‘जेएनयू भिखारी है, यहां मंदिर लाओ’: भारतीय ज्ञान परंपरा सम्मेलन में कुलपति ने द्रौपदी को बताया ‘पहली नारीवादी’

बीएचयू में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने द्रौपदी को ‘पहली नारीवादी’ बताया और कहा कि जेएनयू के इतिहासकारों ने तथ्यों और व्याख्या का क्रम उलट दिया. उन्होंने जेएनयू को ‘भिखारी’ बताते हुए वहां बाबा वेंकटेश्वर का मंदिर लाने की बात कही, ताकि विश्वविद्यालय के लिए अधिक धन जुटाया जा सके.

सूरत मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र ने ख़ुदकुशी की, रैगिंग के आरोप में चार डॉक्टर निलंबित

सूरत मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को अरावली ज़िले के रहने वाले 29 वर्षीय डॉ. हर्ष पांड्या अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए थे. इसके बाद कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद चार रेजिडेंट डॉक्टरों को अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही के कारण छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है.

जेएनयू ने आदिवासी अधिकारों से संबंधित उमर ख़ालिद की पुस्तक पर चर्चा रद्द की

जेएनयू ने आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली पूर्व छात्र उमर ख़ालिद की पुस्तक पर चर्चा को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि विश्वविद्यालय को आयोजन से जुड़ी 'पूरी जानकारी' नहीं दी गई थी. वहीं, जेएनयू छात्रसंघ ने प्रशासन पर 'दोहरा मापदंड' अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की मेजबानी करता है, वहीं 'वैध अकादमिक चर्चा के लिए जगह देने से इनकार' कर रहा है.

झारखंड: विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, वॉटर कैनन का इस्तेमाल

भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पर पुलिस ने पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस बीच, सीआईडी ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ़्तार किया है.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी और सीटों में कटौती के ख़िलाफ़ प्रदर्शन; बातचीत बेनतीजा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र महीनेभर से प्रवेश शुल्क बढ़ाने और विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में भारी कटौती को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इन छात्रों को समर्थन देने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि अन्य कई यूनिवर्सिटी के मुक़ाबले उनकी फीस अब भी कम है. सीटों की कटौती से इनकार करते हुए यूनिवर्सिटी ने जोड़ा कि बड़ी संख्या में नए निजी विश्वविद्यालय खुलने के कारण कई अभ्यर्थी वहां चले गए हैं, इसलिए

झारखंड छात्र आंदोलन: सीएम सोरेन बोले- हम बातचीत को तैयार; आइसा नेता नेहा पर फेंकी गई स्याही

झारखंड में परीक्षा सुधार को लेकर चल रहे विरोध प्रदशन के दौरान एक व्यक्ति ने आइसा नेता नेहा बोरा और अन्य महिला प्रदर्शनकारियों पर स्याही फेंक दी, जिससे कुछ समय के लिए प्रदर्शन बाधित हो गया. इसी बीच 4 अगस्त की रात से अनशन कर रहे राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया.

झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़, भूख हड़ताल पर छात्र; आइसा और सीजेपी का समर्थन

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ छात्रों का आंदोलन तेज़ हो गया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, वहीं आंदोलन को सीजेपी और आइसा का समर्थन मिला है. आइसा ने 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा मार्च का आह्वान किया है.

टिस का दीक्षांत समारोह स्थगित, हफ़्तेभर में सीजेआई का तीसरा सार्वजनिक कार्यक्रम टाला गया

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टिस) ने 2 अगस्त को आयोजित होने वाले अपने 86वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को महज़ दो दिन पहले 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' का हवाला देते हुए अचानक स्थगित कर दिया है. बताया गया है कि देश मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत यहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे. इससे पहले पिछले हफ्ते सीजेआई की उपस्थिति वाला जस्टिस एचआर खन्ना मेमोरियल लेक्चर भी स्थगित कर दिया गया था.

ओडिशा: मेडिकल पीजी परीक्षा शुरू होने के मिनटों बाद पेपर वॉट्सऐप पर साझा, अधिकारी बोले- लीक नहीं

ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने 27 जुलाई को 2023-26 बैच के लिए 20 से ज़्यादा विषयों में परीक्षा आयोजित की थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र बांटे जाने के कुछ ही मिनटों बाद ओडिशा के बेरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से किसी ने इसे प्रसारित कर दिया. उनका कहा कि इसे पेपर 'लीक' नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के बाद साझा किया गया था.

दिल्ली: कोर्ट ने एसएफआई नेता ओइशी घोष के ख़िलाफ़ गैर-ज़मानती गिरफ़्तारी वॉरंट रद्द किया

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की छात्र नेता ओइशी घोष के ख़िलाफ़ जारी ग़ैर-ज़मानती वॉरंट रद्द कर दिया है. यह वॉरंट साल 2021 में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन से जुड़े मामले में जारी किया गया था. इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को ही गैर-जमानती वॉरंट पर रोक लगा दी थी.

गोवा में नीट प्रदर्शनकारियों को थाने बुलाया, लंबी प्रश्नावली में उमर ख़ालिद के बारे में पूछा गया: रिपोर्ट

गोवा के मापुसा से कम से कम दो प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बुलाया और उनसे 240 पॉइंट वाली एक प्रश्नावली भरवाई गई, जिसमें 'फ्री उमर ख़ालिद’ शब्दों से आप क्या समझते हैं?, क्या आपने अपने संबोधन के दौरान किसी सरकारी प्राधिकरण की आलोचना की? और प्रदर्शन के लिए आर्थिक मदद किसने दी? जैसे सवाल पूछे गए थे.

बिहार: नीट प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज 64 एफआईआर वापस ली गईं, सीवान में 21 मामले अब भी कायम

बिहार सरकार ने नीट प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज बड़ी संख्या में मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन सीवान हिंसा से जुड़े मामलों में अभी भी कार्रवाई जारी है. पुलिस का दावा है कि इन लोगों का 'आपराधिक इतिहास' रहा है. वहीं, सरकार केवल वे मामले वापस ले रही है, जो पुलिसकर्मियों द्वारा दर्ज कराए गए थे. यदि किसी निजी व्यक्ति ने अलग से शिकायत या एफआईआर दर्ज कराई है तो वे मामले स्वतः वापस नहीं

नीट-यूजी 2026: सीबीआई ने पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल की

युवाओं का आंदोलन ख़त्म होने के कुछ दिनों बाद मंगलवार रात जारी एक बयान में सीबीआई ने कहा कि एजेंसी ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की. उन पर आपराधिक साज़िश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सबूत मिटाने के साथ 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024' और 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं.

गुजरात: आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के कथित पेपर लीक को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार की आलोचना की

गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के तीसरे साल की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का कथित मामला सामने आया है, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 2014 से 2024 के बीच गुजरात में 34 बार पेपर लीक हुए हैं.

रैगिंग की शिकायतों में हर साल बढ़ोतरी: 2025 में यूजीसी ने सौ से ज़्यादा संस्थानों को भेजे नोटिस

शिक्षा मंत्रालय द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022 से रैगिंग की शिकायतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. 2026 में अब तक सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं.