नेपाल: हिंसा के बीच सेना ने मोर्चा संभाला, पीएम मोदी ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दूसरे दिन मंगलवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों से हिंसा छोड़ने की अपील की है और देश के इस राजनीतिक संकट का हल निकालने के लिए बातचीत आह्वान किया है.

नेपाल: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफ़ा, प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे

नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार (9 सितंबर) को अपना इस्तीफ़ा दे दिया है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा की गई है, जिसमें ओली की ओर से राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफ़ा सार्वजनिक किया गया है.

ब्रिक्स सम्मेलन: ब्राज़ील और चीन ने टैरिफ में बढ़ोतरी की निंदा की, भारत ने वैश्विक चुनौतियों का जिक्र किया

ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत के व्यापार घाटे, वैश्विक असुरक्षाओं और कूटनीति की ज़रूरत पर जोर दिया. ब्राज़ील व चीन ने अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की. जयशंकर के कहा कि कूटनीति के जरिए ही 'शत्रुता का अंत' हो सकता है, यही एकमात्र स्थायी रास्ता है.

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी, भारत ने संयम बरतने का आग्रह किया

नेपाल में सोमवार (8 सितंबर) को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद भारत ने मंगलवार को कहा कि वह इन प्रदर्शनों में 'कई युवाओं की जान जाने से बहुत दुखी है'. साथ ही नई दिल्ली ने यह आग्रह भी किया कि इस संकट को 'शांतिपूर्ण तरीके और बातचीत' के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.

बांग्लादेश: पूर्व सचिव और स्वतंत्रता सेनानी गिरफ्तार, भाषण के जरिए आतंकवाद भड़काने का आरोप

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के आलोचक और 1971 के मुक्ति संग्राम सेनानी अबु आलम शाहिद खान को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन पर मंचो 71 के कार्यक्रम में भाषण के जरिए आतंकवाद भड़काने का आरोप है. इससे पहले कई दिग्गजों और शिक्षाविदों को भी हिरासत में लिया जा चुका है.

इज़रायल का ग़ाज़ा शहर पर हमला तेज़, दूसरी सबसे ऊंची इमारत गिराई

इज़रायली सेना ने ग़ाज़ा शहर में एक ऊंची इमारत को ध्वस्त कर दिया है. पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा टावर है जिस पर इज़रायल की सेना द्वारा बमबारी की गई है. इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने कहा कि हमास सुसी टावर का इस्तेमाल कर रहा था. हालांकि हमास ने इस दावे को ख़ारिज किया है.

एससीओ सम्मेलन: अमेरिका ने मोदी-पुतिन की आलोचना की, कहा- ‘वॉर मशीन’ को बढ़ावा दे रहा भारत

अमेरिका ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हालिया गर्मजोशी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर 'रूसी युद्ध मशीन को बढ़ावा देने' का आरोप लगाया है.

एससीओ सम्मेलन: जून से उलट अब ईरान पर इज़रायल व अमेरिकी हमलों की निंदा के समर्थन में आया भारत

जून में ईरान पर इज़रायली हमलों के ख़िलाफ़ जून में ही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बयान का समर्थन करने से इनकार करने के ढाई महीने बाद भारत ने अब तियानजिन घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें इज़रायल और अमेरिका दोनों की सैन्य कार्रवाई की 'कड़ी निंदा' की गई है.

तियानजिन बैठक: पीएम मोदी ने सीमा शांति और शी जिनपिंग ने वैश्विक अराजकता पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 अगस्त) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि पिछले एक साल से भारत-चीन सीमा पर शांति बनी हुई है, जबकि शी ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य 'अराजक' है और दोनों देशों के लिए मित्रता बनाए रखना 'सही विकल्प' है.

अमेरिकी अपीलीय अदालत ने ट्रंप के कई टैरिफ को अवैध बताया, राष्ट्रपति ने फैसले की आलोचना की

अमेरिका की संघीय अपील अदालत ने शुक्रवार को एक फैसले में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए ज़्यादातर टैरिफ, जो कई व्यापारिक साझेदारों को प्रभावित कर रहे हैं, अवैध हैं. ट्रंप ने अदालत के इस फैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.

भारत और कनाडा ने अपने राजनयिकों को निष्कासित करने के दस महीने बाद नए उच्चायुक्त नियुक्त किए

भारत और कनाडा ने अपने-अपने राजनयिकों को निष्कासित करने के दस महीने बाद गुरुवार (28 अगस्त) को सामान्य राजनयिक संबंधों की ओर वापसी करते हुए ओटावा और नई दिल्ली में उच्चायुक्तों की नियुक्ति की घोषणा की.

ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ़ की आधिकारिक अधिसूचना जारी की, 27 अगस्त से लागू होगा

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर कहा है कि वह भारत से आयात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ़ लगाएगा. यह बढ़ा हुआ टैरिफ़ भारत के उन उत्पादों पर लागू होगा, जो 27 अगस्त, 2025 को सुबह 12:01 बजे (ईएसटी) के बाद आयात या गोदाम से निकाले जाएंगे.

गाज़ा के अस्पताल पर इज़रायली हमले में पांच पत्रकारों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत

दक्षिणी गाज़ा के नासिर अस्पताल पर सोमवार को इज़रायली मिसाइलों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच पत्रकार भी शामिल हैं. इसी महीने हुए एक हमले में गाज़ा में ही कई मीडियाकर्मी मारे गए थे, जिनमें से पांच अल जज़ीरा के लिए काम करते थे. उस समय इज़रायल ने दावा किया था कि वे हमास से जुड़े थे.

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ़्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार (22 अगस्त) को 'सरकारी धन का दुरुपयोग' करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह आरोप राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उनकी विदेश यात्राओं से संबंधित है. उन्होंने आरोपों का खंडन किया है. विक्रमसिंघे 2022 से 2024 तक राष्ट्रपति रहे थे.

नेपाल ने भारत-चीन व्यापार बिंदु लिपुलेख पर आपत्ति जताई, विदेश मंत्रालय ने दावे को अनुचित कहा

भारत और चीन द्वारा तीन बिंदुओं पर सीमा व्यापार फिर से शुरू करने पर सहमति जताए जाने के एक दिन बाद नेपाल ने औपचारिक रूप से आपत्ति जताते हुए दावा किया कि लिपुलेख दर्रे का क्षेत्र उसका 'अभिन्न अंग' हैं. इसका विरोध करते हुए भारत ने कहा कि ऐसे दावे 'न तो उचित हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित'.

1 5 6 7 8 9 200