श्रीनगर: वरिष्ठ कश्मीरी पत्रकार को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिरासत में लिया गया

कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार हिलाल मीर को पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने तलब कर उनके द्वारा साझा एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पूछताछ की थी. मीर पर सोशल मीडिया के ज़रिये भारत के ख़िलाफ़ असंतोष, अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.

मोदी के सत्ता में आने के बाद ‘अनौपचारिक आपातकाल’ की स्थिति में भारत का मीडिया: रिपोर्ट

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स-2025 में भारत 151वें स्थान पर रहा है. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा तैयार रिपोर्ट में मीडिया पर सरकार और कॉरपोरेट का दबाव, गोदी मीडिया की बढ़ोतरी, पत्रकारों की हत्या और कश्मीर में पत्रकारों के उत्पीड़न जैसे मामलों पर गंभीर चिंता जताई गई हैं.

सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया, बीबीसी को भी पत्र भेजा गया: रिपोर्ट

केंद्र सरकार की ओर से पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के ख़िलाफ़ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे, भ्रामक बयान व ग़लत सूचना प्रसारित करने के आरोप में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगाई गई है.

रायपुर में ‘द लेंस’ की शुरुआत: पत्रकारिता के मूल्यों की ओर लौटने का संकल्प

'द लेंस' एक नया मीडिया प्लेटफॉर्म है जो जनहित की पत्रकारिता को समर्पित है. रायपुर में हुए इसके उद्घाटन समारोह में स्वतंत्र, तथ्य-आधारित और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

यूपी पत्रकार हत्या: पुलिस ने पुजारी को मास्टरमाइंड बताया, असंतुष्ट परिवार को साज़िश की आशंका

सीतापुर पुलिस ने एक पुजारी को दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का साज़िशकर्ता बताया है. बाजपेयी के परिवार को पुलिस की थ्योरी पर यक़ीन नहीं है. उनका आरोप है कि हत्या के पीछे गहरी साज़िश थी, जो ज़िले में ज़मीन और धान की खरीद में भ्रष्टाचार की हालिया कवरेज से जुड़ी है.

डीडी नॉस्टैल्जिया की वापसी: फ्लॉप शो, ब्योमकेश बख्शी, फौजी जैसे शो अब WAVES OTT पर

प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT ने ‘डीडी नॉस्टैल्जिया’ नाम से एक खास प्लेलिस्ट लॉन्च की है, जिसमें दूरदर्शन के मशहूर क्लासिक सीरियल्स जैसे ‘फ्लॉप शो’, ‘फौजी’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘चाणक्य’ और कई दुर्लभ प्रस्तुतियां अब पूरी तरह मुफ्त में देखी जा सकती हैं।

महाराष्ट्र: सरकार ने प्रशासन से जुड़े ‘भ्रामक ख़बरों’ से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रशासन और राज्य से संबंधित ख़बरों का विश्लेषण करने और किसी भी ख़बर के ‘गलत या भ्रामक’ होने की स्थिति में तुरंत स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं.

असम: सीएम से जुड़े बैंक के खिलाफ प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकार को दूसरी गिरफ़्तारी के बाद ज़मानत

द क्रॉसकरंट के रिपोर्टर दिलवार हुसैन मोजुमदार को 27 मार्च को गुवाहाटी पुलिस ने एक मामले में ज़मानत मिलने के कुछ ही देर बाद असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक डंबरू सैकिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर फिर गिरफ़्तार कर लिया था. उन्हें फिर ज़मानत मिल गई है.

असम के सीएम से जुड़े बैंक में कथित घोटाले की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार को फिर गिरफ़्तार किया गया

द क्रॉसकरंट के रिपोर्टर और गुवाहाटी प्रेस क्लब के सहायक महासचिव दिलवर हुसैन मोजुमदार को 27 मार्च शाम को गुवाहाटी पुलिस ने एक पुराने मामले में ज़मानत मिलने के कुछ ही देर बाद फिर गिरफ़्तार कर लिया. वहीं, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि सरकार हुसैन को पत्रकार नहीं मानती.

प्रेस संगठनों ने बैंक अधिकारी से सवाल पूछने पर असम के पत्रकार की गिरफ़्तारी पर चिंता जताई

असम पुलिस ने गुवाहाटी स्थित वेब पोर्टल द क्रॉसकरंट के मुख्य संवाददाता दिलवर हुसैन मोजुमदार एसटी/एसी क़ानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था. प्रेस संगठनों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे मीडिया पर हमला क़रार दिया है.

असम: वरिष्ठ पत्रकार दिलवर मोजुमदार की गिरफ़्तारी पर कड़े विरोध के बीच कोर्ट ने ज़मानत दी

असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक में कथित भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकार दिलवर हुसैन मोजुमदार को गिरफ़्तार किया गया था. उक्त बैंक के निदेशक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और अध्यक्ष भाजपा के विधायक बिस्वजीत फुकन हैं.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट और रिया चक्रवर्ती का मीडिया ट्रायल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग पांच साल बाद दाखिल हुई क्लोजर रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट दे दी गई है. इन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और उनके पैसे का गबन करने का आरोप था. रिपोर्ट में ये भी पुष्टि की गई है कि अभिनेता ने खुदकुशी की थी.

द कारवां की पत्रकार जतिंदर कौर तूर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला पत्रकार के लिए मिला चमेली देवी जैन सम्मान

द कारवां की पत्रकार जतिंदर कौर तूर को उनकी खोजी पत्रकारिता के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला पत्रकार के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार मिला है. 1980 में स्थापित चमेली देवी जैन पुरस्कार उन महिला पत्रकारों को सम्मानित करता है जो रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता और साहस का प्रदर्शन करती हैं.

छत्तीसगढ़: चार्जशीट में दावा- घटिया सड़क निर्माण की ख़बर के कारण हुई थी पत्रकार की हत्या

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था. पुलिस चार्जशीट के अनुसार, मुकेश की हत्या मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर द्वारा किए गए घटिया सड़क निर्माण कार्य को उजागर करने के कारण की गई.

एएनआई बनाम विकीपीडिया केस सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अदालतें गैग ऑर्डर नहीं दे सकतीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालतों को मीडिया संगठनों के खिलाफ़ गैग ऑर्डर जारी नहीं करने चाहिए और इस बात पर ज़ोर दिया कि न्यायिक आदेश की निष्पक्ष आलोचना को अदालत की अवमानना ​​नहीं माना जा सकता.

1 6 7 8 9 10 120