बिहार के कई ग़रीब परिवारों के लिए मिड-डे मील एक ज़रूरी सहारा है, लेकिन सहरसा में इसके कथित सेवन से 150 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने के बाद अभिभावकों का कहना है कि उनका इससे भरोसा उठ गया है. एक अभिभावक ने बच्चों को स्कूल न भेजने की बात कहते हुए जोड़ा कि ‘वे अनपढ़ रह जाएं तो भी चलेगा, लेकिन कम से कम ज़िंदा तो रहेंगे.’
यूट्यूब का सुपर चैट फीचर पैसा कमाने के लिए आम नागरिक को भड़काऊ चीज़ों की ओर प्रोत्साहित कर रहा है. सुपर चैट से उपजी कट्टरता को काबू करने में यूट्यूब न सिर्फ विफल रहा है, बल्कि उसका लाभ भी उठा रहा है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 5 फरवरी को बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने ‘सनातन धर्म संसद’ का आयोजन किया था, जिसके मुख्य वक्ता ने अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हथियार उठाने का आह्वान किया. दिल्ली पुलिस ने वक्ताओं और आयोजनकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय इस संबंध में सूचना देने वाले एक ट्विटर हैंडल को नोटिस भेजा है.