4 दिसंबर को तमिलनाडु के पत्तिश्वरम स्थित एक सरकारी स्कूल के कक्षा 11 के कई छात्रों ने 12वीं के एक छात्र पर दोनों कक्षाओं के बीच हुई झड़प के बाद कथित तौर पर हमला किया था. हमले के दौरान छात्र के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. रविवार को उनकी मौत हो गई.
पिछले महीने चाईबासा में खनन और अन्य भारी वाहनों के लिए ‘नो-एंट्री’ नियम लागू करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ़्तार किए गए 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को पुलिस कथित तौर पर हथकड़ी लगाकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उनके कॉलेज ले गई. उनके परिवार का आरोप, ऐसा तब हुआ जब एक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मौखिक रूप से कहा था कि उन्हें कॉलेज ले जाते समय हथकड़ी न लगाई जाए.
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में डीएवी पीजी डिग्री कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने फीस को लेकर प्रिंसिपल द्वारा कथित तौर पर मारपीट और अपमानित करने के बाद ख़ुद को आग लगा ली. वे 70 प्रतिशत से ज़्यादा जल गए छात्र को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है. वहीं, प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है.
घटना गुजरात के महिसागर ज़िले की है, जहां पुलिस ने वीरपुर तालुका के भरोडी गांव की चार महिलाओं के ख़िलाफ़ एक दलित छात्रा को कथित तौर पर अपमानित करने और गाली-गलौज करने तथा उसे गांव के गरबा कार्यक्रम से बाल पकड़कर घसीटने का मामला दर्ज किया है.
वैज्ञानिक, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता गौहर रज़ा को आईआईटी-बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में बोलना था, लेकिन अंतिम समय में इसे ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देकर रद्द कर दिया गया. रज़ा ने कहा कि एक फैकल्टी सदस्य की आपत्ति और दबाव के चलते यह क़दम उठाया गया.
ओडिशा के बारगढ़ ज़िले में सोमवार को 13 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर ख़ुद को आग लगाने के कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया. राज्य में एक महीने के भीतर यह चौथी ऐसी घटना है. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा सरकार पर आत्मदाह से हुई मौतों की बढ़ती संख्या को लेकर घोर उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाया है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में एक छात्रा अपने घर के अंदर गंभीर रूप से जलने के बाद मृत पाई गई. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि वह एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी, पर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा. छह महीने पहले उनकी बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
बालासोर की एक 20 वर्षीय छात्रा ने एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद आत्मदाह का प्रयास किया था. 14 जुलाई रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान करते हुए राज्य सरकार पर मामले को छुपाने का आरोप लगाया, साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की.
बीते 12 जुलाई को बालासोर स्थित एक प्रमुख सरकारी कॉलेज की छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की. छात्रा की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर बताया था कि एक प्रोफेसर की यौन संबंध बनाने की मांग ठुकराने के बाद से उन्हें परेशान कर रहा है.
एनआईटी, सिलचर के एक सहायक प्रोफेसर को एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद शुक्रवार को कछार पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने उन्हें उनके अंकों पर चर्चा के बहाने क्लास के बाद अपने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर अनुचित तरीके से छुआ.
तख्तापलट के बाद मुहम्मद यूनुस ने कहा था कि बांग्लादेश को दूसरी आज़ादी मिली है, लेकिन इसके असल लाभार्थी तमाम कट्टरपंथी संगठन बन रहे हैं.
घटना 23 अगस्त को फरीदाबाद में हुई, जहां दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़पुरी के पास गोरक्षक समूह के सदस्यों ने दोस्तों के साथ जा रहे 12वीं कक्षा के एक छात्र की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग की, जिसमें लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है.
शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश की अल्पसंख्यक राजनीति विभाजित हो गयी है. कुछ हिंदू कहते हैं कि तख्तापलट के दौरान और उसके बाद अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हो गये हैं, और कुछ दावा करते हैं कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और माहौल को भड़काने के लिए हैं.
राणा दासगुप्ता बांग्लादेश के प्रमुख अल्पसंख्यक नेता हैं. द वायर हिंदी से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि शेख़ हसीना के सत्ता से हटने के बाद 52 ज़िलों में अल्पसंख्यकों पर हमलों और उत्पीड़न की कम से कम 205 घटनाएं हुई हैं.
14 अक्टूबर 2022 को आईआईटी खड़गपुर में तीसरे वर्ष के छात्र फ़ैज़ान अहमद अपने छात्रावास में मृत पाए गए थे. घटना को आत्महत्या माना गया था, हालांकि उनके परिवार ने हत्या का संदेह जताया था. अब दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र को चाकू घोंपने और गोली मारने की बात सामने आई है.