नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने से ठीक एक दिन पहले सोमवार (20 अप्रैल) की दोपहर राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर में आग लग गई, जिसके बाद पीएम के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.
आग की घटना सामने आने के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पचपदरा रिफाइनरी के इसके लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी दी.
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मंत्रालय की ओर से कहा गया कि एचआरआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के पास आग लगने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण 21 अप्रैल 2026 को रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.
Due to an unfortunate fire incident today in the vicinity of the Crude Distillation Unit at the HRRL refinery, the scheduled dedication of the refinery by the Hon’ble Prime Minister on 21.04.2026 has been postponed.
The fire has been brought under control. There are no reports…
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 20, 2026
इसमें आगे बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है. साथ ही कहा गया है कि इस घटना के कारणों का पता लगाने और आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने के लिए एक जांच शुरू कर दी गई है. लोकार्पण की नई तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के बताया कि मंगलवार (20 अप्रैल) दोपहर करीब 2 बजे कच्चे तेल के आसवन इकाई (सीडीयू) में आग लग गई. घटनास्थल से घना काला धुआं उठ रहा था, जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था.
उल्लेखनीय है कि यह भारत का पहला ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है. यह एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के बीच 79,459 करोड़ रुपये की लागत वाला एक संयुक्त उद्यम है.
मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी में आग लगने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अब स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है, सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं.
पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से त्वरित वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
सुरक्षा मानकों को सर्वोपरि रखते हुए, माननीय… https://t.co/hNuzEXBfDz
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 20, 2026
पचपदरा थाना प्रभारी अचला राम के अनुसार, ‘यह घटना प्रथमदृष्टया तकनीकी खराबी के कारण हुई लगती है, जो दोपहर करीब दो बजे घटित हुई. आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 30 से 35 दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया है, जिसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया. अब जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण पता चल पाएगा.’
पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. कर्मचारियों को मौके से सुरक्षित निकाल लिया गया था. घटना के बाद रिफाइनरी की आंतरिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है. इसके साथ ही दमकलकर्मियों तथा जल निकासी प्रणालियों को तैनात किया गया है.
वहीं, एचपीसीएल ने भी एक बयान जारी कर कहा कि पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर के कूड डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन में आग लगी थी. प्रारंभिक जांच में हीट एक्सचेंजर सर्किट के एक वाल्व फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन रिसाव को कारण माना जा रहा है. आग हीट एक्सचेंजर स्टैंक तक सीमित रही. सीडीयू, वीडीयू और अन्य इकाइयों को तुरंत अलग कर दिया गया था. सभी इकाइयां संरचनात्मक रूप से सुरक्षित हैं और अन्य हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
An unfortunate accident occurred today at around 1.55 pm at HPCL Rajasthan Refinery Ltd. (HRRL) at Pachpadra, Balotra. There was a fire in the Crude Distillation Unit (CDU) section of the refinery complex. Prima facie, it appears that leakage of hydrocarbons through one of the…
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) April 20, 2026
रिफाइनरी के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया, साथ ही जांच की मांग करते हुए इस परियोजना में सालों की देरी को लेकर भी सवाल उठाए.
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी? क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले… pic.twitter.com/VYmvRv0gk0
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 20, 2026
इस संबंध में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को वर्षों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत दोगुनी हो गई. आग की घटना से यह संकेत मिलता है कि रिफाइनरी का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और इसे केवल प्रचार-प्रसार के मकसद से जल्दबाजी में उद्घाटित किया जा रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने झूठे प्रचार से बचने के लिए थोड़ा समय दिया होता, तो शायद इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती. यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का नतीजा है.
पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी? क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले… pic.twitter.com/VYmvRv0gk0
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 20, 2026
टीकाराम जूली ने इस घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने आ रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी ने बनवाया था. उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी में की गई व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है.”
वहीं, बाड़मेर के सांसद उम्मेदराम बेनीवाल ने भी घटना के सटीक कारण का पता लगाने और दोषियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है.
