इस साल हमारा मई दिवस का नारा क्या होगा?

ग्रामीण भारत की महिलाएं मनरेगा के तहत काम करते हुए अपने हक़ की मज़दूरी के लिए संगठित संघर्ष कर रही हैं. लेकिन अब उनकी लड़ाई सिर्फ सिस्टम से नहीं, बल्कि तकनीक से भी है. एनएमएमएस ऐप जैसी तकनीकी बाधाएं उनके काम, हाजिरी और मज़दूरी, तीनों को अनिश्चित बना रहे हैं.