अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर की स्थिति: ‘जले हुए टायर, फायरिंग की आवाज़ें…’

29 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मणिपुर के इंफाल में सड़क के बीचों-बीच टायर जलाए जाने और कुछ स्थानों पर रात में गोलियां चलने के साथ स्थिति तनावपूर्ण रही. 

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत; ‘पिछड़ों’ की राजनीति में पार्टी भाजपा से आगे निकली

वीडियो: कर्नाटक में भाजपा के ख़िलाफ़ कांग्रेस की जीत के मुद्दे पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लक्ष्मण यादव से याक़ूत अली की बातचीत.

क्या राजस्थान में सचिन पायलट कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे?

वीडियो: बीते सोमवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा जयपुर में पूरी हुई. इस दौरान पायलट ने अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन का ऐलान करते हुए तीन मांगें रखीं. उन्होंने अल्टीमेटम भी दिया कि यदि इस महीने के अंत तक मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा.

कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता बोले- कर्नाटक में लड़ाई भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ थी, जिसे हमने जीत लिया

वीडियो: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली जीत के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल नज़र आया. द वायर की टीम ने यहां मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस संबंध में बातचीत की.

केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट में मिली जीत, अब दिल्ली में क्या बदल जाएगा

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बीते 11 मई को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा है कि अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए.

राजस्थान: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हो रही खींचतान की वजह क्या है?

वीडियो: बीते दो सालों में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट अक्सर आमने-सामने नज़र आए हैं. हाल ही में गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाने के बाद अब पायलट ने राज्य में भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर 'जन संघर्ष यात्रा' शुरू की है.

‘ग़रीबों से हक़ छीनकर अंबानी-अडानी को दिया जा रहा है’

वीडियो: बीते रविवार को दिल्ली में 'एक वोट पर एक रोज़गार आंदोलन' की तरफ़ से रोज़गार क़ानून, न्यूनतम मज़दूरी एवं पेंशन को लेकर जन संसद का आयोजन किया गया था, जहां आए कर्मचारियों, श्रमिकों और कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगें रखीं.

मणिपुर में हिंसा के बीच दो दिन में 13 लोगों की मौत

मणिपुर का बहुसंख्यक मेईतेई समुदाय ख़ुद को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है, जिसका आदिवासी समुदाय विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे उनके संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे. बीते 3 मई को मेईतेई समुदाय की मांग के विरोध में एक आदिवासी छात्र संगठन द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान राज्य में हिंसा भड़क गई थी.

छत्तीसगढ़: पाटन में कथित बजरंग दल सदस्यों ने प्रार्थना के लिए जुटे ईसाइयों पर हमला किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन स्थित एक घर में रविवार की प्रार्थना कर रहे ईसाई समुदाय के लोगों पर बजरंग दल के सदस्यों ने जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर कथित तौर पर हमला किया. आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों को जाने दिया और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हिरासत में ले लिया.

पीएम के आश्वासन पर भी यूपी के कई इलाकों में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना नहीं कर पा रहे हैं

वीडियो: एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली बार केंद्र की सत्ता संभालने के बाद ईसाई समुदाय के ख़िलाफ़ हिंसा के मामले 400 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. इसके अलावा हिंसा की सबसे अधिक घटनाएं उत्तर प्रदेश से दर्ज की गई हैं.

मलिक के ख़ुलासे के बाद पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों ने जांच की मांग की

द वायर को दिए एक साक्षात्कार में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर कई संगीन आरोप लगाए थे, जिनके बाद हमले में जान गंवाने वाले 40 सैनिकों में से कुछ के परिजन घटना की जांच की मांग कर रहे हैं.

‘भाजपा के सत्ता में आने के बाद गाय के नाम पर हिंसा के आंकड़े बढ़े हैं’

वीडियो: देश में गाय के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर पत्रकार श्रुति गणपति ने 'हू विल बेल द काउ' नाम की किताब लिखी है. देश में गोरक्षा के नाम पर होने वाली हत्याओं, गोमांस ले जाने या खाने के संदेह में लिंचिंग और गोरक्षकों से जुड़ी राजनीति को लेकर उनसे बातचीत.

क्या है राजस्थान सरकार का ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ विधेयक, जिसके विरोध में हैं स्वास्थ्यकर्मी

वीडियो: राजस्थान सरकार हाल ही में 'स्वास्थ्य का अधिकार' विधेयक लेकर आई है जिसके तहत राज्य के लोग इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल में भी निशुल्क इलाज करवा पाएंगे. हालांकि, राज्य के प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक इसका विरोध कर रहे हैं.

हरियाणा: मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप को लेकर प्रदर्शन को उतरी महिलाएं

हरियाणा के पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह पर एक कोच के यौन उत्पीड़न का आरोप है. आरोपों के बाद खेल और युवा मामलों के मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे चुके सिंह अब भी मुद्रण और स्टेशनरी राज्य मंत्री बने हुए हैं. अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की 150 से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.

‘कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं, जीत सत्य की होगी’

वीडियो: राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के ख़िलाफ़ हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हुए थे. यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा था.

1 2 3 4 5 6 11