एमपी: केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंसा, एबीवीपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर आरोप, पीड़ित छात्रों को कारण बताओ नोटिस

सागर स्थित डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीते पांच दिनों के भीतर दो हिंसा की घटनाएं देखी गई हैं, जिसे लेकर एआईएसएफ के छात्रों ने एबीवीपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने मारपीट और बलवा से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़ित छात्रों को ही छात्रावास से 'क्यों न निकाला जाए' इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

सालभर में दिल्ली की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी रेखा गुप्ता सरकार?

दिल्ली की भाजपा सरकार भले ही खुद को ‘वादों की नहीं, बल्कि काम की सरकार’ बता रही हो, लेकिन महिला समृद्धि योजना से लेकर बुज़ुर्गों की पेंशन बढ़ाने तक के अधूरे वादों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लोग बिजली-पानी, ख़राब सड़कें और कूड़े की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं.

यूपी: पूर्वांचल में गांधीवादी युवाओं की ‘मनरेगा बचाओ’ यात्रा, कहा- सरकार पुरानी रोज़गार गारंटी बहाल करे

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में बीते महीने अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र, युवा गांधीवादी कार्यकर्ताओं समेत नागरिक समाज के लोग साइकिल से 'मनरेगा बचाओ यात्रा' पर निकले थे. इनका कहना है कि नई योजना में सरकार ने सिर्फ नाम नहीं बदला है, बल्कि इसके स्वरूप और बजट की रूपरेखा भी बदल दी गई है.

बोधगया का संघर्ष जारी: ‘मंदिरों पर हिंदुओं का नियंत्रण, तो महाबोधि महाविहार का पूर्ण प्रबंधन बौद्धों के हाथ में क्यों नहीं?’

बौद्ध संगठनों ने बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 को खत्म करने और महाबोधि महाविहार का पूर्ण प्रबंधन बौद्धों को सौंपने की मांग उठाई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब अन्य धर्मस्थल अपने समुदाय के अधीन हैं, तो महाबोधि महाविहार अपवाद क्यों है.

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में आए महिला, किसान, पत्रकार संगठन; लेबर कोड वापस लेने की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को मोदी सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए चार लेबर कोड के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में ट्रेड यूनियन के सदस्य, मज़दूर, युवा, पत्रकार और नागरिक समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान मज़दूर संगठनों ने आरोप लगाया कि नए लेबर कोड से कामगारों का शोषण बढ़ेगा और पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा.

यूपी: बागपत के ‘संविधान पार्क’ में लगी प्रस्तावना से समाजवादी व पंथनिरपेक्ष शब्द नदारद, उठे सवाल

गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत नगर पालिका परिसर में भाजपा नेता और राज्यमंत्री केपी मलिक ने एक ‘संविधान पार्क’ का उद्घाटन किया था. हालांकि वहां लगी संविधान की प्रस्तावना की प्रतिकृति से समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द गायब हैं. प्रशासन इसे मूल प्रस्तावना बता रहा है, लेकिन विशेषज्ञ और स्थानीय लोग इसे संविधान की भावना के ख़िलाफ़ मानते हुए बदलाव की मांग कर रहे हैं.

’10 मिनट डिलीवरी’ ब्रांडिंग पर रोक, गिग संगठन बोले- सुरक्षा की क़ीमत पर न दी जाए सुविधा

सरकार द्वारा '10 मिनट डिलीवरी' की ब्रांडिंग पर रोक का देशभर के गिग वर्कर्स संगठनों ने स्वागत किया है, साथ ही इस दिशा में अन्य ज़रूरी सुविधाएं और समस्याओं की ओर ध्यान देने का भी आग्रह किया है, जिसमें उचित वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा लाभ और पारदर्शी नीतियां लागू करना शामिल है.

‘सच सामने ला देती पर…’ कैसे अंग्रेज़ी ने उन्नाव रेप पीड़िता की अदालती लड़ाई को मुश्किल बना दिया है

बीते दिनों उन्नाव बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सर्वाइवर को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के ज़मानत के आदेश पर रोक लगा दी है. उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि अगर कोर्ट की कार्यवाही हिंदी में हो, तो वे अपना केस खुद लड़कर दुनिया के सामने सारी सच्चाई स्पष्टता के साथ रख देंगी.

