बंगाल: एबीवीपी सदस्य होने का दावा करने वाले लोगों ने यूनिवर्सिटी में धावा बोला, टैगोर और विद्यासागर की तस्वीरें फाड़ीं

एबीवीपी के सदस्य होने का दावा करने वाले लोगों का समूह मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए बंगाल पुनर्जागरण के दो महान प्रतीकों - ईश्वरचंद्र विद्यासागर और रवीन्द्रनाथ ठाकुर - के चित्र, जो बंद छात्रसंघ कार्यालय के भीतर लगे हुए थे, कथित रूप से उतार दिए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल: मुस्लिम फेरीवाले पर चाकू से हमला, कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में 60 वर्षीय एक मुस्लिम फेरीवाले पर 6 सितंबर को तीन लोगों ने हमला किया. उन्होंने उनकी गर्दन और पेट में चाकू मारा और कथित तौर पर उनसे जबरदस्ती ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना को सांप्रदायिक बताना ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ है.