सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर और शिफा उर रहमान की ज़मानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. आरोपियों के वकीलों ने कहा कि वे पांच साल से जेल में हैं और दिवाली से पहले सुनवाई की अपील की.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जून में हुए एयर इंडिया हादसे पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की शुरुआती रिपोर्ट में पायलटों की चूक का संकेत देना 'ग़ैर-ज़िम्मेदाराना' था. अदालत ने मामले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच की याचिका पर केंद्र व डीजीसीए को नोटिस दिया है.
निर्वाचन आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयार रहने को कहा है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आयोग अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में देशव्यापी एसआईआर शुरू कर सकता है.
आदिवासी समुदाय बाघ के लिए निर्धारित क्षेत्रों में बाघों और अन्य प्राकृतिक सृष्टि के साथ सदियों से रहता आ रहा है. लेकिन वन विभाग की पुनर्वास नीति इसे अनदेखा कर देती है. जब सरकारी विभाग ही सरकारी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर आदिवासी समाज को उत्पीड़ित करता है, तो आदिवासी समाज क्या करेगा?
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली देश की विकसित अर्थव्यवस्था बनने की महत्वाकांक्षा में सबसे बड़ी बाधा है.
माओवादियों की तेलंगाना राज्य कमेटी ने पार्टी प्रवक्ता अभय उर्फ सोनू के हालिया बयान से उपजे उन कयासों पर विराम लगा दिया है कि पार्टी हथियारबंद संघर्ष को त्यागकर और हथियार डालने जा रही है. कहा कि यह किसी एक नेता की व्यक्तिगत राय हो सकती है, पार्टी का मत नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक द्वारा ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा उत्सव का उद्घाटन को लेकर कर्नाटक सरकार के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका को संविधान की प्रस्तावना का हवाला देते हुए ख़ारिज कर दिया. यह प्रस्तावना धर्मनिरपेक्षता, विचार और आस्था की स्वतंत्रता के साथ ही समानता और बंधुत्व की बात करती है.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ के भाजपा नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ रुपये के क़र्ज़ से बचने के लिए कथित तौर पर अपनी मौत की फ़र्ज़ी कहानी रची. जब पुलिस को संदेह हुआ तो उसने अपने अपहरण का भी झूठा नाटक रचने की कोशिश की.
उत्तरी कश्मीर में वरिष्ठ हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट के निधन के बाद गुरुवार (18 सितंबर) को अधिकारियों ने घाटी में कुछ राजनीतिक नेताओं को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिवंगत नेता के घर जाने पर प्रतिबंध लगा दिए. गनी भट के परिजनों का आरोप है कि उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ उन्हें रात में ही मृत नेता को दफ़नाने को मजबूर किया गया.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगे साज़िश मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा और शिफा-उर-रहमान की ज़मानत याचिकाओं की सुनवाई 22 सितंबर तक टाल दी. इससे पहले 12 सितंबर को इसी अदालत ने फाइल देर से मिलने का हवाला देते हुए इनकी ज़मानत पर सनुवाई टाली थी.
केरल हाईकोर्ट ने अरुंधति रॉय की नई किताब ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ के कवर पर धूम्रपान दिखाए जाने को लेकर दायर पीआईएल पर केंद्र से जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता की दलील है कि यह सीओटीपीए क़ानून का उल्लंघन और तंबाकू का परोक्ष विज्ञापन है. हालांकि, किताब के बैक कवर पर धूम्रपान संबंधी डिस्क्लेमर दिया गया है.
साहित्य अकादेमी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला कर्मचारी का साथ देने के बजाय उन्हें नौकरी से निकाल दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बर्ख़ास्तगी को अवैध और बदले की कार्रवाई मानते हुए, महिला को उनके पद पर फिर से नियुक्त कर दिया है. साथ ही आदेश दिया है कि आरोपी सचिव के ख़िलाफ़ जांच लोकल कंप्लेंट्स कमेटी करेगी.
अगर माओवादी हथियार डाल देते हैं, तो उनके आगामी क्रियाकलाप क्या होंगे? क्या वे किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़ जाएंगे, जिन्हें वे अब तक प्रतिक्रियावादी और बुर्जुआ कहते आ रहे हैं, या अपनी नई पार्टी बना लेंगे?
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में बुधवार देर रात बादल फटने के साथ ही कई ज़िलों में भूस्खलन की सूचना है. ग्राम कुंतरी लगाफाली, कुंतरी लगा सरपाणी और धूर्मा गांव में भारी मलबा आने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के मतदाताओं के नाम डिलीट किए जाने के आरोपों को ग़लत और निराधार बताया है. आयोग ने कहा है कि किसी भी मतदाता का नाम ऑनलाइन किसी आम व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता. कांग्रेस ने दावा किया है कि वोट डिलीशन का काम सॉफ़्टवेयर और राज्य के बाहर के मोबाइल नंबरों के ज़रिए किया गया है.