यूपी एसआईआर: चौथी बार बढ़ाई गई समयसीमा, 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

उत्तर प्रदेश में जारी एसआईआर अभियान की तारीखों को एक बार फिर एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. अब 6 मार्च तक आपत्तियां और दावे दर्ज किए जा सकेंगे और अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा का कहना है कि अभी तक बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मतदाता सूची से बाहर हैं.

मणिपुर: कुकी उपमुख्यमंत्री, आदिवासी विधायकों को लेकर कुकी-बहुल इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी

मणिपुर के कुकी-ज़ो बहुल चूड़ाचांदपुर ज़िले में नवगठित सरकार में समुदाय के तीन विधायकों की भागीदारी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शांति की अपील करते हुए कहा कि संविधान और क़ानून के अनुसार आचरण करें और हिंसा का सहारा न लें.

अदालतें किसी महिला को गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि मानते हुए एक 18 वर्षीय युवती को 30 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दे दी. शीर्ष अदालत ने कहा कि महिला की इच्छा के ख़िलाफ़ गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर करना न केवल महिला बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी गंभीर मानसिक आघात का कारण बनेगा.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भारत ने अमेरिकी सामानों पर टैरिफ में बड़ी कटौती की

भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक ढांचा तय हो गया है. इसके तहत भारत पर लगने वाले टैरिफ घटाकर 18% किए जाएंगे. वहीं, भारत, अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और अमेरिका के कृषि व खाद्य उत्पादों की एक बड़ी श्रेणी पर टैरिफ घटाएगा या पूरी तरह ख़त्म करेगा.

सहमति से शादी वयस्कों का संवैधानिक अधिकार, परिवार व समाज दख़ल नहीं दे सकते: हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दंपति की सुरक्षा संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सहमति से विवाह करने वाले वयस्कों को शादी करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है. उनके इस फैसले में न तो समाज, न ही सरकारी मशीनरी और न ही उनके माता-पिता दख़ल दे सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी पोर्ट्स को दी गई चरागाह भूमि वापस लेने संबंधी हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

गुजरात सरकार ने साल 2005 में कच्छ ज़िले में मुंद्रा बंदरगाह के पास 231 एकड़ चरागाह भूमि अडानी पोर्ट्स को आवंटित की थी, जिसके ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने अदालत का रुख़ किया था. तेरह साल बाद 2024 में सरकार ने हाईकोर्ट में बताया था कि वह अडानी समूह से 184 हेक्टेयर ज़मीन वापस लेगी. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए अधिकारियों को नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

वायु प्रदूषण: सरकारी दफ़्तरों में एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए बढ़ा सरकारी व्यय, 2024-25 में दस लाख ख़र्चे

सरकार ने लोकसभा को बताया है कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने बीते पांच वित्तीय वर्षों- 2020-21 से 2024-25 के बीच विभिन्न सरकारी और हाई-प्रोफ़ाइल परिसरों में लगाने के लिए कुल 405 एयर प्यूरीफायर खरीदे. एयर प्यूरीफायर पर 2021-22 में 4,20,394 रुपये, 2022-23 में 4,69,300 रुपये, 2023-24 में 6,29,219 रुपये और 2024-25 में 10,24,500 रुपये ख़र्च किए गए.

मेघालय खदान विस्फोट में मृतकों की संख्या 25 पहुंची; बचाव अभियान जारी

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स ज़िले में अवैध रैट होल कोयला खदान में 5 फरवरी को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. पुलिस के अनुसार, अब तक दो गिरफ़्तारियां की गई हैं, और अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के ख़िलाफ़ यूपी में केस दर्ज, निर्देशक ने माफ़ी मांगी; नेटफ्लिक्स ने टीज़र हटाया

नेटफ्लिक्स पर आने वाली नीरज पांडे की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद नेटफ्लिक्स द्वारा फिल्म के टीज़र समेत सभी प्रचार सामग्री हटा ली गई है. निर्देशक नीरज पांडे ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफ़ी भी मांगी है.

मध्य प्रदेश: सरकारी कार्यक्रम में शामिल न होने पर मंत्री ने दी लाड़ली बहन योजना से नाम ‘काटने’ की धमकी

मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री और भाजपा नेता करण सिंह वर्मा ने सीहोर ज़िले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने वाली ‘लाड़ली बहनों’ के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि वह सीईओ से कहेंगे कि गांव की सभी लाभार्थियों को एक दिन बुलाया जाए और जो नहीं आएं, उनके नाम सूची से हटा दिए जाएं.

पिछले दस सालों में 93,000 से ज़्यादा स्कूल बंद हुए, मध्य प्रदेश और यूपी में सर्वाधिक: केंद्र

संसद में दी जानकारी के अनुसार, 2014-15 से 2019-20 के बीच 70,000 से ज़्यादा स्कूल बंद हुए - जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. इसके बाद 2020-21 से 2024-25 के बीच 18,727 और स्कूल बंद हुए. यूपी में 24,590 स्कूल बंद हुए - जो देश में सबसे ज्यादा हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश में 22,438 स्कूल बंद हुए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जहां सरकारी स्कूलों की संख्या लगातार घट रही है, वहीं निजी स्कूलों की संख्या बढ़ रही

सुप्रीम कोर्ट का जन सुराज की याचिका सुनने से इनकार, कहा- जनता ने नकारा तो कोर्ट चले आए

बिहार चुनाव के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट पहुंची जन सुराज पार्टी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि सरकार ने वोटरों को लुभाने के लिए कल्याणकारी योजना का ग़लत इस्तेमाल किया. हालांकि शीर्ष अदालत ने इस पर सुनवाई से इनकार करते हुए चुनाव हारने के बाद न्यायिक मंच का सहारा लेने की कोशिश को लेकर पार्टी को फटकार लगाई.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बोले- भारत को हिंदुत्व पर गर्व है और यही राष्ट्रवाद का सार है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में समन्वय सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और भारत को अपनी सनातन परंपरा पर गर्व है.

जिस ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ को मोदी-भाजपा ने घोटाले से जोड़ा, वही अडानी के साथ भारत के रक्षा क्षेत्र में लौटी

यूपीए सरकार के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले करने वाली भाजपा के शासन में वही कंपनी अब लियोनार्डो नाम से अडानी डिफेंस की साझेदार बनकर भारत के रक्षा क्षेत्र में लौट आई है. इसी हफ्ते अडानी डिफेंस ने इस कंपनी के साथ भारत में हेलीकॉप्टर निर्माण का इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए, मोदी सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है.

1 8 9 10 11 12 1,807