बिहार में नीतीश सरकार के 20 साल बाद 62% दलित आज भी निरक्षर, 63% बेरोज़गार: सर्वे

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (एनएसीडीएओआर) ने ‘बिहार - दलित क्या चाहते हैं’ शीर्षक से अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, बिहार में ये समुदाय आज भी ग़रीबी, बेरोज़गारी, ख़राब शिक्षा और भूमि या उचित आवास की कमी का सामना कर रहे हैं.

छात्र संगठनों का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर हिरासत में क्रूर यातना का आरोप, कहा- कोड़ों से पीटा गया

छात्र संगठन भगत सिंह छात्र एकता मंच और फोरम अगेंस्ट कॉरपोरेटाइज़ेशन एंड मिलिटराइज़ेशन के सदस्यों का आरोप लगाया है कि उनसे जुड़े कम से कम छह लोगों और नज़रिया पत्रिका में काम करने वाले एक छात्र को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आईएएस की बेटी से जुड़े मामले में बिना किसी उचित प्रक्रिया के हिरासत में लिया और उन्हें यातनाएं दी.

‘मोदी बनाम ख़ान मार्केट गैंग’ के विमोचन पर डीयू के वीसी बोले- यह किताब देशभक्ति को बढ़ावा देती है

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने 16 जनवरी को दूरदर्शन के प्रस्तोता अशोक श्रीवास्तव की किताब 'मोदी बनाम खान मार्केट गैंग' के विमोचन के अवसर पर मोदी सरकार और भाजपा के प्रति अपना समर्थन सार्वजनिक किया और कहा यह किताब देशभक्ति को बढ़ावा देती है.

लोकसभा चुनाव: क्या कोल्हापुर में ‘इंडिया’ गठबंधन प्रत्याशी महायुति पर भारी पड़ रहे हैं?

वीडियो: महाराष्ट्र की कोल्हापुर लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा. यहां 'इंडिया' गठबंधन की ओर से छत्रपति शाहू महाराज 2024 लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में हैं. वहीं, एनडीए दलों ने संजय मंडलीक को मैदान में उतारा है. क्षेत्र की राजनीति पर कोल्हापुर के मतदाताओं से बातचीत.

लोकसभा चुनाव: ‘अशोक चह्वाण ने नांदेड़ की जनता को धोखा दिया है’

वीडियो: महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा, जहां सीधा मुक़ाबला कांग्रेस के वसंत चह्वाण और भाजपा के प्रताप राव पाटिल चिखलीकर के बीच है. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और यहां के कांग्रेस के नेता अशोक चह्वाण ने भाजपा का दामन थामा है. इस परिवर्तन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत.

महाराष्ट्र: ‘2014 से पहले अच्छे दिन थे, मोदी सरकार पूंजीपतियों और व्यापारियों की सरकार है’

वीडियो: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अमरावती लोकसभा सीट पर किसान मोदी सरकार से नाराज़ हैं. उनका कहना है कि उन्हें बीते दस सालों से अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिला. अमरावती के आसपास के ज़िलों में सोयाबीन, रुई, बाजरा, चना, गेहूं का उत्पादन होता है. किसानों की आत्महत्या भी यहां एक बड़ा मुद्दा है. इनके बारे में वहां के किसानों से बातचीत. 

लोकसभा चुनाव: विदर्भ के किसान बोले- मोदी सरकार ने हमारे लिए कुछ नहीं किया

वीडियो: महाराष्ट्र में विदर्भ के सोनेगांव के किसानों ने का कहना है कि मोदी सरकार की कृषि नीतियां उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी हैं. उन्हें ऋण माफी और कपास का भाव नहीं मिल रहा है. किसान कपास के उचित मूल्य की मांग लगातार कर रहे है, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो रही है.

जिंदल विश्वविद्यालय: राम मंदिर पर चर्चा के लिए निलंबित किए गए दो छात्रों को बहाल करने की मांग

बीते 7 फरवरी को हरियाणा की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने अयोध्या के ‘राम मंदिर’ को लेकर एक चर्चा का आयोजन किया था, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने संस्थान की आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए दो छात्रों को पूरे सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया था. दोनों पर कार्यक्रम के दौरान ‘अपमानजनक और भड़काऊ बयान’ देने का आरोप है.

इलेक्टोरल बॉन्ड लोकतंत्र का गला दबाने की योजना थी: कपिल सिब्बल

वीडियो: बीते 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द कर दिया था. इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और आरटीआई एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज से अतुल होवाले की बातचीत.

समान नागरिक संहिता के बारे में क्या सोचते हैं उत्तराखंड के लोग

वीडियो: उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है, जो राज्य के आदिवासी समुदाय को छोड़कर सभी समुदायों पर लागू होगा. इस विधेयक में विवाह, तलाक़ समेत लिव-इन रिलेशनशिप के लिए भी विभिन्न प्रावधान दिए गए हैं. इस बारे में राजधानी देहरादून के लोगों से बातचीत.

विधेयक से कुछ समुदायों को बाहर रखा गया है तो वह समान नागरिक संहिता कैसे हुई: उत्तराखंड कांग्रेस

वीडियो: उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व वाली पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने हाल ही में समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया. इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा से द वायर के अतुल होवाले की बातचीत.

‘उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक से एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है’

वीडियो: उत्तराखंड विधानसभा में पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा पेश समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है. इसे लेकर उत्तराखंड बार काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष रज़िया बेग से बातचीत.

दिल्ली विश्वविद्यालय में आरएसएस के पथ संचलन को लेकर क्या बोले विद्यार्थी

वीडियो: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुछ दिन पहले आरएसएस ने पथ संचलन का कार्यक्रम किया था. इस आयोजन पर कई विद्यार्थी संगठनों ने नाराज़गी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी. जेएनयू के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में भी आरएसएस ने मार्च निकाला है.

समान नागरिक संहिता और मणिपुर हिंसा के ख़िलाफ़ दिल्ली में आदिवासियों का प्रदर्शन

वीडियो: दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के अलग अलग हिस्सों से आए आदिवासियों ने एक दिन का धरना दिया. यह विरोध समान ना​गरिक संहिता (यूसीसी) और मणिपुर हिंसा में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ था. केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मणिपुर में जारी हिंसा रोकने की मांग की गई.

जेएनयू शिक्षक संघ ने शैक्षणिक मानकों, उत्पीड़न, प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चिंता जताई

जेएनयूटीए ने एक नई रिपोर्ट में विश्वविद्यालय को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को उठाया है. शिक्षक इस बिगड़ती स्थिति की वजह प्रशासनिक उदासीनता को मानते हैं.

1 2 3 4