उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह के साथ भीषण मुठभेड़ में बुधवार को सेना के एक जवान शहीद हो गए. इससे पहले 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को कुलगाम ज़िले में आतंकवादियों ने दो जवानों को मार गिराया था.
सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावों में ख़ूब भुनाया गया. सरकार का दावा था कि अब पाकिस्तान की ओर से हमलों और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर लगाम लग जाएगी. लेकिन हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.