भारतीय स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीति आयोग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि माध्यमिक स्तर पर छात्रों को शिक्षा में बनाए रखने के मामले में देश को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा स्कूलों में बिजली-पानी और शौचालय तक की उचित व्यवस्था नहीं है.
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी ‘एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के शिक्षण परिसरों में 14,488 छात्रों ने आत्महत्या की. यह संख्या भारत में दर्ज कुल 1,70,746 आत्महत्याओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
सहरसा जिले के बलुआहा गांव स्थित एक मध्य विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 150 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों का इलाज चल रहा है. इस बीच कुछ बच्चों के परिजनों ने दावा किया है कि खाने में सांप मिला था, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इस पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा सिर्फ शैक्षिक पाठ्यक्रम नहीं है, बल्कि संस्कार देने की व्यवस्था है. उन्होंने मूल्य प्रणालियों के बीच अंतर पर बात करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति वाली ये अंग्रेज़ी कविताएं वह संस्कार नहीं देतीं जिनकी आज की पीढ़ी को ज़रूरत है.
गुजरात के वड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (एमएसयू) में ‘मोदी तत्व’ नामक एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक अवधारणा के रूप में पढ़ाया जाएगा. साथ ही इसमें ‘स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों,’ हिंदू धर्म के अध्ययन और राष्ट्रवाद जे साथ आरएसएस को भी प्रमुख पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है.
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर जामिया में आयोजित कार्यक्रम के एक कथित वीडियो में कुलपति मज़हर आसिफ़ यह कहते सुनाई देते हैं कि हर भारतीय में ‘महादेव का डीएनए’ है. छात्र संगठनों ने इस टिप्पणी को अवैज्ञानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ा विरोध जताया है.
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले 142 अतिथि शिक्षकों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की सिफ़ारिश की है. शिक्षक संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह शिक्षकों की 'अवज्ञा या अनुशासनहीनता' नहीं है, बल्कि व्यवस्थागत कमियों का परिणाम है.
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ होगी और इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा. कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत- मेरे भारत के कंठहार गाकर किया जाएगा.
पुलिस ने बताया कि हंसराज कॉलेज प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में हुए कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान संगठित हिंसा का आरोप लगाया है. प्रशासन की शिकायत के आधार पर 21 लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें 17 हंसराज कॉलेज के छात्र और चार बाहरी लोग शामिल हैं. इससे पहले कॉलेज प्रशासन ने हिंसा के संबंध में लगभग 30 छात्रों को निलंबित भी किया था.
हंसराज कॉलेज ने छात्रसंघ के चार पदाधिकारियों समेत लगभग 30 छात्रों को अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया मंच के माध्यम से संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया है. छात्रसंघ ने प्रशासन के इस क़दम की कड़ी निंदा करते हुए विरोध का आह्वान किया है.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गुजरात में बीते सप्ताह 30 से अधिक छात्र बीमार पड़े हैं. छात्रों के मुताबिक़, मेस का खाना खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के लक्षण सामने आए, जबकि प्रशासन इसे हीट स्ट्रोक बता रहा है. इस बीच, कैंपस के हेल्थ सेंटर में एक छात्रा को इलाज के दौरान एक्सपायर ड्रिप चढ़ाए जाने के बाद लापरवाही के आरोप और गंभीर हो गए हैं.
इसी महीने सोपोर में एक छात्रा द्वारा एक लेक्चरर पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जहां दर्जनों आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारियों द्वारा आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई थी. इस दौरान छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की ख़बरें सामने आईं थीं, जिसके बाद प्रशासन ने छात्रों के ख़िलाफ़ पीएसए के तहत कार्रवाई की मंज़ूरी दे दी है.
मंगलवार को जेएनयू के ताप्ती छात्रावास के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर छात्रावास के मेस में लगाई गई डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर को बिना किसी स्पष्टीकरण या पूर्व सूचना के हटा दिया गया. विरोध के बाद तस्वीर को वापस लगाए जाने की सूचना मिली है.
वर्धा के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के दौरान 20 से अधिक छात्रों को हॉस्टल कमरों में सीमित कर दिया गया. पुलिस ने इसे सुरक्षा क़दम बताया, जबकि छात्रों ने बिना आधार कार्रवाई और सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय से जुड़ा कुछ भी पोस्ट करने से रोकने का आरोप लगाया.
ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के एक आदिवासी आवासीय स्कूल में खाना खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए, और कक्षा 5 की छात्रा की मौत हो गई. बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच जारी है और प्रधानाध्यापक निलंबित किए गए हैं.