राहुल गांधी की संसद सदस्यता ख़त्म: क्या अब कोई क़ानूनी विकल्प बचा है?

वीडियो: बीते 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साल 2019 के ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में दो साल की सज़ा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है.

‘हमने कैंपस में लोकतांत्रिक गतिविधि की थी, हम माफ़ी क्यों मांगें?’

वीडियो: हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने कैंपस में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने वाले दो छात्रों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया. दोनों छात्र- लोकेश चुघ और रविंदर सिंह एक साल तक कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे. दोनों छात्रों ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं. उनसे बातचीत.

उत्तर प्रदेश: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल ने आम लोगों को किस तरह प्रभावित किया?

वीडियो: 16 मार्च की रात से उत्तर प्रदेश में बिजली क्षेत्र के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए  थे. राज्य सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल अब ख़त्म कर दी गई है, लेकिन इसके चलते राज्य में सामान्य जनजीवन ख़ासा प्रभावित हुआ था. 

भिवानी हत्याकांड: ‘महीने भर में कोई आरोपी गिरफ़्तार नहीं हुआ, हमें अब उम्मीद नहीं’

वीडियो: राजस्थान के भरतपुर ज़िले के घाटमीका गांव के रहने वाले जुनैद और नासिर के जले हुए शव हरियाणा के भिवानी में एक गाड़ी में मिले थे. घटना के महीनेभर बाद भी पुलिस द्वारा किसी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है. पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि उनकी उम्मीद दिन पर दिन ख़त्म होती जा रही है.

‘भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच में पहली बार ‘प्रोपगेंडा’ कमेंट्री सुनने मिली’

वीडियो: अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ अपने नाम वाले स्टेडियम पहुंचे थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1,30,000 की क्षमता वाले स्टेडियम में मैच के पहले दिन के 80,000 टिकट भाजपा द्वारा ख़रीदे गए थे.

देश में ईसाइयों पर सर्वाधिक हमले उत्तर प्रदेश में हुए

वीडियो: भारत में ईसाइयों पर हमले बढ़ रहे हैं, कई बार चर्चों पर हमले की ख़बरें भी देखने को मिली हैं. बीते दिनों पूर्व नौकरशाहों ने भी इसे लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए चिंता जताई थी. आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल देश में ऐसे सर्वाधिक हमले उत्तर प्रदेश में हुए. इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं याक़ूत अली.

कानपुर: दक्षिणपंथी समूहों ने दो चर्चों को निशाना बनाया, ‘अवैध धर्मांतरण’ के आरोप में दो गिरफ़्तार

कानपुर के चकेरी में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दो चर्चों पर 'जबरन धर्मांतरण' का आरोप लगाया है, वहीं ईसाई समुदाय के जिन सदस्यों पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं, उनके परिजनों का कहना है कि वे हिंदुत्व समूहों की लगातार प्रताड़ना से डर के साये में जीने को मजबूर हैं.

यूपी: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘जबरन धर्मांतरण’ का आरोप लगाते हुए चर्च पर हमला किया

घटना 19 फरवरी को सिद्धार्थनगर ज़िले के हिमालयन इवेंजेलिकल मिशन में हुई. पादरी के अनुसार, 50-60 लोगों के गुट ने चर्च में तोड़फोड़ करते हुए प्रार्थना करने वालों से मारपीट की. उनका कहना है कि घटना के बाद से वे सब डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि सिद्धार्थनगर पुलिस ने बजरंग दल के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया है.

योगी राज में पत्रकारों पर बढ़े हमले, यूपी में पत्रकारिता करना हुआ मुश्किल

वीडियो: उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में बीते 26 फरवरी की शाम पत्रकार देवेंद्र खरे को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए. खरे का आरोप है कि हमला भाजपा ज़िलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के भाई ऋतुराज सिंह ने कराया है. याकूत अली की रिपोर्ट.

हरियाणा: जुनैद और नासिर के लिए इंसाफ़ की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग

वीडियो: हरियाणा के भिवानी ज़िले में गोतस्करी के आरोप ज़िंदा जलाकर मार दिए राजस्थान के भरतपुर ज़िले के रहने वाले जुनैद और नासिर की हत्या के विरोध में फ़िरोज़पुर झिरका में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

राजस्थान: भिवानी में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को विरोध-प्रदर्शन के लिए ‘शांति भंग’ का नोटिस

हरियाणा के भिवानी में मारे गए जुनैद और नासिर के परिजन और रिश्तेदार राजस्थान के भरतपुर में न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें ज़िला प्रशासन ने 'कारण बताओ नोटिस' भेजा है. मृतकों के रिश्तेदारों ने स्थानीय विधायक और राज्य की शिक्षा मंत्री ज़ाहिदा ख़ान पर प्रदर्शन ख़त्म करने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया है. 

हरियाणा: मोनू मानेसर के समर्थन में होती बजरंग दल और विहिप की ‘महापंचायतें’ क्या दिखाती हैं

वीडियो: हरियाणा के हथीन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा 22 फरवरी को बुलाई गई एक और ‘हिंदू महापंचायत’ में कथित गोरक्षक मोनू मानेसर पर कार्रवाई को लेकर मुस्लिमों और पुलिस के ख़िलाफ़ हिंसा का खुला आह्वान किया गया. मोनू का नाम भिवानी हत्याकांड के आरोपी के तौर पर सामने आया है.

हरियाणा: मोनू मानेसर के समर्थन में दूसरी ‘हिंदू महापंचायत’, मुस्लिम विरोधी हिंसा का आह्वान

हरियाणा के हथीन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा 22 फरवरी को बुलाई गई दूसरी ‘हिंदू महापंचायत’ में गोरक्षक मोनू मानेसर पर कार्रवाई करने पर मुस्लिमों और पुलिस के ख़िलाफ़ हिंसा का खुला आह्वान किया गया. गोतस्करी के आरोप में ज़िंदा जला दिए जुनैद और नासिर की हत्या मामले में मोनू आरोपियों में शामिल हैं.

‘हमारा झगड़ा किसी जाति या धर्म से नहीं है, अपराधियों को सज़ा मिले और हमें न्याय’

वीडियो: हरियाणा के भिवानी में गाय के नाम पर होने वाली हिंसा के कथित मामले में जान गंवाने वाले जुनैद और नासिर राजस्थान के घाटमीका से थे. उनके गांव में शोक का माहौल है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं. द वायर के याक़ूत अली की रिपोर्ट.

‘एमसीडी में केजरीवाल को वोट देने की वजह से हमारे घरों पर बुलडोज़र चल रहा है’

वीडियो: दिल्ली के महरौली इलाक़े में कई घरों को 'क़ब्ज़े की ज़मीन' पर बना हुआ बताते हुए गिराया जा रहा है, जबकि यहां के रहवासियों का कहना है कि वे इन घरों में कई सालों से रहते आ रहे हैं, हाउस टैक्स भी दे रहे हैं, साथ ही घर पर लोन भी चल रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर द वायर के याक़ूत अली की रिपोर्ट.

1 3 4 5 6 7 11