गिग वर्कर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कहा- कंपनियां बिना अनुबंध लोगों को काम पर रख खून पी रही हैं

देश के प्रमुख डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े कई गिग वर्कर्स संगठनों ने नए साल के मद्देनज़र बुधवार (31 दिसंबर) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. गिग वर्कर संगठनों का कहना है कि यह विरोध ग्राहकों को असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि गिग वर्कर्स की समस्याओं पर तत्काल ध्यान आकर्षित करने के लिए है.

छत्तीसगढ़: मेडिकल पीजी सीटों में कटौती को डॉक्टरों ने सरकार का धोखा बताया, विरोध के बीच काउंसलिंग स्थगित

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में गजट नोटिफिकेशन जारी कर मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश नियम 2025 में आंशिक संशोधन कर राज्य कोटे की सीटें 50% से घटाकर 25% कर दी हैं. नए नियम के लागू के बाद अब राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 75 प्रतिशत एडमिशन केवल मेरिट के आधार पर होगा. राज्य के चिकित्सा संगठनों और डॉक्टरों ने इसका विरोध करते हुए हाईकोर्ट का रुख़ किया है.

हरियाणा: सरकारी योजनाओं से जुड़े कामगारों का वादाख़िलाफी का आरोप, कहा- सिर्फ चुनाव में याद आती है

हरियाणा के लगभग हर ज़िले में महिला स्कीम वर्कर्स, जिसमें आंगनबाड़ी , मिड-डे मील और आशा कार्यकर्ता-सहायिका शामिल हैं, इस वक़्त समय पर मानदेय न मिलने समेत अपनी कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरी हैं. 6-8 दिसंबर के बीच इन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के कार्यालयों के बाहर धरना देकर ज्ञापन सौंपते हुए डबल इंजन सरकार को उनके चुनावी वादों की याद दिलाई.

दिल्ली में अपनी सुरक्षा का ज़िम्मा ख़ुद लें महिलाएं, क्योंकि आयोग अभी बंद है!

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच दिल्ली महिला आयोग डेढ़ साल से बंद पड़ा है. आयोग की आखिरी नियुक्त अध्यक्ष स्वाति मालिवाल थीं, जिन्होंने जनवरी 2024 को राज्यसभा जाने के लिए पद छोड़ा है. इस साल फरवरी में भाजपा सरकार आने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए थे लेकिन आज तक आयोग के दफ़्तर पर लगा ताला खुल नहीं सका.

अख़लाक़ लिंचिंग: बिसाहड़ा गांव दे रहा सीएम योगी को धन्यवाद, मुसलमान भयभीत

दिल्ली के पास बिसाहड़ा गांव में दस साल पहले मोहम्मद अख़लाक़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. अख़लाक़ के छोटे बेटे दानिश भी बुरी तरह घायल हो गए थे. लेकिन एक दशक बाद भी यहां के लोगों को इस हत्याकांड को लेकर कोई अफ़सोस नहीं. अगर कुछ है, तो सिर्फ आरोपियों के लिए सहानुभूति और योगी आदित्यनाथ के लिए धन्यवाद.

हिंदी दिवस परिचर्चा: हिंदी साहित्य की स्त्री और उसका विमर्श

हिंंदी पखवाड़े के अंतर्गत हमने हिंदी की कुछ लेखिकाओं से हिंदी साहित्य में स्त्री विमर्श को लेकर परिचर्चा की. उनके जवाब हिंंदी साहित्य में स्त्री की उपस्थिति की मुकम्मल तस्वीर बनाते हैं, नये प्रश्न भी दे जाते हैं.

वे पूछते थे कहां है विपक्ष: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एकजुट हो सामने आ गया विपक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग की बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया और उसके बाद आयी ड्राफ्ट सूची को विपक्षी दलों ने एक बड़ा मुद्दा बनाया है. बिखरा हुआ विपक्ष एक बार फिर एकजुट नज़र आने लगा है.

1 2 3