क्या हिंदी फिल्म गीतों ने देश में अलग-अलग भारतों के बीच कोई भावनात्मक पुल बनाया है किसी देश के लोगों को केवल अधिकार और मत ही एक-दूसरे के क़रीब नहीं लाते. उन्हें कुछ साझी स्मृतियां भी चाहिए होती हैं. कुछ साझा सपने. कुछ ऐसे शब्द और धुनें, जिनमें वे अपने सुख-दुख को पहचान सकें. हिंदी फिल्म गीतों ने कई दशकों तक यही काम किया. 30/08/2026