पश्चिम बंगाल: मुस्लिम फेरीवाले पर चाकू से हमला, कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में 60 वर्षीय एक मुस्लिम फेरीवाले पर 6 सितंबर को तीन लोगों ने हमला किया. उन्होंने उनकी गर्दन और पेट में चाकू मारा और कथित तौर पर उनसे जबरदस्ती ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना को सांप्रदायिक बताना ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ है.