केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं के बयानों से यह नहीं लगा कि उन्होंने इस बात पर कोई आत्ममंथन किया कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से आखिर इस्तीफा क्यों देना पड़ा.
संसद के मानसून सत्र के पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने पेपर लीक, शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने, राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन पर मोदी सरकार की चुप्पी और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह और समाजवादी पार्टी की बागी मौजूदा विधायक पूजा पाल समेत 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है.
पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा कि आईएनएस बाज़ ग्रेट निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे में स्थित भारतीय नौसेना का एक एयर स्टेशन है, जहां मौजूदा रनवे की लंबाई बढ़ाने और एक नौसैनिक जेट्टी के निर्माण की योजनाएं थीं, लेकिन ये लगभग पांच वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी हैं. खबरों के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस बाज़ के विस्तार के बजाय गैलेथिया खाड़ी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को प्राथमिकता देने
लोकसभा के बजट सत्र में लगातार दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर हंगामा हुआ और उनको भाषण पूरा नहीं करने दिया गया. इस हंगामे के बीच आठ कांग्रेस सांसदों को अनुशासनहीनता के लिए निलंबित कर दिया गया. इसे लेकर कांग्रेस ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया है.
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा द कारवां मैगज़ीन की रिपोर्ट और पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा का हवाला देने पर भारी हंगामा हुआ. सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ने इसे संसदीय नियमों का उल्लंघन बताया, वहीं राहुल गांधी ने सवाल उठाया, ‘इसमें ऐसा क्या है जिससे आप लोग इतना डर रहे हैं?’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन में ‘रामचरित मानस’ के प्रसिद्ध हनुमान–रावण संवाद को सीता–हनुमान संवाद के रूप में प्रस्तुत किया. यह तथ्यात्मक ग़लती विपक्षी नेताओं से होती तो हंगामा मचता, लेकिन यहां सन्नाटा रहा. यह घटना धार्मिक आख्यानों के राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल उठाती है.
नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बताया कि पाकिस्तान और पीओके में सैन्य हमलों में करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया है. विपक्ष ने सरकार और सेना को समर्थन दिया, हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठे.
1 जुलाई 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दावा किया था कि अग्निवीर योजना को 158 संगठनों से चर्चा के बाद लागू किया गया था. लेकिन रक्षा मंत्रालय ने आरटीआई आवेदन के जवाब में एक भी संगठन का नाम नहीं बताया, और कहा कि यह प्रश्न 'अस्पष्ट और काल्पनिक' है.
पूर्व नौसेना प्रमुख अरुण प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पूछा है कि क्या कोई लड़ाकू इकाइयों में अग्निवीरों की तैनाती को लेकर भी चिंतित है, जो बहुत कम प्रशिक्षित जवानों को सेवा में रखने के लिए मजबूर हैं?
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार ज़रूरत पड़ने पर अग्निवीर योजना में बदलाव करने के लिए तैयार है. इस पर प्रतिक्रिया देते हए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इससे पता चलता है कि मोदी सरकार द्वारा लाखों देशभक्त युवाओं पर थोपी गई अग्निवीर योजना अब काम नहीं कर रही है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. इसमें कहा गया है कि उन्होंने सदियों पुराना सपना पूरा किया. राम मंदिर आंदोलन स्वतंत्र भारत का एकमात्र आंदोलन था, जो सभी को एक साथ लाया. करोड़ों भारतीय इससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे.
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि रक्षा मंत्री ने उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है, जो महिला सैनिकों, नाविकों (सेलर) और वायु सैनिकों को महिला अधिकारियों के समान मातृत्व और शिशु देखभाल अवकाश का अधिकार देगा.
द वायर बुलेटिन: आज की ज़रूरी ख़बरों का अपडेट.
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने बताया कि नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसाइटी, वह संस्था जो इसी नाम के परिसर का प्रबंधन करती है, ने अपना नाम बदलकर 'प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी' रख लिया है.