संयुक्त राष्ट्र महासभा: कई प्रतिनिधियों के वॉकआउट के बाद लगभग ख़ाली कमरे में हुआ नेतन्याहू का भाषण

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मंच पर आते ही कई प्रतिनिधि विरोध में बाहर चले गए थे. उन्होंने लगभग ख़ाली कमरे में भाषण दिया. उन्होंने कहा कि इज़रायल ने पिछले दो सालों में 'बर्बरता के ख़िलाफ़ सात मोर्चों पर युद्ध' लड़ा है और हमास के आतंकवादी शासन का सफ़ाया कर रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अब फार्मा उत्पादों के आयात पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाली ब्रांडेड और पेटेंट वाली फार्मास्युटिकल उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप ने कहा है कि वे तब तक टैरिफ लगाएंगे जब तक वह कंपनी अमेरिका में अपनी फ़ार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाना शुरू न कर दे.’

पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव ने पन्नू हत्या साज़िश में हथियार व विमान मंज़ूरी का वादा किया था: अमेरिकी अभियोजक

अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव ने निखिल गुप्ता को पन्नू हत्या साज़िश में हथियार उपलब्ध कराने और भारत से हथियार ले जाने वाले विमान की मंज़ूरी दिलाने का वादा किया. गुप्ता के ख़िलाफ़ मुक़दमा 3 नवंबर से शुरू होगा.

सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के ख़िलाफ़ एनआईए ने यूएपीए के तहत नया केस दर्ज किया

एनआईए ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के ख़िलाफ़ यूएपीए के तहत नया मामला दर्ज किया है. आरोप है कि पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल क़िले पर तिरंगा फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था.

एच-1बी वीज़ा की फीस बढ़ाने पर अमेरिका ने कहा- ये सालाना नहीं, एकमुश्त शुल्क होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीज़ा से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कहा गया कि अब एच-1बी वीज़ा आवेदक को अमेरिकी सरकार को एक लाख डॉलर की फीस चुकानी होगी. हालांकि, शुरुआती खबरों में इसे सभी एच-1बी वीज़ा धारकों पर लागू होने वाला सालाना शुल्क बताया गया था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट किया गया कि यह केवल नए एच-1बी वीज़ा के लिए आवेदन करते समय लिया जाने वाला एकमुश्त शुल्क है.

नेपाल: जेन-ज़ी आंदोलन क्या कोई राजनीतिक दिशा तय कर पाएगा?

इतिहास बताता है कि हर आंदोलन और संघर्ष के बाद नेपाल आगे ही बढ़ा है. भले ही क्रांतियां अधूरी रही लेकिन उनकी उपलब्धिों ने समाज को गति ही दी. उम्मीद की जानी चाहिए कि मौजूदा आंदोलन भी गतिरोध को तोड़ते हुए देश को एक नई राह दिखाएगा.

क्या सुशीला कार्की नेपाल की अधूरी क्रांति को नयी उम्मीद दे पायेंगी?

सुशीला कार्की का कार्यकाल छोटा है, पर उनका असर स्थायी हो सकता है. अगर वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करा पाती हैं, तो यह पूरे नेपाल की जीत होगी. क्या उनका कार्यकाल साबित कर पायेगा कि अधूरी क्रांतियों की इस लंबी यात्रा में उम्मीद की लौ अब भी जल रही है?

लंदन: प्रवासियों के ख़िलाफ़ धुर-दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में लाखों की भीड़ जुटी

धुर-दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शनिवार (13 सितंबर) को एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए. यह प्रदर्शन उस समय अनियंत्रित हो गया जब उनके समर्थकों के एक छोटे समूह की पुलिस अधिकारियों से झड़प हो गई, जो उन्हें दूसरे प्रदर्शनकारियों से अलग रखने की कोशिश कर रहे थे.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा देने से जुड़े प्रस्ताव के समर्थन में किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 12 सितंबर को फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा देने वाला प्रस्ताव पारित हुआ। 193 सदस्य देशों में से 142 ने समर्थन किया, 10 ने विरोध किया और 12 अनुपस्थित रहे. भारत ने द्वि-राष्ट्र समाधान और सुरक्षित सीमाओं के भीतर स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र के पक्ष में अपनी नीति दोहराई.

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को तख़्तापलट की साज़िश के लिए 27 साल क़ैद की सज़ा

ब्राज़ील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति ज़ेयर बोल्सोनारो को तख़्तापलट की साज़िश का दोषी मानते हुए 27 साल तीन महीने जेल की सज़ा सुनाई है. साथ ही 2060 तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सज़ा की आलोचना की है, वहीं ब्राज़ील की लूला सरकार अपने देश की संप्रभुता की रक्षा के संकल्प को दोहराया है.

नेपाल: सुशीला कार्की पहली अंतरिम महिला प्रधानमंत्री बनीं, मार्च 2026 में होंगे अगले आम चुनाव

नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों और केपी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अब नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की पहली अंतरिम महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं. इसके कुछ समय बाद ही बताया गया कि 5 मार्च 2026 को नेपाल में आम चुनाव कराए जाएंगे.

नेपाल: हिंसा में अब तक 51 लोगों की मौत, 12 हज़ार से ज़्यादा क़ैदी अब भी फ़रार

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,500 से अधिक क़ैदी फ़रार हैं. सेना की तैनाती के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और पुलिस थाने फिर सक्रिय हो रहे हैं. अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की का नाम लगभग तय माना जा रहा है.

ट्रंप के क़रीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति बोले– अमेरिका के लिए ‘काला पल’

अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के क़रीबी सहयोगी और कंज़र्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ट्रंप ने इसे 'अमेरिका का काला पल' बताते हुए 'रैडिकल लेफ्ट' को ज़िम्मेदार ठहराया है. एफबीआई की जांच जारी है, और यूनिवर्सिटी को 14 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है.

नेपाल: हिंसा के बाद सेना ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की, प्रदर्शकारियों को दी चेतावनी

नेपाल में दो दिनों तक चले युवाओं के नेतृत्व वाले हिंसक विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाली सेना बुधवार (10 सितंबर) को देशव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है.

नेपाल में राजनीतिक संकट: युवाओं का गुस्सा, भ्रष्टाचार और चरमराता लोकतंत्र

द वायर से बातचीत में काठमांडू में भारत के पूर्व राजदूत रंजीत राय ने नेपाल के मौजूदा राजनीतिक संकटों पर अपने विचार रखे. उन्होंने देश में बढ़ते असंतोष की जड़ों, लोकतंत्र पर मंडराते खतरों और इस संकट को लेकर क्षेत्रीय ताक़तों के नजरिए पर विस्तार से चर्चा की.

1 4 5 6 7 8 200