कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत पूर्व कप्तान रह चुके 14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने एक खुले पत्र के ज़रिए पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान को योग्य विशेषज्ञों द्वारा पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और उनकी हिरासत की परिस्थितियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मानवीय और सम्मानजनक हों.
पिछले पांच वर्षों में 1.67 लाख भारतीयों को दूसरे देशों ने वापस भेजा, सबसे अधिक सऊदी अरब से निर्वासित
पिछले पांच वर्षों में 1.67 लाख से अधिक भारतीय नागरिक विभिन्न देशों से निर्वासित किए गए, जिनमें सर्वाधिक 1.21 लाख सऊदी अरब से थे. संसद में सरकार ने बताया कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी के मामले सामने आते हैं, लेकिन अनियमित प्रवासन के सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं.
अमेरिका के अंदर ही एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साज़िश में ‘मर्डर-फॉर-हायर’ मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में औपचारिक रूप से अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. जब गुप्ता से अपने दोष स्वीकार करने के आधार पर अपनी भूमिका बताने को कहा गया, तब अदालत ने उनसे उनके कृत्यों को बयान करने को कहा था.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है. अमेरिका की तरफ से कई बार हुए इस दावे पर भारत सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं थी. सरकार कहती रही है कि भारत की ऊर्जा खरीद ‘राष्ट्रीय हित’ के आधार पर ही लिए जाएंगे.
न्यूयॉर्क की साउदर्न डिस्ट्रिक्ट अदालत में निखिल गुप्ता ने 13 फरवरी 2026 को आरोपों में दोष स्वीकार कर लिया. अभियोजन ने बताया कि ट्रायल होता तो गोपनीय सूत्र, अंडरकवर अधिकारी की गवाही, व्हाट्सऐप संदेश, कॉल रिकॉर्ड और 15,000 डॉलर भुगतान का वीडियो सबूत के तौर पर पेश किए जाते.
भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता, जिन्हें जून 2024 में प्राग से प्रत्यर्पण के बाद अमेरिका की हिरासत में रखा गया है - ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या की साज़िश, हत्या की सुपारी और मनी लॉन्ड्रिंग की साज़िश का दोष स्वीकार कर लिया है. अमेरिकी अदालत ने सज़ा सुनाए जाने की तारीख़ 29 मई 2026 तय की है.
बांग्लादेश के ऐतिहासिक 2026 के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) निर्णायक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. अब तक के नतीजों में अब तक गिने गए सीटों में बीएनपी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को संसदीय विदेश मामलों की स्थायी समिति को बताया कि भारत सरकार ने अमेरिका के उस कार्यकारी आदेश जिसमें दावा किया गया है कि भारत ने औपचारिक रूप से अमेरिका के समक्ष रूसी तेल का आयात रोकने की प्रतिबद्धता जताई है, पर प्रतिक्रिया न देने का फैसला किया है.
आईसीसी और पीसीबी के बीच संवाद के बाद टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान भारत के साथ खेलने को राज़ी हो गया है. आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी के बीच चली बातचीत का एक और सबसे अहम नतीजा यह रहा कि भारत में खेलने से इनकार के चलते टी-20 विश्व कप से बाहर रहने के बावजूद बांग्लादेश पर किसी तरह का दंड नहीं लगाया जाएगा.
मिलान समेत इटली के कई शहरों में 2026 शीतकालीन ओलंपिक को लेकर विरोध तेज़ हो गया है. प्रदर्शनकारी खेलों की भारी लागत और पर्यावरणीय नुकसान पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस के साथ झड़पों और गिरफ्तारियों के बीच प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने विरोध करने वालों को ‘इटली का दुश्मन’ बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि भारत ने रूसी कच्चे तेल का आयात पूरी तरह रोकने पर सहमति जताई है, उठे सवालों के जवाब में विदेश और वाणिज्य मंत्रियों के बयान इस धारणा को और मज़बूत करते हैं कि सरकार अपनी स्थिति साफ़ करने से बच रही है. दोनों मंत्रालयों के एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डालने के बीच, किसी स्पष्ट इनकार का न होना अब मूक सहमति जैसा दिखने लगा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
भारत और अमेरिका द्वारा अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को लेकर संयुक्त बयान जारी किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. विपक्ष ने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘आत्मसमर्पण’ करने और कृषि व डेयरी जैसे अहम क्षेत्रों में भारत के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया.
भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक ढांचा तय हो गया है. इसके तहत भारत पर लगने वाले टैरिफ घटाकर 18% किए जाएंगे. वहीं, भारत, अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और अमेरिका के कृषि व खाद्य उत्पादों की एक बड़ी श्रेणी पर टैरिफ घटाएगा या पूरी तरह ख़त्म करेगा.
अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने कर्मचारियों के लगभग एक-तिहाई हिस्से की छंटनी करते हुए स्पोर्ट्स सेक्शन और कई विदेशी ब्यूरो बंद कर दिए हैं. आलोचकों का कहना है कि यह क़दम न सिर्फ पत्रकारिता, बल्कि लोकतांत्रिक विमर्श को भी कमज़ोर करेगा.