टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारत न आने की मांग पर अडिग बांग्लादेश, हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर

आईसीसी ने कहा था कि अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार करता रहा तो उसे आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा और उसकी जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया जा सकता है. इसके बावजूद बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बांग्लादेश अगले महीने होने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा.

14 महीने से अडानी तक अमेरिकी समन नहीं पहुंचने दे रही मोदी सरकार, अब ईमेल से नोटिस भेजने को तैयार एजेंसी

अमेरिकी सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक संघीय अदालत को बताया है कि भारत सरकार के सहयोग न करने के कारण अडानी समूह को 14 महीनों से समन तामील नहीं हो सका है. अब एजेंसी ने अदालत से ईमेल के ज़रिए नोटिस भेजने की अनुमति मांगी है. मामला कथित रिश्वतखोरी से जुड़ा है.

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच ईयू प्रमुख का दावा- भारत और यूरोप के बीच जल्द होगा बड़ा समझौता

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लेयेन ने कहा है कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह समझौता यूरोपीय संघ को भारत जैसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ार में रणनीतिक बढ़त देगा. ट्रंप प्रशासन की हालिया नीतियों के बीच दोनों पक्ष समझौते को जल्द अंतिम रूप देना चाहते हैं.

भारत ने बांग्लादेश में तैनात भारतीय राजनयिकों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया

भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन-फैमिली’ राजनयिक तैनाती श्रेणी में शामिल कर लिया है, जिसके तहत वहां सेवारत भारतीय अधिकारी परिवार के बिना सेवा देंगे. यह फैसला ऐसे समय आया है जब शेख़ हसीना के सत्ता से हटने, कूटनीतिक तनातनी और क्रिकेट संबंधी विवादों के चलते भारत-बांग्लादेश संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं.

ट्रंप का नॉर्वे के पीएम को मैसेज- आपने मुझे नोबेल नहीं दिया, अब ग्रीनलैंड पर पूरा नियंत्रण चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की धमकियों को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से जोड़ दिया है. नॉर्वे के प्रधानमंत्री को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि अब वे केवल शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिससे नाटो देशों के बीच तनाव और गहरा गया है.

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में भारत को आमंत्रण, गाज़ा से आगे बढ़ती भूमिका और संप्रभुता के सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में भारत को शामिल होने का आमंत्रण मिला है. गाज़ा शांति पहल के तौर पर शुरू हुई यह योजना अब एक नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का रूप लेती दिख रही है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इस पहल में शामिल होना भारत की संप्रभुता, उसकी स्वतंत्र विदेश नीति और वैश्विक कूटनीतिक संतुलन को किस तरह प्रभावित करेगा.

वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचादो ने अपना पदक डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किया

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचादो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का पदक भेंट किया है. हालांकि इससे पहले ट्रंप ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद मचादो की देश का नेतृत्व करने की क्षमता पर सवाल उठाए थे.

टी-20 विश्व कप: पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर भारत आने के लिए वीज़ा मंज़ूरी के इंतज़ार में

पाकिस्तानी मूल के चार अमेरिकी और दो इंग्लिश क्रिकेटर आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने के लिए वीज़ा मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं. पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के वीज़ा मामलों में परंपरागत रूप से अतिरिक्त प्रशासनिक प्रक्रियाएं लागू होती रही हैं.

कनाडा पुलिस का दावा- बिश्नोई गैंग भारत सरकार की ओर से काम कर रहा है: रिपोर्ट

कनाडाई मीडिया प्लेटफॉर्म ग्लोबल न्यूज़ ने कनाडा पुलिस के दस्तावेज़ों के आधार पर यह जानकारी दी है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जो अपने आपराधिक धंधे को आगे बढ़ाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है, वह भारत सरकार की ओर से काम करता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गैंग जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और सुपारी लेकर हत्याएं करता है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्र वीज़ा आवेदकों को ‘उच्चतम जोखिम’ श्रेणी में डाला

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्र वीज़ा आवेदकों को ‘उच्चतम जोखिम’ श्रेणी में रखा है. इस बदलाव का अर्थ है कि अब छात्र वीज़ा आवेदनों की जांच प्रक्रिया और अधिक सख़्त होगी. आवेदनों की गहन पड़ताल की जाएगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगे जाने और पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच किए जाने की संभावना है.

ईरान में इंटरनेट बंदी के बीच विरोध जारी, परिजनों की ख़ैर-ख़बर के इंतज़ार में भारतीय परिवार

ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी प्रशासन ने 8 जनवरी को इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं बंद कर दी हैं. जिसके बाद ईरान में रह रहे भारतीयों के परिवार चिंतित हैं. अपने परिजनों की खोज ख़बर के लिए वे ईरान में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया चैनल पर आश्रित हैं.

जर्मनी के लिए भारत क्यों बनता जा रहा है अहम साझेदार

जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे. पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत में व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और रक्षा सहयोग पर फोकस है. भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि और कुशल मानव संसाधन जर्मनी के बढ़ते आकर्षण की बड़ी वजह हैं.

बांग्लादेश ने फिर आईसीसी को पत्र लिखा, भारत में होने वाले मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग दोहराई

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दोबारा पत्र भेजकर आगामी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा को लेकर अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को विस्तार से बताया है और अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई है. इससे पहले आईसीसी ने बांग्लादेश की यह मांग ठुकरा दी थी.

आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप मैच श्रीलंका में कराने की मांग ठुकराई

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान भारत में होने वाले अपने मैचों को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका में कराने की मांग की थी, जिसे जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी ने ख़ारिज कर दिया है.

रूसी तेल ख़रीद पर ट्रंप की भारत को चेतावनी, टैरिफ बढ़ाने की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस से तेल ख़रीदने को लेकर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है. ट्रंप का कहना है कि अगर भारत इस मुद्दे पर अमेरिका की अपेक्षाओं के मुताबिक क़दम नहीं उठाता, तो उस पर जल्द ही टैरिफ बढ़ाए जा सकते हैं.