सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल सुधार अधिनियम के प्रावधानों को ‘न्यायिक स्वतंत्रता का उल्लंघन’ बताते हुए रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि 2021 ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट के कई प्रावधान असंवैधानिक हैं क्योंकि ये न्यायिक स्वतंत्रता और शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन करते हैं.

एल्गार परिषद केस: साढ़े पांच साल से जेल में क़ैद ज्योति जगताप को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत

सुप्रीम कोर्ट ने कबीर कला मंच से जुड़ीकार्यकर्ता ज्योति जगताप को एल्गार परिषद केस में अंतरिम ज़मानत दे दी है. पांच साल छह महीने जेल में रह चुकी जगताप इस केस में गिरफ़्तार होने वाली तीन महिलाओं में से एक हैं और इस समय जेल में बंद अकेली महिला आरोपी हैं. इस केस में कुल 16 मानवाधिकार कार्यकर्ता और शिक्षाविद को गिरफ़्तार किया गया था.

भाजपा व आरएसएस का गठजोड़ भारत में भेदभावपूर्ण क़ानूनों को बढ़ावा देता है: अमेरिकी आयोग

धार्मिक स्वतंत्रता पर यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम के ताज़ा ब्रीफ में कहा गया है कि भारत की राजनीतिक व्यवस्था धार्मिक अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ भेदभाव को बढ़ावा देती है, साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच गठजोड़ ‘भेदभावपूर्ण’ क़ानूनों को बढ़ावा देता है.

आंध्र प्रदेश में एक और मुठभेड़: अब मारे गए सात माओवादी

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू ज़िले के मारेडुमिली जंगलों में बुधवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) पार्टी के सात सदस्य मारे गए. मारे गए माओवादियों में सेंट्रल कमेटी के सदस्य मेट्टूरी जोगा राव उर्फ ​​टेक शंकर भी शामिल हैं. इसी जंगल में एक दिन पहले पुलिस ने माड़वी हिड़मा समेत छह नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मारने का दावा किया था.

उत्तर प्रदेश: शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली टीजीटी परीक्षा फिर से टली, उम्मीदवारों में नाराज़गी

उत्तर प्रदेश की टीजीटी भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है. तीन साल से लंबित चल रही इस परीक्षा की तारीख़ें कई बार टाली जा चुकी हैं. फिलहाल यह परीक्षा 18 और 19 दिसंबर को प्रस्तावित थी, जिसे आयोग ने अगली तारीख तक टाल दिया है. इसे लेकर अभ्यर्थियों में काफ़ी रोष है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा- राजनीतिक लड़ाई के लिए मशीनरी का इस्तेमाल क्यों करते हैं

सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने झारखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों और पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू करने की अनुमति मांगने वाली सीबीआई की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. साथ ही अदालत ने सवाल उठाया कि सीबीआई अपनी मशीनरी का इस्तेमाल 'राजनीतिक लड़ाई' में क्यों कर रहा है.

छत्तीसगढ़: दो नाबालिगों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए हिरासत में लिया गया, यूएपीए का केस दर्ज

छत्तीसगढ़ में एटीएस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेते हुए उन पर आईएसआईएस मॉड्यूल से ऑनलाइन कथित तौर पर संबंधित होने के आरोप में यूएपीए के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि दोनों नाबालिग एक आईएसआईएस समूह के साथ (ऑनलाइन) संपर्क में थे और पाकिस्तान स्थित मॉड्यूल के निर्देशों पर काम कर रहे थे.

वैश्विक इंटरनेट स्वतंत्रता में लगातार 15वें वर्ष गिरावट, भारत आंशिक रूप से स्वतंत्र: फ्रीडम हाउस

अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस ने कहा है कि वैश्विक इंटरनेट स्वतंत्रता में लगातार पंद्रहवें वर्ष गिरावट आई है. 72 में से 27 देशों में गिरावट देखी गई है, जबकि भारत ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ बना हुआ है और 51वें स्थान पर है. आखिरी बार संगठन ने 2021 में भारत को इंटरनेट नियंत्रण में ‘स्वतंत्र’ दर्जा मिलने का दावा किया था.

लेह एपेक्स बॉडी ने गृह मंत्रालय को राज्य के दर्जे और सोनम वांगचुक की रिहाई का प्रस्ताव सौंपा

लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक समूहों ने सोमवार को गृह मंत्रालय को 29 पृष्ठों का एक मसौदा प्रस्ताव सौंपा. इस प्रस्ताव में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित हिरासत में लिए गए लद्दाख के स्थानीय लोगों की रिहाई की भी मांग की गई है.

आंध्र प्रदेश: कथित मुठभेड़ में चर्चित माओवादी नेता माड़वी हिड़मा की मृत्यु

हिड़मा माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के युवा सदस्य थे और दंडकारण्य स्पशेल जोनल कमेटी के सचिव बनने वाले पहले आदिवासी नेता थे. उनकी मृत्यु माओवादी पार्टी के उस धड़े के लिए बहुत बड़ा झटका है, जो सशस्त्र संघर्ष जारी रखना चाहता है.

एसआईआर: केरल और राजस्थान में दो बीएलओ ने कथित तौर पर काम के दबाव में आत्महत्या की

केरल और राजस्थान में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित काम के अत्यधिक दबाव के चलते कथित तौर पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. इससे पहले बिहार एसआईआर के दौरान भी आरा के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक और बीएलओ की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई थी.

एनआईए ने कहा- लाल क़िले के पास हुआ विस्फोट कार से किया गया आत्मघाती हमला था

बीते सप्ताह लाल क़िले के पास हुए धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को कहा है कि विस्फोट करने वाली कार चला रहा उमर उल नबी एक ‘सुसाइड बॉम्बर’ था. एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में यह पहला ऐसा आत्मघाती हमला था, जो कार की मदद से किया गया. 

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- तीन महीने में ध्वस्त करें जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के सभी अनधिकृत ढांचे

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण सहित हुए नुकसान की भरपाई के लिए जीर्णोद्धार के उपाय करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है, तो यह इको-टूरिज्म होना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली विस्फोट के मुख्य आरोपी का पारिवारिक घर ध्वस्त किया गया

कश्मीर में अधिकारियों ने युवा डॉक्टर उमर नबी, जिन्हें जांचकर्ताओं ने दिल्ली के लाल क़िला विस्फोट मामले में 'मुख्य संदिग्ध' बताया है, के पिता के घर को ध्वस्त कर दिया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में अपने एक फ़ैसले में कहा था कि क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना संदिग्धों या दोषियों के घरों को गिराना 'पूरी तरह से असंवैधानिक' है.

श्रीनगर थाने में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत, आतंकी मॉड्यूल की जांच से जुड़ा मामला

श्रीनगर के नौगाम थाने में शुक्रवार रात को हुए धमाके में एक एसआईए अधिकारी, तीन एफएसएल विशेषज्ञ, दो राजस्व विभाग के अधिकारी, दो पुलिस फ़ोटोग्राफ़र और एक दर्जी सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए. बताया गया है कि यह विस्फोट फरीदाबाद 'आतंकी मॉड्यूल' केस में हुई बरामद सामग्री को पेश करने की तैयारी के दौरान हुआ.

1 17 18 19 20 21 1,838