दिल्ली: मनरेगा श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी, विभिन्न मांगों को लेकर अड़ीं मज़दूर महिलाएं

वीडियो: बिहार की तमाम महिला मनरेगा मज़दूर अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही हैं. इन महिलाओं ने मनरेगा मज़दूरी, ऑनलाइन हाज़िरी में धांधली समेत कई समस्याओं के बारे में बताया.