नौ मई 2025 को द वायर के कई पाठकों ने यह सूचना दी कि वे वायर की मूल अंग्रेज़ी वेबसाइट thewire.in नहीं देख पा रहे हैं. इस बारे में द वायर का बयान.
मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पुंछ के मौलवी कारी मोहम्मद इकबाल की मौत हो गई. कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 'आतंकवादी' बताया था. पुंछ पुलिस ने इस झूठे नैरेटिव का खंडन करते हुए ख़बरों को 'निराधार और भ्रामक' बताया है.
सीपीआई नेता डी. राजा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि द वायर जैसी जिम्मेदार वेबसाइट को ब्लॉक करना गलत है. डिजिटल न्यूज़ संस्थाओं के संगठन डिजीपब ने भी इस कदम की निंदा की है.
भारत सरकार ने 8,000 से अधिक एक्स (ट्विटर) एकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. इनमें कई पत्रकारों, मीडिया संस्थानों और मानवाधिकारों पर रिपोर्टिंग करने वालों के एकाउंट शामिल हैं.
रक्षा मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों को सख्त एडवाइज़री जारी कर कहा कि रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या रियल टाइम रिपोर्टिंग से परहेज़ करें.
कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार हिलाल मीर को पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने तलब कर उनके द्वारा साझा एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पूछताछ की थी. मीर पर सोशल मीडिया के ज़रिये भारत के ख़िलाफ़ असंतोष, अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स-2025 में भारत 151वें स्थान पर रहा है. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा तैयार रिपोर्ट में मीडिया पर सरकार और कॉरपोरेट का दबाव, गोदी मीडिया की बढ़ोतरी, पत्रकारों की हत्या और कश्मीर में पत्रकारों के उत्पीड़न जैसे मामलों पर गंभीर चिंता जताई गई हैं.
केंद्र सरकार की ओर से पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के ख़िलाफ़ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे, भ्रामक बयान व ग़लत सूचना प्रसारित करने के आरोप में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगाई गई है.
'द लेंस' एक नया मीडिया प्लेटफॉर्म है जो जनहित की पत्रकारिता को समर्पित है. रायपुर में हुए इसके उद्घाटन समारोह में स्वतंत्र, तथ्य-आधारित और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग की प्रतिबद्धता दोहराई गई.
सीतापुर पुलिस ने एक पुजारी को दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या का साज़िशकर्ता बताया है. बाजपेयी के परिवार को पुलिस की थ्योरी पर यक़ीन नहीं है. उनका आरोप है कि हत्या के पीछे गहरी साज़िश थी, जो ज़िले में ज़मीन और धान की खरीद में भ्रष्टाचार की हालिया कवरेज से जुड़ी है.
प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES OTT ने ‘डीडी नॉस्टैल्जिया’ नाम से एक खास प्लेलिस्ट लॉन्च की है, जिसमें दूरदर्शन के मशहूर क्लासिक सीरियल्स जैसे ‘फ्लॉप शो’, ‘फौजी’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘चाणक्य’ और कई दुर्लभ प्रस्तुतियां अब पूरी तरह मुफ्त में देखी जा सकती हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रशासन और राज्य से संबंधित ख़बरों का विश्लेषण करने और किसी भी ख़बर के ‘गलत या भ्रामक’ होने की स्थिति में तुरंत स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
द क्रॉसकरंट के रिपोर्टर दिलवार हुसैन मोजुमदार को 27 मार्च को गुवाहाटी पुलिस ने एक मामले में ज़मानत मिलने के कुछ ही देर बाद असम को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक डंबरू सैकिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर फिर गिरफ़्तार कर लिया था. उन्हें फिर ज़मानत मिल गई है.
द क्रॉसकरंट के रिपोर्टर और गुवाहाटी प्रेस क्लब के सहायक महासचिव दिलवर हुसैन मोजुमदार को 27 मार्च शाम को गुवाहाटी पुलिस ने एक पुराने मामले में ज़मानत मिलने के कुछ ही देर बाद फिर गिरफ़्तार कर लिया. वहीं, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि सरकार हुसैन को पत्रकार नहीं मानती.
असम पुलिस ने गुवाहाटी स्थित वेब पोर्टल द क्रॉसकरंट के मुख्य संवाददाता दिलवर हुसैन मोजुमदार एसटी/एसी क़ानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था. प्रेस संगठनों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे मीडिया पर हमला क़रार दिया है.