दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ स्तर पर, एक्यूआई 450 पार होते ही जीआरएपी-IV लागू

13 दिसंबर की शाम दिल्ली में वायु गुणवत्ता अचानक बेहद खराब हो गई. एक्यूआई 450 के करीब पहुंचने पर जीआरएपी-IV लागू किया गया. ट्रकों की एंट्री पर रोक, स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई और लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है.

बिहार: धार्मिक पहचान पूछकर भीड़ ने की 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के नवादा ज़िले में धार्मिक पहचान पूछने के बाद एक कपड़ा व्यापारी की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना ने राज्य में बढ़ती भीड़ हिंसा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

राजस्थान के इथेनॉल फैक्ट्री के ख़िलाफ़ विरोध उग्र, पंजाब-यूपी-हरियाणा से पहुंचे किसान

राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले के टिब्बी में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है. भूजल प्रदूषण की आशंका को लेकर हुए आंदोलन में पुलिस-प्रदर्शनकारी टकराव, दर्जनों गिरफ्तारियां और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं. फिलहाल आंदोलन स्थगित है, लेकिन 17 दिसंबर को महापंचायत प्रस्तावित है.

ओडिशा: बसाए गए बंगालियों और आदिवासियों में तनाव के बीच सरकार ने सीएए के तहत 35 हिंदुओं को नागरिकता दी

ओडिशा सरकार ने सीएए के तहत उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से भारत आए 35 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए हैं. यह क़दम ऐसे समय उठाया गया है, जब मलकानगिरी ज़िले में बांग्लादेशी मूल के बंगालियों और स्थानीय आदिवासियों के बीच तनाव बना हुआ है.

राजस्थान: इथेनॉल फैक्ट्री के ख़िलाफ़ किसानों का आंदोलन, पुलिस कार्रवाई में 16 घायल, 40 गिरफ़्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ के टिब्बी में निर्माणाधीन इथेनॉल संयंत्र के ख़िलाफ़ किसानों का महीनों पुराना आंदोलन 10 दिसंबर को हिंसक झड़पों में बदल गया. पुलिस लाठीचार्ज में 16 किसान घायल हुए और 40 गिरफ़्तार किए गए. संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार पर कॉरपोरेट हितों के लिए किसानों को दबाने का आरोप लगाया है.

अख़लाक़ लिंचिंग: सरकार की आरोपियों के ख़िलाफ़ आरोप वापस लेने की याचिका पर सुनवाई टली

उत्तर प्रदेश की एक अदालत को 2015 के मोहम्मद अख़लाक़ लिंचिंग मामले में सभी 19 आरोपियों के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़दमे वापस लेने संबंधी राज्य सरकार की याचिका पर 12 दिसंबर को सुनवाई करनी थी, लेकिन अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि वे सरकार के प्रस्ताव पर आपत्ति दाखिल करना चाहते हैं, इसके बाद अदालत ने सुनवाई की नई तारीख 18 दिसंबर तय की है.

गुजरात: माओवादी नेता हिड़मा की प्रशंसा वाला इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने पर आदिवासी युवक गिरफ़्तार

गुजरात के छोटाउदेपुर ज़िले के एक आदिवासी युवक को माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा की तारीफ़ करते हुए एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ देश की संप्रभुता को ख़तरे में डालने और सार्वजनिक सौहार्द भंग करने से जुड़े आरोपों में केस दर्ज किया है.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने साढ़े पांच साल में 6.15 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ माफ़ किए

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले साढ़े पांच वर्ष के दौरान कुल 6.15 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ़ किया है.

बहन के विवाह में शामिल होने के लिए उमर ख़ालिद को दो हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

दिल्ली की एक निचली अदालत ने उमर ख़ालिद को उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 16 से 29 दिसंबर तक ज़मानत दी है. अदालत ने कहा कि इस दौरान वह सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे. इस अवधि में वह केवल अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों से ही मिलेंगे. वह अपने घर पर रहेंगे या उन स्थानों पर जहां शादी की रस्में होंगी.

हरियाणा: सरकारी योजनाओं से जुड़े कामगारों का वादाख़िलाफी का आरोप, कहा- सिर्फ चुनाव में याद आती है

हरियाणा के लगभग हर ज़िले में महिला स्कीम वर्कर्स, जिसमें आंगनबाड़ी , मिड-डे मील और आशा कार्यकर्ता-सहायिका शामिल हैं, इस वक़्त समय पर मानदेय न मिलने समेत अपनी कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरी हैं. 6-8 दिसंबर के बीच इन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के कार्यालयों के बाहर धरना देकर ज्ञापन सौंपते हुए डबल इंजन सरकार को उनके चुनावी वादों की याद दिलाई.

गोवा नाइट क्लब हादसा: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी

उत्तरी गोवा के अर्पोरा स्थित एक नाइट क्लब में बीते सप्ताह 6 दिसंबर की देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है और उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

2019–20 से 2024–25 के बीच 4.57 करोड़ मनरेगा जॉब कार्ड हटाए गए: सरकार

लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि 2019–20 से 2024–25 के बीच मनरेगा के 4.57 करोड़ जॉब कार्ड हटाए गए, जबकि 6.54 करोड़ नए बनाए गए. बिहार में सबसे अधिक 1.04 करोड़ कार्ड हटाए गए. 2022–23 में हटाने का आंकड़ा रिकॉर्ड 2.24 करोड़ तक पहुंचा. सरकार ने इसे ‘नियमित प्रक्रिया’ बताया है.

दिल्ली दंगा साज़िश मामले के आरोपियों की ज़मानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली पुलिस ने उन कार्यकर्ताओं की रिहाई के ख़िलाफ़ अपनी दलीलें पूरी कर ली है, जिन पर 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे ‘बड़ी साज़िश’ रचने का आरोप लगाया है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

‘परफेक्ट’ नहीं एनआईए के दोषसिद्धि रिकॉर्ड, लंबी हिरासत के चलते बढ़ी है जुर्म कबूलने की प्रवृत्ति

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 100% दोषसिद्धि दर का दावा करने के एक साल बाद द वायर की एक पड़ताल में सामने आया है कि लंबे समय तक हिरासत, ज़मानत न मिलने और जांचकर्ताओं के दबाव के कारण दर्जनों आरोपी, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम हैं, अपने मुक़दमे शुरू होने से पहले ही ख़ुद को दोषी मान लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

हरियाणा में मनरेगा की बदहाली: 8 लाख मज़दूर, लेकिन सिर्फ 2,000 परिवारों को ही मिला 100 दिन का काम

लोकसभा में सरकार ने स्वीकार किया है कि हरियाणा में मनरेगा के तहत पंजीकृत 8 लाख से अधिक सक्रिय श्रमिकों में से सिर्फ कुछ हज़ार परिवारों को ही 100 दिन का रोज़गार मिला है. इसके अलावा मनरेगा के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाला फंड भी लगातार घटा है.

1 12 13 14 15 16 1,837