केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित संगठन स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है. सोनम वांगचुक ने इस मामले में ख़ुद को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.
2008 के मालेगांव आतंकी बम विस्फोट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को एनआईए की एक विशेष अदालत द्वारा बरी किए जाने के दो महीने से भी कम समय में भारतीय सेना ने उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नत कर दिया है. पुरोहित, उन सात आरोपियों में से एक थे जिन पर भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ आतंकी विस्फोट में उनकी भूमिका के लिए मुक़दमा चलाया गया था.
पटना में साहित्य अकादेमी के ‘उन्मेष 2025’ साहित्य उत्सव के उद्घाटन पर लेखकों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बर्ख़ास्तगी की मांग उठी. प्रदर्शनकारियों ने साहित्यिक उत्सव के बहिष्कार की अपील की.
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के 2019 के अयोध्या फैसले से उलट एक बयान में कहा है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण ही मूल रूप से अपवित्र करना था.’ हालांकि, चंद्रचूड़ की मौजूदगी वाली उस पीठ ने फैसले में साफ कहा था कि मस्जिद के नीचे कोई संरचना मौजूद होने का प्रमाण है, लेकिन यह साबित करने वाला कोई सबूत नहीं है कि उसे तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी.
अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, पूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव ने निखिल गुप्ता को पन्नू हत्या साज़िश में हथियार उपलब्ध कराने और भारत से हथियार ले जाने वाले विमान की मंज़ूरी दिलाने का वादा किया. गुप्ता के ख़िलाफ़ मुक़दमा 3 नवंबर से शुरू होगा.
पश्चिम बंगाल की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जब आगामी अक्तूबर महीने में शुरू होगा, तो राज्य के बाहर काम करने वाले लोगों, जिनमें प्रवासी श्रमिकों का एक बड़ा समूह भी शामिल है, को गणना फॉर्म भरते समय यह घोषणा करनी होगी कि वे कहीं और मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं.
राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के आलंद में मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने के आरोप लगाने के कुछ ही दिनों बाद चुनाव आयोग ने अपने पोर्टल और ऐप पर नई ‘ई-साइन’ की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आवेदक को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके वोटर कार्ड और आधार कार्ड पर दर्ज नाम समान हों और जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह आधार से लिंक हो.
लद्दाख में हुई हिंसा में चार की मौत, कर्फ्यू लागू; केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को ज़िम्मेदार ठहराया
बुधवार को लेह में राज्य के दर्जे को लेकर हुए प्रदर्शनों में हिंसा भड़कने के बाद लद्दाख प्रशासन ने करगिल ज़िले में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. 24 सितंबर को हुई हिंसा में चार मौतों के साथ दर्जनों नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडिशा में आईटीडीए के इंजीनियरों ने 2018-19 से 2022-23 की अवधि में राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित 148.75 करोड़ रुपये का बीमा प्रीमियम से लेकर मोबाइल फ़ोन रिचार्ज तक निजी लेनदेन में किए. कनिष्ठ और सहायक इंजीनियरों ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दीं.
बिहार के संविदा भर्ती घोटाले पर द वायर हिंदी की पहली ख़बर ने बताया था कि किस तरह उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने बिहार के सरकारी विभागों में संविदा नियुक्ति पर लगभग एकाधिकार कर लिया है और अवैध मुनाफ़ा भी कमाया है. इस श्रृंखला की दूसरी क़िस्त में हम देखेंगे कि इस पूरे नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए कंपनी ने इन विभागों के अधिकारियों और सरकारी संस्थानों को कथित तौर पर रकम और महंगे
लद्दाख में हज़ारों लोग लेह में सड़कों पर उतर आए और 2019 में केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के लिए विशेष संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस से भिड़ गए. लेह के कुछ हिस्सों में भारी पथराव हुआ व भाजपा कार्यालय और एक पुलिस वैन में आग लगा दी गई.
झारखंड के टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर 19 सितंबर की रात एक कैथोलिक नन और उनके साथ जा रहे 19 आदिवासी नाबालिगों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई. बजरंग दल के सदस्यों ने धर्मांतरण की आशंका जताई थी- हालांकि जांचकर्ताओं और चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारियों को अभी तक इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं मिली है.
दिल्ली की रोहिणी अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अडानी के ख़िलाफ़ रिपोर्टिंग पर रोक लगाने वाले एकपक्षीय गैग ऑर्डर के ख़िलाफ़ वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता और न्यूज़लॉन्ड्री की अपीलों को उस जज के पास भेजने से इनकार कर दिया जिन्होंने चार अन्य पत्रकारों के समान मामले में उक्त आदेश को रद्द कर दिया था.
मओवादियों के बीच गहरे मतभेद पनप चुके हैं. अगर एक गुट हथियार डालना चाहता है, दूसरा कह रहा है कि अपने हथियार पुलिस को देने के बजाय हमें सौंप दो, नहीं तो हमारे लड़ाके आपसे छीन लेंगे.
कोलकाता में बीती रात भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है. करंट लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है. शहर ठप हो गया है, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, ट्रेन-मेट्रो सेवाएं प्रभावित हैं और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक अलर्ट जारी किया है.