कौशांबी ज़िले के एक गांव में तीन मुस्लिम महिलाओं को 'गोमांस' पकाने के संदेह में उनकी रसोई से गिरफ़्तार किया गया है. हालांकि, जिस मीट को 'गोमांस' बताते हुए पुलिस ने कार्रवाई की, उसके बारे में आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है कि बरामद मांस किस पशु का था. महिलाओं के परिवार का आरोप है कि पुरानी रंज़िश के चलते एक ग्रामीण ने उन्हें साज़िश के तहत फंसाया है.
नोएडा: किशोर की गिरफ़्तारी पर एनएचआरसी के संज्ञान के बाद पीड़ित परिवार का आरोप, ‘पुलिस बना रही दबाव’
नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में एक नाबालिग को दो महीने तक वयस्क क़ैदियों के साथ जेल में रखे जाने पर द वायर हिंदी की रिपोर्ट का एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है, जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उक्त किशोर को 'दिनेश' कहते हुए बालिग होने का दावा किया है. दिनेश नाबालिग के बड़े भाई हैं और उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें एक वीडियो में अपने भाई द्वारा उनका आधार कार्ड चुराकर नौकरी करने की बात स्वीकारने को कहा
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में पुलिस द्वारा 14 अप्रैल को हिरासत में लिए जाने के बाद एक नाबालिग को करीब दो महीने तक वयस्क आरोपियों के साथ जेल में रखा गया. मेडिकल जांच में नाबालिग साबित होने के क़रीब हफ़्तेभर बाद उन्हें जुवेनाइल होम स्थानांतरित किया गया. 29 मई को ज़मानत मिल जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सके हैं क्योंकि उनके परिवार के पास ज़मानत राशि भरने के लिए पैसे ही नहीं हैं.
नोएडा मज़दूर आंदोलन से जुड़े मामले में बीते महीने डीयू के एक छात्र कार्यकर्ता योगेश मीणा की गिरफ़्तारी हुई और मीडिया में आई ख़बरों में पुलिस ने योगेश के ख़िलाफ़ कार्रवाई का एक आधार इसी मामले में गिरफ़्तार एक व्यक्ति अनिल कुमार के साथ उनके कथित संबंध से जोड़ा था. अब एक स्थानीय कोर्ट ने अनिल को ज़मानत देते हुए कहा है कि हिंसक घटनाओं में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता दिखा सके, ऐसा कोई साक्ष्य उसके समक्ष पेश नहीं किया गया.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहे छात्र योगेश मीणा को नोएडा मज़दूर आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ़्तार किया गया है. उनके साथियों का आरोप है कि उन्हें श्रमिक आंदोलन मामले में गिरफ़्तार कार्यकर्ताओं के पक्ष में अभियान चलाने की वजह से निशाना बनाया गया है.
आरएसएस से जुड़े संगठनों द्वारा लाल किले के मैदान में आयोजित एक आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने आए प्रतिनिधियों के ठहराने के लिए राजधानी के कम-से-कम 72 सरकारी स्कूलों को सम्मेलन की अवधि के दौरान आवासीय केंद्रों में बदलने के आदेश दिए गए. शिक्षकों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि यह कार्यक्रम एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा आयोजित किया गया था.
एनसीईआरटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय ने 8 मई को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमे लंच ब्रेक को नियंत्रित करने और कार्यालय समय के दौरान कर्मचारियों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगाने की बात कही गई है. एनसीईआरटी की फैकल्टी ने इसे बढ़ती निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण की बानगी बताया है और सर्कुलर की भाषा और तरीके की तुलना औपनिवेशिक दौर से की है.
यूपी पुलिस ने नोएडा मज़दूर आंदोलन मामले में छात्र कार्यकर्ता आकृति चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा पर रासुका लगाया है. आकृति के वकील का कहना है कि पुलिस कोर्ट में ऐसा कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी है, जिससे हिंसा में उनकी भूमिका साबित हो. वहीं, वर्मा के वकील का कहना है कि पुलिस गुमराह करने के लिए आर्थिक लेनदेन के निराधार आरोप लगा रही है क्योंकि उनके पास हिरासत में लिए लोगों के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं
गेस पेपर के ज़रिये प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच एनटीए ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. राजस्थान एसओजी की जांच में 410 सवालों वाले एक ‘गेस पेपर’ में 120 से अधिक प्रश्न वास्तविक परीक्षा पत्र से मेल खाते पाए गए थे. परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र अब दोबारा तैयारी, अनिश्चितता और मानसिक दबाव की बात कर रहे हैं. वहीं, नेशनल टेस्ट एजेंसी की कार्यप्रणाली और क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं.
मई दिवस विशेष: नोएडा मज़दूर आंदोलन से जुड़े मामले में कई लोगों की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजन और वकील आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें बिना पर्याप्त प्रक्रिया के हिरासत में लिया गया. पुलिस इसे साज़िश बता रही है. मामला अब श्रम अधिकारों से आगे नागरिक स्वतंत्रताओं की बहस बन गया है.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गुजरात में बीते सप्ताह 30 से अधिक छात्र बीमार पड़े हैं. छात्रों के मुताबिक़, मेस का खाना खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के लक्षण सामने आए, जबकि प्रशासन इसे हीट स्ट्रोक बता रहा है. इस बीच, कैंपस के हेल्थ सेंटर में एक छात्रा को इलाज के दौरान एक्सपायर ड्रिप चढ़ाए जाने के बाद लापरवाही के आरोप और गंभीर हो गए हैं.
लंबे समय तक लालू यादव की पार्टी राजद से जुड़े रहने वाले भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बन चुके हैं. अब उनके सामने अन्य चुनौतियों के साथ बिहार में नीतीश कुमार पर भरोसा करने वाली महिलाओं का विश्वास जीतने की चुनौती रहेगी. साथ ही यह सवाल भी सियासी फ़िज़ा में घूम रहा है कि क्या अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह वे अपनी पार्टी को बिहार में स्थापित कर पाएंगे.
केंद्रीय विश्वविद्यालय, गुजरात ने एक आधिकारिक नोटिस में गैस आपूर्ति की कमी को स्वीकारते हुए कहा कि इस कारण मेस व्यवस्था प्रभावित हुई है और मेन्यू में कटौती की बात लिखी है. यह स्थिति केंद्र सरकार के उस दावे के विपरीत है, जिसमें देश में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई थी.
जून 2025 में छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के कई आदिवासी इलाक़ों के गांवों में ग्राम सभा में पारित एक प्रस्ताव का हवाला देते हुए ईसाई पादरियों और ‘धर्मांतरित ईसाइयों’ के प्रवेश पर रोक लगाने वाले होर्डिंग लगाए गए थे. हाईकोर्ट ने इस रोक को असंवैधानिक नहीं माना. बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज करते हुए याचिकाकर्ता को पेसा नियमों के तहत सक्षम प्राधिकरण के पास जाने की सलाह दी.
केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के एक दलित छात्र ने कुछ छात्रों, जिनमें कई एबीवीपी से जुड़े बताए जा रहे हैं, पर जातीय हिंसा और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे दो गुटों की झड़प बताया है, जबकि पीड़ित छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए, यूजीसी की नई गाइडलाइन को लागू करना जरूरी बताया है.