गौतम अडानी के वकील ने अमेरिकी अदालत को बताया है कि अमेरिकी सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ क़ानूनी समन की प्रक्रिया को लेकर बातचीत चल रही है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब भारतीय सरकार के कथित असहयोग के बाद कमीशन ने ईमेल के ज़रिए समन भेजने की अनुमति मांगी है.
शेख़ हसीना के दिल्ली से दिए बयान पर बांग्लादेश नाराज़, भारत पर कूटनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में आयोजित शेख़ हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ‘हैरानी’ ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह न सिर्फ़ कूटनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि ‘बांग्लादेश के लोगों और सरकार का खुला अपमान’ भी है, जो भविष्य में चुनी हुई किसी भी सरकार की भारत के साथ संबंध संचालित करने की क्षमता को ‘गंभीर रूप से प्रभावित’ कर सकता है.
प्रतिबंधित अवामी लीग के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति में भारत में निर्वासन में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को ‘हत्यारी फासीवादी’ क़रार देते हुए पिछले साल की घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र से जांच कराने की मांग की है.
आईसीसी ने कहा था कि अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार करता रहा तो उसे आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा और उसकी जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया जा सकता है. इसके बावजूद बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बांग्लादेश अगले महीने होने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा.
अमेरिकी सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन ने एक संघीय अदालत को बताया है कि भारत सरकार के सहयोग न करने के कारण अडानी समूह को 14 महीनों से समन तामील नहीं हो सका है. अब एजेंसी ने अदालत से ईमेल के ज़रिए नोटिस भेजने की अनुमति मांगी है. मामला कथित रिश्वतखोरी से जुड़ा है.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लेयेन ने कहा है कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता अंतिम चरण में है. यह समझौता यूरोपीय संघ को भारत जैसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ार में रणनीतिक बढ़त देगा. ट्रंप प्रशासन की हालिया नीतियों के बीच दोनों पक्ष समझौते को जल्द अंतिम रूप देना चाहते हैं.
भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन-फैमिली’ राजनयिक तैनाती श्रेणी में शामिल कर लिया है, जिसके तहत वहां सेवारत भारतीय अधिकारी परिवार के बिना सेवा देंगे. यह फैसला ऐसे समय आया है जब शेख़ हसीना के सत्ता से हटने, कूटनीतिक तनातनी और क्रिकेट संबंधी विवादों के चलते भारत-बांग्लादेश संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की धमकियों को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से जोड़ दिया है. नॉर्वे के प्रधानमंत्री को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि अब वे केवल शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिससे नाटो देशों के बीच तनाव और गहरा गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में भारत को शामिल होने का आमंत्रण मिला है. गाज़ा शांति पहल के तौर पर शुरू हुई यह योजना अब एक नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का रूप लेती दिख रही है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इस पहल में शामिल होना भारत की संप्रभुता, उसकी स्वतंत्र विदेश नीति और वैश्विक कूटनीतिक संतुलन को किस तरह प्रभावित करेगा.
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचादो ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का पदक भेंट किया है. हालांकि इससे पहले ट्रंप ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद मचादो की देश का नेतृत्व करने की क्षमता पर सवाल उठाए थे.
पाकिस्तानी मूल के चार अमेरिकी और दो इंग्लिश क्रिकेटर आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने के लिए वीज़ा मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं. पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के वीज़ा मामलों में परंपरागत रूप से अतिरिक्त प्रशासनिक प्रक्रियाएं लागू होती रही हैं.
कनाडाई मीडिया प्लेटफॉर्म ग्लोबल न्यूज़ ने कनाडा पुलिस के दस्तावेज़ों के आधार पर यह जानकारी दी है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जो अपने आपराधिक धंधे को आगे बढ़ाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है, वह भारत सरकार की ओर से काम करता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गैंग जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और सुपारी लेकर हत्याएं करता है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्र वीज़ा आवेदकों को ‘उच्चतम जोखिम’ श्रेणी में रखा है. इस बदलाव का अर्थ है कि अब छात्र वीज़ा आवेदनों की जांच प्रक्रिया और अधिक सख़्त होगी. आवेदनों की गहन पड़ताल की जाएगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगे जाने और पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच किए जाने की संभावना है.
ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी प्रशासन ने 8 जनवरी को इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं बंद कर दी हैं. जिसके बाद ईरान में रह रहे भारतीयों के परिवार चिंतित हैं. अपने परिजनों की खोज ख़बर के लिए वे ईरान में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया चैनल पर आश्रित हैं.
जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे. पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत में व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और रक्षा सहयोग पर फोकस है. भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि और कुशल मानव संसाधन जर्मनी के बढ़ते आकर्षण की बड़ी वजह हैं.