राम मंदिर चढ़ावा चोरी और कथित ग़बन की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत का नाम कथित धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े एक आपराधिक मामले में आरोपी के रूप में सामने आया है. उनके ख़िलाफ़ यह मामला 2013 से 2015 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक शीर्ष बिजली वितरण अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के घटनाक्रमों से जुड़ा है.
यूपी: एक जैसे नाम के चलते पुलिस ने गैर-ज़मानती केस में ग़लत शख़्स को पकड़ा; पीड़ित का मारपीट का आरोप
यूपी की हमीरपुर पुलिस ने एक जैसे नाम के चलते ग़लत व्यक्ति को ग़ैर-ज़मानती मामले में पकड़ लिया, जिसके बाद उनसे थाने में पूछताछ की गई. हालांकि, उन व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह और समाजवादी पार्टी की बागी मौजूदा विधायक पूजा पाल समेत 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है.
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ियों का विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है. भाजपा-आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति ने मांग की है कि पीएम मोदी को मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख बनाया जाए और सीबीआई, ईडी या कैग से इस मामले की जांच कराई जाए. कई अन्य लोग भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं.
इलाहाबाद में काम करने वाले एक वकील चंद्र पाल सिंह को फरवरी में ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने एक पड़ोसी की मामूली शिकायत पर तीन दिन हिरासत में रखा था. अब उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न सिर्फ़ उनकी हिरासत को ग़ैर-क़ानूनी क़रार दिया, बल्कि राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर उन्हें पच्चीस हज़ार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 75 हज़ार रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली ख़ान महमूदाबाद को कड़ी शर्तों के तहत अंतरिम ज़मानत देते हुए उनके सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठन करने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले से जुड़े मुद्दों पर न तो लिख सकते हैं और न ही भाषण दे सकते हैं.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के आदेश को बरक़रार रखते हुए कहा कि हिंदू पक्षकारों द्वारा दाखिल याचिका प्रथमदृष्टया 1991 के उपासना स्थल अधिनियम के प्रावधानों से बाधित नहीं है. मस्जिद कमेटी ने स्थानीय अदालत के सर्वे के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.
महमूदाबाद को देशद्रोह और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के तहत हिरासत में लिया गया. इससे पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग ने महमूदाबाद को उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तलब किया था.
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि देश की सेना और उसके जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं. कांग्रेस ने इस बयान की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक' बताया है.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर तंज़ करते हुए कहा कि अगर भाजपा को दूसरे अफसरों की जाति पता होती तो वे उन्हें भी गालियां देते.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-पाकिस्तान में बढ़े सैन्य तनाव के बीच यूपी पुलिस ने बीते सप्ताह 'राष्ट्र-विरोधी' और 'भ्रामक' सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कार्रवाई की है. इसमें आगरा में ताजमहल को जलाने का एक एआई-जनरेटेड फ़र्ज़ी वीडियो, पाकिस्तानी सेना के समर्थन की तस्वीरें, वीडियो और डिस्प्ले पिक्स आदि शामिल हैं.
बीते दिनों विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित 'भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह' में शिरकत करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सनातन धर्म की सराहना की और संगठन के देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के उद्देश्य को समर्थन देते हुए 'कंधे से कंधा मिलाकर' काम करने का वादा किया.
बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी, जिन्हें महमूद गजनवी का भतीजा माना जाता है, की दरगाह पर हर साल जेठ में मेला लगता है, जहां लाखों लोग भाग लेते हैं. इस बार योगी सरकार ने पहलगाम हमले, वक़्फ़ विधेयक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन और संभल हिंसा का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी है.
23 अप्रैल को आगरा में एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हमले में उनका चचेरा भाई भी घायल हुआ था. इसके बाद एक शख़्स ने ख़ुद को गोरक्षक बताते हुए हत्या को पहलगाम हमले का बदला कहा था. अब यूपी पुलिस ने उस समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है
पहलगाम हिंसा के बाद से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से वहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों पर हमले की ख़बरें सामने आ रही है. उत्तराखंड में हिंदू रक्षा दल नामक एक संगठन ने गुरुवार तक सभी कश्मीरी छात्रों को राज्य छोड़ने का ‘अल्टीमेटम’ दिया था.