अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी थ्रेट एसेस्मेंट रिपोर्ट में चीन के साथ ही भारत को भी ऐसा 'स्टेट एक्टर' बताया गया है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अंतरराष्ट्रीय समूहों को ड्रग तस्करी में सक्षम बना रहे हैं.
वाशिंगटन के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में ‘पोस्ट डॉक्टोरल फेलो’ बदर खान सूरी को सोमवार (17 मार्च) रात होमलैंड सुरक्षा विभाग ने ‘हमास के दुष्प्रचार को सक्रिय रूप से फैलाने’ के आरोप में हिरासत में लिया था. अब एक फ़ेडरल न्यायाधीश ने ने सूरी को अमेरिका से निर्वासित करने पर रोक लगा दी है.
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वाशिंगटन में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से एक भारतीय स्कॉलर- बदर खान सूरी को हिरासत में लिया है, उनका दावा है कि वह फिलिस्तीन प्रतिरोध समूह हमास का प्रचार कर रहे थे. सूरी इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले दूसरे भारतीय नागरिक हैं.
सुनीता विलियम्स समेत अन्यअंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी पर हुई देरी का मुख्य कारण था बोइंग के परीक्षण यान स्टारलाइनर में खराबी. यह यान इन लोगों को वापस धरती पर लाने वाला था,लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से इन अंतरिक्ष यात्रियों को इतना लंबा इंतज़ार करना पड़ा.
ख़लील ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से बीते साल स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है. उनकी गिरफ़्तारी ट्रंप प्रशासन के उस अभियान का हिस्सा है, जो फिलिस्तीन समर्थक छात्र आंदोलनों को दबाने और कथित ‘यहूदी-विरोधी’ गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है.
पाकिस्तान के एक अधिकारी ने भारत पर 'आतंकवाद को प्रायोजित करने' और अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं के लिए दूसरों पर उंगली उठाने और दोष मढ़ने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए.
रंजनी एफ-1 स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका गई थीं. कैंपस में फ़लस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शनों और हमास का समर्थन करने को लेकर कथित तौर पर 5 मार्च को उनका वीज़ा रद्द कर दिया गया था. हमास को अमेरिका और कई अन्य देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है.
पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने 11 मार्च को सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला किया था. अधिकारियों ने बताया कि 30 घंटे तक चले अभियान में 300 से अधिक बंधकों को मुक्त कराया गया है. इस दौरान 21 बंधक और 33 विद्रोही मारे गए.
पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने 11 मार्च को सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला कर करीब सवा चार सौ यात्रियों को बंधक बनाया है. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 16 आतंकवादी मारे गए और 104 यात्रियों को बचा लिया गया.
बीएपीएस ने शनिवार को जानकारी दी कि चिनो हिल्स में श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया है. संस्था ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिंदू समुदाय इस नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुट होकर खड़ा है. चिनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम कभी भी नफ़रत को पैर नहीं जमाने देंगे.
विदेश मंत्रालय को 28 फरवरी को बताया गया कि संयुक्त अरब अमीरात में हत्या के आरोप में दो भारतीयों को फांसी दे दी गई. उनकी पहचान केरल के दो निवासियों के तौर पर हुई है. उसी दिन यूपी निवासी शहजादी खान को फांसी दिए जाने की भी जानकारी दी गई.
यूरोप अचानक चुनौतियों की एक ऐसी श्रृंखला का सामना कर रहा है, जिसकी शुरुआत यूक्रेन संकट से हुई थी, और यह जर्मनी में दक्षिणपंथी पार्टी के उभार के साथ डोनाल्ड ट्रंप की विघटनकारी नीतियों तक जा रही है. इस बारे में ज़ीशान कास्कर से बात कर रहे हैं द वायर हिंदी के संपादक आशुतोष भारद्वाज.
यूपी के बांदा ज़िले की शहजादी खान दिसंबर 2021 में क़ानूनी वीज़ा पर अबू धाबी गईं थीं. फरवरी 2023 में चार महीने के बच्चे की कथित हत्या के आरोप में उन्हें गिरफ़्तार किया गया. उनके पिता की याचिका की सुनवाई में विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई.
अमेरिका द्वारा यूक्रेन तो दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई गई अस्थाई रोक तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे यूक्रेन को भेजे जाने वाले करोड़ों डॉलर के हथियार प्रभावित होंगे. ट्रंप ने इस संबंध में करोड़ों डॉलर की आपूर्ति भी रोक दी है, जो यूक्रेन को दी जानी थी.
ज़ेलेंस्की एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए वाशिंगटन दौरे पर थे, जिस दौरान ओवल कार्यालय में उनके, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद ज़ेलेंस्की को ओवल ऑफिस छोड़ने के लिए कहा गया.