सेल ‘घोटाला’: एवन स्टील पर सीबीआई एफआईआर, सीवीओ ने कहा- 370 करोड़ का हुआ नुकसान

वेंकटेश इंफ्रा के बाद अब एवन स्टील इंडस्ट्रीज सेल घोटाले के केंद्र में है. लोकपाल की फटकार के बाद सीबीआई ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज की. आरोप है कि सेल अधिकारियों की मिलीभगत से एवन को सस्ती दर पर कच्चा माल बेचा गया, जिससे कंपनी को 263-370 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संविदा पर सरकारी वकीलों की भर्ती पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त सरकारी वकीलों की संविदा भर्ती रोक दी है. अदालत ने सरकार से पूछा कि युवा वकीलों के साथ भेदभाव कैसे हो सकता है. वकीलों ने इस भर्ती को असंवैधानिक बताया है.

मोदी की आधे दिन की सऊदी यात्रा पर 15.54 करोड़ रुपये ख़र्च, होटल का बिल 10 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22-23 अप्रैल 2025 की सऊदी अरब यात्रा पर 15.54 करोड़ रुपये ख़र्च हुए. कुल ख़र्च में से 10.26 करोड़ होटल शुल्क पर, 4.05 करोड़ परिवहन पर. हालांकि, यात्रा केवल 12 घंटे की रही. यह उनकी 2025 की दूसरी सबसे महंगी विदेश यात्रा साबित हुई है.

ठेके पर न्याय: संविदा पर सरकारी वकील नियुक्त कर रही है दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने सेवानिवृत्त सरकारी वकीलों की संविदा भर्ती का विज्ञापन निकाला है, जिसका प्रॉसिक्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है. एसोसिएशन का कहना है कि यह नियमों और संविधान के ख़िलाफ़ है, युवाओं को अवसर से वंचित करता है और न्याय प्रक्रिया को कमज़ोर कर सकता है.

15 अगस्त को विशेष अतिथि बने पूर्व बंधुआ मज़दूरों को दिल्ली में क्या सहना पड़ा…

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार के विशेष अतिथि बनाकर बुलाए गए पूर्व बंधुआ मजदूरों को 15-16 घंटे भूखे रहने पड़ा. प्रधानमंत्री से मुलाक़ात का वादा भी पूरा नहीं किया गया. बिहार के पितांबर साह जैसे ग़रीबों को सिर्फ़ तस्वीरों में ‘सम्मानित’ किया गया, जबकि राहत और पुनर्वास योजनाएं अब भी अधूरी हैं.

मालेगांव फैसले को चुनौती देने की महाराष्ट्र सरकार की कोई योजना नहीं: आरटीआई में खुलासा

मालेगांव बम विस्फोट में हिंदुत्व संगठनों से जुड़े आरोपियों के बरी होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार बॉम्बे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में अपील करने को इच्छुक नहीं है. जबकि हाल ही 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में मुस्लिम आरोपियों के बरी होने पर सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट चली गई थी.

योगी सरकार की कन्या सुमंगला योजना: तीन साल में सिर्फ़ 37% राशि ख़र्च, ग़रीब लड़कियां लाभ से वंचित

योगी सरकार की ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के लिए पिछले तीन वर्षों में स्वीकृत बजट का केवल 37% ख़र्च हुआ है. इसका लाभ केवल उन परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो और जिनके अधिकतम दो संतान हों. यानी, ग़रीब परिवारों की लड़कियों तक यह योजना पहुंच ही नहीं रही.

रामकथा और शाखा के विवाद में हुई साधु की हत्या, सात साल बाद आरएसएस प्रचारक को मिली उम्र कैद

राजस्थान की सिरोही कोर्ट ने साधु अवधेशानंद महाराज की हत्या के मामले में पूर्व आरएसएस प्रचारक उत्तम गिरी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. यह हत्या संघ के कार्यालय में हुई थी. यह शायद पहला मामला है जब संघ के एक पदाधिकारी को संघ परिवार के एक अन्य सदस्य की हत्या का दोषी ठहराया गया है.  

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार के 48 स्टोन क्रशर प्लांट्स को तुरंत बंद करने का आदेश दिया

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हरिद्वार में गंगा किनारे चल रहे 48 अवैध स्टोन क्रशर प्लांट्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है. यह फैसला पर्यावरणीय संगठन मातृ सदन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है.

अल्पसंख्यक शोधार्थियों के लिए नई समस्या: मंत्रालय अब मांग रहा पुराने आय प्रमाण-पत्र

मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप पा रहे छात्रों की चुनौतियां खत्म नहीं हो रहीं. सरकारी विभाग ने अब इन छात्रों के पुराने आय प्रमाण-पत्र की पुष्टि करने को कहा है. यह दस्तावेज़ पहले कभी नहीं मांगे गए थे, लेकिन उन्हें अब मांगा जा रहा है.

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने जारी की मौलाना आज़ाद फेलोशिप, शोधार्थी बोले: यह एहसान नहीं, हमारी जीत है

मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप के आठ महीने से अटके वजीफे को केंद्र ने जारी कर दिया है. स्कॉलर्स ने इसे संघर्ष की जीत बताया है. उनका कहना है कि फेलोशिप देना सरकार की ज़िम्मेदारी है, एहसान नहीं. वे अब हर महीने समय पर भुगतान की मांग कर रहे हैं.

दक्षिण एशिया में नए संगठन की तैयारी: चीन-पाकिस्तान की पहल भारत के लिए नई चुनौती

चीन और पाकिस्तान मिलकर दक्षिण एशिया में एक नया क्षेत्रीय संगठन खड़ा करने की तैयारी में हैं, जो निष्क्रिय हो चुके सार्क की जगह ले सकता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत के लिए यह कूटनीतिक व रणनीतिक चुनौती है, खासकर जब पड़ोसी देश इस गठबंधन की ओर झुकते दिख रहे हैं.

प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा: सात साल में बढ़ा 522 प्रतिशत ख़र्चा

जबकि केंद्र सरकार की कई छात्रवृत्तियां ठप पड़ी हैं, 2018 में 3.67 करोड़ से शुरू हुआ ‘परीक्षा पे चर्चा’ का बजट 2025 में पांच गुना से भी अधिक बढ़कर 18.82 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह कार्यक्रम कई जगहों पर प्रधानमंत्री का प्रचार नज़र आता है. केवल 2023-24 में 1,111 सेल्फी प्वाइंट्स पर 2.49 करोड़ रुपये (जीएसटी अलग) खर्च कर दिए गए.

एलन मस्क और अंबानी को सैटेलाइट स्पेक्ट्रम: आशंका और खतरे

भारत सरकार ने एलन मस्क की स्टारलिंक और अंबानी की जियो समेत कुछ कंपनियों को सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सेवा की मंज़ूरी दे दी है, लेकिन बिना नीलामी के हुए इस आवंटन पर सवाल उठ रहे हैं. क्या यह आबंटन पारदर्शी है? क्या इससे राष्ट्रीय हित खतरे में पड़ते हैं और आर्थिक नुकसान की संभावना बनती है?

1 2 3 4 5 7