पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देने को ग़लती माना, रक्षा मंत्री ने कहा- हम जंग नहीं चाहते

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा कि उनके देश ने पश्चिमी देशों के लिए तीन दशकों तक आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और फंडिंग दी. इसे गलती बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इसकी भारी क़ीमत चुकाई है. पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग करते हुए आसिफ ने कहा- हम नहीं चाहते कि यह युद्ध भड़के.

पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा- कश्मीर में ये सब हज़ार सालों से चल रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई एक हजार सालों से चल रही है. ज्ञात हो कि पाकिस्तान 77 साल पहले बना था.

हार्वर्ड बनाम ट्रंप: प्रशासन के अरबों डॉलर की फंडिंग रोकने के ख़िलाफ़ कोर्ट पहुंचा विश्वविद्यालय

ट्रंप प्रशासन द्वारा 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग फ्रीज़ के ख़िलाफ़ हार्वर्ड कोर्ट पहुंचा है. बोस्टन की संघीय अदालत में दायर याचिका में विश्वविद्यालय ने कहा कि सरकार यह नहीं बता पाई कि एंटीसेमिटिज़्म की चिंताओं का उन वैज्ञानिक शोध परियोजनाओं से क्या संबंध है, जिनका अनुदान रोका गया है.

अमेरिका हमेशा ‘चित भी मेरी, पट भी मेरी…’ के फेर में क्यों रहता है?

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए मनमाने टैरिफ की राह पकड़कर जिस तरह 'युद्वम देहि' के उद्घोष पर आमादा हैं, उसे महज अहमकाना हरकत समझना ग़लत होगा. वे जो कर रहे हैं, वह उस परंपरा की नई कड़ी है, जहां अमेरिका अपने स्वार्थों के मद्देनज़र बार-बार अपनी नीतियां बदलता रहा है.

पाक सेना प्रमुख के ‘शिरा-ए-जिगर’ बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा: कश्मीर पर इस्लामाबाद का अवैध कब्ज़ा

बीते दिनों पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर को अपने देश की ‘शिरा-ए-जिगर’ (गले की नस) कहा था. इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कश्मीर का पाकिस्तान से एकमात्र संबंध यह है कि वह इसके अवैध रूप से कब्ज़ाए हिस्सों को खाली करे.

ट्रंप बनाम हार्वर्ड: ह्वाइट हाउस की विदेशी छात्रों के दाखिले पर प्रतिबंध लगाने की धमकी

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि यदि हार्वर्ड विश्वविद्यालय सरकार की मांगों पर सहमत नहीं होता है तो वह विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने से रोक देगा. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड को दिए जाने वाले 2.7 मिलियन डॉलर के शोध अनुदान को रद्द कर दिया था.

ट्रंप की मांगों को न मानने पर प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय का 2.3 बिलियन डॉलर का फंड रोका

हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने सोमवार को घोषणा की है कि वह यहूदी-विरोधीवाद के ख़िलाफ़ ट्रंप प्रशासन की मांगों का अनुपालन नहीं करेगा, जिसके बाद अमेरिकी शिक्षा विभाग उसके 2.3 बिलियन डॉलर फंड को रोकने की बात कही है. ह्वाइट हाउस ने हार्वर्ड को विविधता, समानता जैसे कार्यक्रमों को बंद करने को कहा था.

सऊदी अरब ने भारतीयों के लिए निजी हज कोटे में की 80% कटौती, उमर-महबूबा बोले- केंद्र हस्तक्षेप करे

सऊदी अरब ने भारत के निजी हज कोटे में 80% की कटौती कर दी है. जिसके बाद पीडीपी प्रमुख मुफ़्ती ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह इसे सऊदी अरब सरकार के समक्ष उठाए. वहीं उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री से सभी प्रभावित तीर्थयात्रियों के हित में समाधान तलाशने का आग्रह किया है.

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में फिर निशाने पर आया भारतीय वाणिज्य दूतावास

पुलिस के अनुसार, मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को एक बार फिर निशाना बनाने की घटना गुरुवार (10 अप्रैल) रात करीब 1:00 बजे की है, जहां इमारत के सामने वाले हिस्से पर लाल रंग पोता गया. भारतीय उच्चायोग ने बताया कि उसने स्थानीय अधिकारियों के समक्ष इस मामले को उठाया है. 

ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए कई देशों के लिए पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 10% किया; चीन पर बढ़ाया

ट्रंप ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में लगभग 90 देशों के लिए घोषित किए गए पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों की अवधि के लिए 10% के टैरिफ से बदल दिया जाएगा. वहीं, चीन के ऊपर इसे बढ़ाकर 125 % कर दिया गया.

पन्नू हत्या साज़िश: अमेरिकी जेल में बंद भारतीय निखिल गुप्ता के मामले की सुनवाई 3 नवंबर से होगी

निखिल गुप्ता को जून 2023 में चेक गणराज्य से गिरफ़्तार किया गया था और सालभर बाद अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया. उन पर भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के एक पूर्व अधिकारी विकास यादव के इशारे पर अमेरिकी नागरिक, कथित तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नू, की हत्या की साज़िश रचने का आरोप है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के ख़िलाफ़ पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन

अमेरिका के 50 राज्यों के 120 स्थानों पर 150 से अधिक समूहों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के ख़िलाफ़ ‘हैंड्स ऑफ!’ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें नागरिक अधिकार संगठन, श्रमिक संघ, एलबीजीटीक्यू+ समर्थक, चुनाव कार्यकर्ता आदि शामिल थे. प्रदर्शनकारी सामाजिक से लेकर आर्थिक एजेंडे तक ट्रंप की नीतियों से नाख़ुश हैं.

विदेश की जेलों में 10,000 से अधिक भारतीय बंद, सबसे अधिक सऊदी अरब में: सरकार

विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की छठी रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब और यूएई में 2,000 से अधिक भारतीय जेलों में बंद हैं. इसके अलावा नेपाल में इस समय 1,317 भारतीय, मलेशिया में 338 और चीन की जेलों में 173 भारतीय कैद हैं. 

अमेरिकी अदालत ने पन्नू मामले में एनएसए अजीत डोभाल को समन भेजने के दावे को अस्वीकार किया

सितंबर, 2024 में न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला न्यायालय ने गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साज़िश के केस में भारत सरकार के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से अजित डोभाल समेत कइयों को समन जारी किया था. बीते फरवरी में डोभाल की अमेरिका यात्रा में उन्हें यह समन भेजे गए, जिसे उनकी सुरक्षा में लगे कर्मियों ने स्वीकार नहीं किया.

कैलिफोर्निया स्कूल बोर्ड ने हिंदू, यहूदी समूहों के विरोध के बीच जातीय अध्ययन पाठ्यक्रम को बरक़रार रखा

हिंदू वर्चस्ववादियों और यहूदी समूहों ने एथनिक स्टडी पाठ्यक्रम का विरोध करते हुए दावा किया था कि यह ‘हिंदू और यहूदी विरोधी’ है. हालांकि, कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों ने इसे पढ़ाए जाने की पैरवी की.

1 11 12 13 14 15 200