द हिंदू द्वारा देखी गई जनगणना 2027 की प्रश्नावली में जोड़े गए कुछ नए सवालों में कोविड-19 टीकाकरण, बैंक खातों, स्थायी पते, पति/पत्नी की जानकारी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और माता-पिता के धर्म व जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी मांगी गई है. इसे लेकर चिंता पैदा हुई है कि इस डेटा का इस्तेमाल अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों और प्रवासियों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के दोषी सचिन अंदुरे की उम्रक़ैद पर रोक लगाने के लिए ‘बेहद कमज़ोर सबूतों’ का हवाला दिया. इस मामले में किसी दोषी को ज़मानत दिए जाने का यह दूसरा मौका है. इससे पहले अप्रैल में अदालत ने अंदुरे के सह-दोषी शरद कलास्कर को भी ज़मानत दी थी.
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पिछले महीने युवाओं के प्रदर्शन के दौरान सीवान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने एके-47 इस्तेमाल किया था मगर इससे कोई प्रदर्शनकारी घायल नहीं हुआ. इसके अलावा हाथी चौक के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एक एएसआई ने अपनी 9एमएम पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग की थी और तीन प्रदर्शनकारियों को ‘हथियार से मामूली चोटें’ आई थीं.
गुजरात पुलिस ने पत्रकार रवि नायर के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारकर उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए. पुलिस ने नायर के बेटे और उनकी सहयोगी साची हेगड़े के लैपटॉप और आईपैड भी ज़ब्त किए, जबकि दोनों इस मामले में आरोपी नहीं हैं. कार्रवाई अडानी समूह की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ी है. ज़ब्त किए गए पांचों उपकरणों की हैश वैल्यू भी उपलब्ध नहीं कराई गई है.
पीएम केयर्स फंड से 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 87 लाख रुपये ख़र्च किए गए. 31 मार्च 2025 तक इस फंड के अकाउंट्स में 8,452 करोड़ रुपये मौजूद थे. पीएम केयर्स फंड की स्थापना मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के फैलने के दौरान आपात स्थिति और आपदाओं से निपटने के लिए की गई थी. फंड की ऑडिट रिपोर्ट्स के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं.
कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 89% से अधिक निरीक्षित रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी यात्री सुविधाओं में कमी मिली. कई स्टेशनों के पीने के पानी में ई. कोली बैक्टीरिया पाया गया. यात्री सुविधाओं से जुड़े 59% काम समय पर पूरे नहीं हुए.
अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा गठित एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य अनिल मिश्रा का नाम नहीं है. राज्य गृह विभाग ने रिपोर्ट की जांच करने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया है.
कश्मीर के धार्मिक नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने कहा कि उन्हें नक़्शबंद साहिब में ख़्वाजा दीगर की पारंपरिक धार्मिक सभा को संबोधित करने की इजाज़त नहीं दी गई, जब हज़ारों लोग उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे, तब उन्हें नज़रबंद कर दिया गया. मीरवाइज़ को 17 अगस्त को श्रीनगर में इस सभा में भाषण देना था, जो सदियों पुरानी सूफ़ी सभा है और कश्मीर के लिए ख़ास है.
मार्च से जुलाई के बीच इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब को करीब 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश भेजे गए, यानी औसतन हर 68 सेकंड में एक आदेश. इनमें सबसे ज्यादा आदेश इंस्टाग्राम को मिले. रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने सरकारी निर्देशों पर कंटेंट हटाने के लिए अपने एपीआई को सहयोग पोर्टल से जोड़ दिया है.
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय के सलाहकार आकाश पुजारी ने कहा है कि 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल मिश्रण से तिलहन किसानों को नुकसान हो सकता है. साथ ही, देश में पहले से ही 7.5 से 8 करोड़ कार्ब्यूरेटर वाले वाहन हैं, जो 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर ठीक से नहीं चल सकते.
हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई थी. अब सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि उन्होंने इस निमंत्रण पर कभी अपनी सहमति ही नहीं दी थी. ऐसे में उनके इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.
बिहार के लखीसराय में सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से सात लोगों की मौत होने की ख़बर है. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. विपक्ष ने राज्य की एनडीए सरकार पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतज़ाम नहीं करने का आरोप लगाया है और इसे प्रशासनिक कुप्रबंधन कहा है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि योगी सरकार अब नई पीढ़ी, खासकर जेन-ज़ी, को पूरे उत्तर प्रदेश में अपने गो-संरक्षण अभियान से जोड़ने की तैयारी कर रही है. बताया गया है कि ग्रामीण स्तर पर चलाए जाने वाले अभियानों के माध्यम से युवाओं को गो-संरक्षण, गो-सेवा और इसके सामाजिक, आर्थिक महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा.
कॉकरोच जनता पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सीजेपी कार्यकर्ता हाफिज़ करिशुंडा पश्चिमपाड़ा प्राथमिक विद्यालय गए थे और स्कूल की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कुछ सवाल किए थे, जिसकी जानकारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को मिल गई. आरोप है कि इसके बाद भाजपा समर्थकों के एक समूह ने उन पर हमला करने किया, जहां उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पिता बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
‘हमें सिलाई सिखाने के नाम पर ले गए थे’: पूर्व माओवादी स्त्रियों ने कहा, ‘धोखे से कराया गया रैंप वॉक’
छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुए एक फैशन शो की रैंप वॉक में पूर्व माओवादी महिलाओं ने हिस्सा लिया था. सरकार इसे अपनी सफलता की तरह पेश कर रही है, लेकिन पूर्व माओवादी महिलाओं का कहना है कि उन्हें सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर धोखे से सुकमा से रायपुर ले जाया गया और वहां रैंप वॉक की ट्रेनिंग देकर इस कार्यक्रम में शामिल करवाया गया.