खरगे विवाद: एक और केंद्रीय मंत्री व भाजपा सहयोगी ने ‘शुद्धीकरण’ को ग़लत कहा, कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इसे ग़लत और असंवैधानिक बताते हुए इस अनुष्ठान को करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले चिराग पासवान भी इस शुद्धीकरण को अनुष्ठान को 'चिंता का विषय' बता चुके हैं.

यूपी: सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस ने सपा नेता के ख़िलाफ़ दर्ज की एफआईआर

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मुरादाबाद के सर्किट हाउस परिसर में सपा के बुज़ुर्ग नेता हाजी मोहम्मद उस्मान एक कार के क़रीब नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे हैं, जिसके आधार पर एफआईआर बीएनएस की धारा 285 (सार्वजनिक मार्ग में ख़तरा या बाधा उत्पन्न करना) और धारा 292 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत दर्ज की गई है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे सार्वजनिक रास्ते में किस तरह बाधा उत्पन्न हुई या उपद्रव हुआ.

सहारनपुर: अवैध निर्माण बताकर प्रशासन ने ध्वस्त की मस्जिद, सांसद इक़रा हसन का नज़रबंदी का आरोप

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर स्थित मस्जिद को सिटी मजिस्ट्रेट ने जुलाई में 'अवैध' घोषित करते हुए ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था. बजरंग दल के नेता विकास त्यागी की शिकायत के बाद यह मामला शुरू हुआ था, वहीं मस्जिद समिति के मुतवल्ली का दावा है कि यह मस्जिद 150 साल पुरानी है. वहीं, सपा सांसद इक़रा हसन का कहना है कि उन्हें इस दौरान सहारनपुर जाने से रोकते हुए नज़रबंद कर दिया गया.

मणिपुर: कांग्रेस विधायक दल के नेता के घर के बाहर धमाका, कोई हताहत नहीं

मणिपुर के थौबल ज़िले में कांग्रेस विधायक दल के नेता कीशम मेघचंद्र सिंह के घर के बाहर हैंड ग्रेनेड से धमाका हुआ. इस घटना में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. इससे पहले पिछले हफ्ते इंफाल वेस्ट ज़िले में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक सपम रंजन सिंह के घर के परिसर में अज्ञात लोगों ने बम धमाका किया था.

स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, पॉक्सो एफआईआर भी दर्ज; पुराने केस में एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया

हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने छात्र प्रदर्शनकारी निशु आज़ाद के पिता पर हमले के मामले में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. निशु की शिकायत पर भारद्वाज के ख़िलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत अलग एफआईआर दर्ज हुई है. साथ ही पुराने मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

पोलैंड में विदेश मंत्री जयशंकर ने दोहराया- रूसी तेल ख़रीद बंद करने से यूक्रेन युद्ध ख़त्म नहीं होगा

पोलैंड के वारसॉ में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर दोहराया कि भारत द्वारा रूसी तेल की ख़रीद रोकने से यूक्रेन युद्ध ख़त्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि संघर्ष का समाधान व्यापार नहीं, बल्कि कूटनीति, बातचीत और वार्ता के ज़रिये ही संभव है.

‘सिर फोड़ दिया, फिर भी जेल नहीं गया’: स्वतंत्र भारद्वाज के दावे के बाद सीजेपी पहुंची थाने, 72 घंटे में गिरफ़्तारी का आश्वासन

हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट में छात्र प्रदर्शनकारी निशु आज़ाद के पिता का सिर फोड़ने और जेल न जाने के दावे के बाद विवाद बढ़ गया है. सीजेपी ने उनकी गिरफ़्तारी की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने चोट को साधारण बताया था, हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया है.

देश में गिग वर्कर्स पर मौसम और सड़क हादसों का ख़तरा, ज़्यादातर के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं: रिपोर्ट

श्रमिक अधिकार संगठन जनपहल और गिग वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा किए सर्वे में सामने आया है कि देश में गिग वर्कर्स को अत्यधिक गर्मी, सड़क हादसों और अन्य कामकाजी जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है. सर्वेक्षण के मुताबिक, 62.2% के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है और आधे वर्कर्स ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं.

