जम्मू-श्रीनगर हाईवे की मरम्मत में एनएचएआई की ‘देरी’ के चलते सेब उत्पादकों को भारी नुक़सान

कश्मीर के सेब उद्योग को इस बार लगभग 1,200 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान होने की संभावना है. इसकी वजह हाल ही में हुई भारी बारिश है, जिसमें जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को पहुंचे नुकसान के चलते किसान और व्यापारी हज़ारों टन सेब और नाशपाती देश-विदेश के फल बाज़ारों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

दिल्ली दंगे: गढ़े गए सबूत, झूठे गवाह और फ़र्ज़ी मुक़दमे- अदालतों ने बरी किए कम से कम 17 आरोपी

दिल्ली की अदालतों ने साल 2020 के दंगों से जुड़े कम से कम 17 मामलों में आरोपियों को ‘गढ़े गए’ सबूत, ‘काल्पनिक’ गवाह और ‘फ़र्ज़ी मुक़दमे’ का हवाला देते हुए बरी कर दिया है. जजों ने जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

11 वर्षों में सातवीं बार बिना प्रमुख के काम कर रहा केंद्रीय सूचना आयोग

पारदर्शिता को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया है कि पिछले 11 वर्षों में सातवीं बार केंद्रीय सूचना आयोग बिना प्रमुख के काम कर रहा है. 9 सितंबर को तत्कालीन प्रमुख हीरालाल सामरिया के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से यह पद खाली है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘हर बार यह पद नियमित सेवानिवृत्ति की वजह से ही खाली हुआ है. इसके बावजूद सरकार समय पर नियुक्तियां करने में नाकाम रही है.’

कांग्रेस और मुस्लिम लीग को एक जैसा मानकर कम्युनिस्टों ने ग़लती की थी: प्रो. इरफ़ान हबीब

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यान में इतिहासकार प्रो. इरफ़ान हबीब ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कम्युनिस्टों ने मुस्लिम लीग और कांग्रेस को एक समान मानकर रणनीतिक भूल की और सांप्रदायिकता की समस्या को ठीक से नहीं सुलझाया.

उत्तराखंड में बादल फटने से 15 की मौत, कई लापता; देहरादून सबसे ज़्यादा प्रभावित

देहरादून और आसपास के जिलों में 16 सितंबर की सुबह बादल फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, और 16 लोग लापता हैं. देहरादून से 13 शव, पिथौरागढ़ और नैनीताल से एक-एक शव बरामद किए जा चुके हैं.

कई राज्यों में खाद की कमी, भाजपा शासित मध्य प्रदेश व ओडिशा में हिंसा और हंगामा

खाद की किल्लत का संकट अब देशव्यापी होता दिख रहा है. सोमवार को मध्य प्रदेश व ओडिशा में खाद की किल्लत को लेकर हंगामा और हिंसा हुई. मुरैना में किसानों की मारपीट में तीन घायल हुए, जबकि श्योपुर में पथराव हुआ. ओडिशा में विपक्षी बीजद ने राजभवन घेराव कर सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

केंद्र सरकार ने गुरुनानक जयंती पर सिखों को पाकिस्तान जाने से रोका, राजनीतिक विवाद

केंद्र सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नवंबर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. इस फैसले की पंजाब में राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने आलोचना की है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार एक तरफ सिख तीर्थयात्रियों को रोकते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की अनुमति देकर 'दोहरा मापदंड' अपना रही है.

एल्गार परिषद केस: सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता महेश राउत को चिकित्सा आधार पर अंतरिम ज़मानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी बनाए गए कार्यकर्ता महेश राउत को चिकित्सा आधार पर छह हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत दी है. राउत को पुणे पुलिस ने जून 2018 में गिरफ़्तार किया था, तब से वह मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी रिपोर्ट के बाद वनतारा को क्लीन चिट दी, कहा- कोई गड़बड़ी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर को गुजरात के जामनगर में रिलायंस समूह के स्वामित्व वाले विवादास्पद 'वन्यजीव रिजर्व' वनतारा को कई पहलुओं पर क्लीन चिट देते हुए कहा कि एसआईटी रिपोर्ट पढ़ी और पाया कि जानवरों का अधिग्रहण 'नियामक अनुपालन में' किया गया था.

कांग्रेस का आरोप- सरकार ने बिहार में अडानी समूह को 1,050 एकड़ ज़मीन ‘तोहफ़े’ में दी

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने बिहार के भागलपुर ज़िले में अडानी समूह को पावर प्लांट लगाने के लिए 1,050 एकड़ ज़मीन 33 साल के लिए सिर्फ़ एक रुपये प्रतिवर्ष की दर से दी है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अडानी समूह को प्रोजेक्ट सौंपना भाजपा की पुरानी रणनीति है.

हाईकोर्ट ने मैसूरु दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बुलाने के सरकारी निर्णय में दख़ल से इनकार किया

कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के इंटरनेशनल बुकर विजेता लेखिका बानू मुश्ताक को मैसूरु दशहरा उत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह मानने का कोई कारण नहीं है कि किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को उद्घाटन के लिए बुलाना याचिकाकर्ताओं के क़ानूनी या संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

नेशनल जुडिशियल डेटा ग्रिड के मुताबिक, शीर्ष अदालत में इस समय 69,553 सिविल और 18,864 क्रिमिनल मामले लंबित हैं. अगस्त 2025 में दाखिल हुए नए मामलों की संख्या (7,080) निपटाए गए मामलों- 5667 - से अधिक रही.

सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद वक़्फ़ संशोधन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को विवादास्पद वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगा दी है. इसमें वक़्फ़ बनाने के लिए किसी व्यक्ति के 5 वर्षों तक इस्लाम का अनुयायी होने, कलेक्टर या कार्यपालिका को संपत्ति का हक़ तय करने की अनुमति और ग़ैर-मुस्लिमों को वक़्फ़ बोर्ड का सदस्य बनाने से जुड़े प्रावधान शामिल हैं.

महाराष्ट्रः आबादी वाले इलाके के बीच अडानी के प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के विरोध में आए कई गांव

महाराष्ट्र के मोहोने और आसपास के लगभग 10 गांवों के लोग अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट द्वारा प्रस्तावित सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट का विरोध कर रहे हैं. यह प्रस्तावित प्लांट कल्याण शहर के पास स्थित है, जो दक्षिण मुंबई से 68 किलोमीटर दूर है. लोगों का मानना है कि यह प्लांट उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण लिए ख़तरा होगा.

भारत-नेपाल सीमा पर फंसे मालवाहक ट्रक, ड्राइवर बोले ‘हम बर्बाद हो जाएंगे’

नेपाल में ज़ेन-ज़ी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर गहरा प्रभाव पड़ा है. नेपाल बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की लंबी क़तार लगी है. सीमा से सटे भारतीय बाज़ारों में सन्नाटा है. दुकानदार ख़ाली बैठे हैं, वाहनों को यात्री नहीं मिल रहे.

1 30 31 32 33 34 1,838