लोकतंत्र टीवी पर लगा प्रतिबंध, अडाणी ग्रुप पर रिपोर्टिंग को लेकर हुआ विवाद

वीडियो: गुजरात में अहमदाबाद की एक सिविल कोर्ट ने मुंबई के रहने वाले विनय दुबे और उनके चैनल ‘लोकतंत्र टीवी’ पर अडाणी समूह पर लेख, वीडियो और ट्वीट प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. इसे लेकर लोकतंत्र टीवी के संयोजक सदस्यों में से एक देव चौधरी से द वायर की बातचीत.

किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर साफ-सफाई की समस्या से जूझते प्रदर्शनकारी

केंद्र के विवादित कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर दो हफ़्तों से अधिक समय से डटे हुए हैं. प्रदर्शनस्थलों पर वे कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, इनमें से एक साफ-सफाई है. टिकरी बॉर्डर पर इस समस्या और इससे निपटने के उपायों पर वहां मौजूद डॉक्टरों से बातचीत.