एसआईआर प्रक्रिया क़ानूनी है, लेकिन क्या यह निष्पक्ष है?: पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा

पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने एडीआर के एक कार्यक्रम में कहा कि अब जिन संस्थाओं के पास क़ानून की ताक़त है, वे यह मानने लगी हैं कि वे जो कुछ भी करती हैं, वह सही है. विशेष गहन पुनरीक्षण एक उदाहरण है, जिसमें देश के करोड़ों लोगों पर एक ग़लत प्रक्रिया थोप दी गई है और आपके सामने न्यायपालिका है, जिसने उसे वैध ठहरा दिया है.

कीव में रूसी तेल की ख़रीद के बचाव में आए जयशंकर, कहा- इससे यूक्रेन युद्ध की दिशा तय नहीं होगी

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन दौरे के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को ख़त्म करने के लिए कूटनीति का रास्ता अपनाने पर जोर दिया, जबकि यूक्रेन रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगातार दबाव बना रहा है. जयशंकर ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदने को लेकर यूक्रेन की स्थिति को समझता है, लेकिन वह चाहता है कि भारत की अपनी चिंताओं का भी सम्मान किया जाए.

छात्र आंदोलन: दिल्ली पुलिस ने जिन ‘अपराधियों’ के जंतर-मंतर पर होने का दावा किया, उनमें से कई तब जेल में थे

दिल्ली पुलिस ने एक दावे में कहा था कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान उसके फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) ने 2,873 लोगों को आपराधिक रिकॉर्ड वाला बताया था. अब एक अख़बार की पड़ताल में सामने आया है कि प्रदर्शन स्थल पर पहचाने गए इन लोगों में से कम से कम 25 लोग उस समय जेल में बंद थे. इस ख़ुलासे से एफआरएस की विश्वसनीयता और पुलिस की पूरी सूची पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

जनगणना में जाति गणना के लिए ओबीसी सूची के इस्तेमाल पर सरकारी विभागों में मतभेद थे: रिपोर्ट

जनगणना प्रक्रिया में जाति गणना के लिए निर्धारित ड्रॉप-डाउन सूची के बजाय एक ओपन-एंडेड कॉलम के ज़रिये जाति का डेटा इकट्ठा करने का फैसला पहले ही विवाद का विषय बन चुका है. अब यह बात सामने आई है कि जनगणना 2027 की गिनती के लिए मौजूदा जाति गणना लिस्ट के इस्तेमाल को लेकर भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के बीच मतभेद थे. 

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल- देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% या वास्तविकता में शून्य?

कांग्रेस ने सरकार के 7.8% जीडीपी वृद्धि दर के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले आंकड़ों में बार-बार संशोधन और महंगाई की गणना के तरीके से वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर काफी कम हो सकती है. पार्टी ने सरकार से जीडीपी के आंकड़ों में हुए बदलाव का पूरा ब्यौरा देने की मांग की है.

प्रेस संगठनों ने दिल्ली पुलिस द्वारा मुस्लिम पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की निंदा की

यूट्यूब चैनल 4PM न्यूज़ नेटवर्क की दो महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने और मुस्लिम पहचान के कारण उनके साथ मारपीट की गई. दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है. वहीं कई मीडिया संगठनों ने इसकी निंदा करते हुए इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है.

मणिपुर: कुकी-ज़ो काउंसिल की राज्य में दोबारा राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, जनगणना टालने की निंदा की

हिंसाग्रस्त मणिपुर में केंद्र सरकार ने जनगणना की प्रक्रिया को टाल दिया है. इस पर सवाल उठाते हुए कुकी-ज़ो काउंसिल ने आरोप लगाया कि राज्य में जनगणना को टालने का फैसला कुकी-ज़ो समुदाय की आवाज को नज़रअंदाज़ करते हुए लिया गया. इस बीच, बुधवार को राज्य विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र से राज्य में जनगणना शुरू करने से पहले एनआरसी को अपडेट करने की मांग की गई.

1 2 3 1,892