पंजाब विश्वविद्यालय: गर्ल्स हॉस्टल से बाहर जाने के लिए अब अभिभावक की अनुमति अनिवार्य

पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए जारी नए ‘घोषणा पत्र’ के तहत एक फ़ॉर्म में अभिभावकों से यह घोषित करने को कहा जा रहा है कि वे अपनी बेटी को ‘दिन या रात में कभी भी’ हॉस्टल से बाहर जाने की अनुमति देते हैं या नहीं.' छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया है.

एम्स में फैकल्टी की कमी से 2,500 से अधिक पद खाली, चार साल में सबसे ज़्यादा

केंद्र द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 6,376 स्वीकृत फैकल्टी पदों में से 2,561 पद रिक्त हैं, यानी रिक्तियों की दर 40.2 प्रतिशत है, जो पिछले साल के बराबर है. नई दिल्ली के एम्स सहित छह संस्थानों में पिछले चार सालों में 2025-26 तक शिक्षकों के सबसे ज़्यादा पद रिक्त हैं. एम्स दिल्ली में 462 फैकल्टी पद ख़ाली हैं.

गुजरात: राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक भगवद् गीता अनिवार्य रूप से शामिल की जाएगी

गुजरात में कक्षा 9 से 12 तक की हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू की भाषा की पाठ्यपुस्तकों में भगवद् गीता के अध्याय जोड़े जा रहे है. पिछले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 6-8 के लिए भगवद् गीता पर एक पूरक पाठ्यपुस्तक शुरू की गई थी. यह निर्णय राज्य द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन का एक हिस्सा है.

कर्नाटक: मुस्लिम हेडमास्टर के तबादले के लिए स्कूल की टंकी में कीटनाशक घोला, श्रीराम सेना के नेता गिरफ़्तार

कर्नाटक में श्री राम सेना के एक सदस्य ने कथित तौर पर बेलगावी ज़िले के एक सरकारी स्कूल की पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की साज़िश रची, जिससे वहां के मुस्लिम प्रधानाचार्य का तबादला करवाया जा सके.

छात्र संगठनों का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर हिरासत में क्रूर यातना का आरोप, कहा- कोड़ों से पीटा गया

छात्र संगठन भगत सिंह छात्र एकता मंच और फोरम अगेंस्ट कॉरपोरेटाइज़ेशन एंड मिलिटराइज़ेशन के सदस्यों का आरोप लगाया है कि उनसे जुड़े कम से कम छह लोगों और नज़रिया पत्रिका में काम करने वाले एक छात्र को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आईएएस की बेटी से जुड़े मामले में बिना किसी उचित प्रक्रिया के हिरासत में लिया और उन्हें यातनाएं दी.

राजस्थान: स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत, हफ्तेभर में ऐसी दूसरी घटना

राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत के कुछ ही दिनों बाद सोमवार (28 जुलाई) को राज्य के जैसलमेर ज़िले में एक सरकारी स्कूल के गेट गिरने से एक छात्र की मौत हो गई.

गुजरात: युवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती का फैसला वापस लिया

गुजरात सरकार ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में अस्थायी तौर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती का फैसला लिया था, जिसे युवा अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद वापस ले लिया गया. विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए पूरे प्रकरण को 'गंदा खेल' क़रार दिया.

अल्पसंख्यक शोधार्थियों के लिए नई समस्या: मंत्रालय अब मांग रहा पुराने आय प्रमाण-पत्र

मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप पा रहे छात्रों की चुनौतियां खत्म नहीं हो रहीं. सरकारी विभाग ने अब इन छात्रों के पुराने आय प्रमाण-पत्र की पुष्टि करने को कहा है. यह दस्तावेज़ पहले कभी नहीं मांगे गए थे, लेकिन उन्हें अब मांगा जा रहा है.

राजस्थान: सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कम से कम सात बच्चों की मौत, कई घायल

राजस्थान में झालावाड़ ज़िले के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की इमारत गिर गई जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. इस बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाएगी.

ओबीसी के 80%, दलितों के 64% और आदिवासियों के 83% प्रोफेसर पद खाली: केंद्र सरकार

सरकार ने स्वीकार किया है कि उच्च शिक्षा में आरक्षित वर्गों के लिए आवंटित पदों को भरने में बहुत अधिक देरी हो रही है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में बताया कि ओबीसी श्रेणी में प्रोफेसरों के लिए स्वीकृत 423 पदों में से केवल 84 भरे हैं. एसटी श्रेणी में 144 में से 24 भरे गए हैं, वहीं एससी श्रेणी में 64% पद खाली हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी, शारदा यूनिवर्सिटी में छात्र आत्महत्याओं पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर में हाल ही में हुई छात्रों की आत्महत्याओं पर संज्ञान लेते हुए दोनों संस्थानों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने कहा कि 'शिक्षा व्यवस्था में कुछ गंभीर गड़बड़ी है' जो छात्रों को ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर करती है.

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने जारी की मौलाना आज़ाद फेलोशिप, शोधार्थी बोले: यह एहसान नहीं, हमारी जीत है

मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप के आठ महीने से अटके वजीफे को केंद्र ने जारी कर दिया है. स्कॉलर्स ने इसे संघर्ष की जीत बताया है. उनका कहना है कि फेलोशिप देना सरकार की ज़िम्मेदारी है, एहसान नहीं. वे अब हर महीने समय पर भुगतान की मांग कर रहे हैं.

एनसीईआरटी की नई किताब से रज़िया सुल्तान और नूरजहां बाहर, मुग़ल ‘क्रूर’ और ‘असहिष्णु’

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में से दो प्रभावशाली मुस्लिम महिला शासकों- दिल्ली सल्तनत की रज़िया सुल्तान और मुग़ल काल की नूरजहां का नाम पूरी तरह से हटा दिया गया है.

उत्तराखंड: स्कूली प्रार्थना में गीता पाठ को अनिवार्य करने के विरोध में शिक्षक, कहा- संविधान विरोधी आदेश

उत्तराखंड में स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान भगवद् गीता के कम से कम एक श्लोक का पाठ अनिवार्य करने के राज्य सरकार के फैसले का शिक्षकों के एक वर्ग ने विरोध करते हुए इसे 'संविधान विरोधी' क़रार दिया है. इसी बीच, राज्य सरकार ने एनसीईआरटी को स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद गीता और रामायण को शामिल करने का अनुरोध किया है.

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताब में मुग़ल शासकों को ‘क्रूर, धार्मिक असहिष्णु’ बताया गया

एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में बाबर, अकबर और औरंगज़ेब के शासन को ‘क्रूर’ और ‘धार्मिक रूप से असहिष्णु’ बताया गया है. किताब में मंदिरों पर हमलों, नरसंहार और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं का ज़िक्र किया गया है, साथ ही ‘इतिहास के अंधकारमय काल’ का विशेष उल्लेख भी किया गया है.

1 6 7 8 9 10 106