बीते 13 मई को मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से वापस कांगपोकपी लौट रहे चर्च नेताओं के वाहनों पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना मुख्यमंत्री युमनम खेमचंद सिंह के चूड़ाचांदपुर दौरे से ठीक कुछ दिन पहले हुई है.
हिमंता बिस्वा शर्मा को गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शर्मा के साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, असम गण परिषद से अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से चरण बोरो शामिल हैं.
मणिपुर के कई नगा नागरिक समाज संगठनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि म्यांमार स्थित कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा के उग्रवादियों ने एसओओ समूहों की सहायता से मणिपुर के उखरुल, कामजोंग और अन्य पहाड़ी जिलों में नगा गांवों पर बार-बार हमले किए हैं.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के प्रमुख समाचार.
मणिपुर भाजपा के प्रवक्ता एलांगबम जॉनसन ने कहा कि 3 मई 2023 से, जब राज्य में पहली बार जातीय हिंसा भड़की थी, तब से पार्टी लोगों की इच्छाओं के अनुरूप काम करने में नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की राज्य इकाई पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के नियंत्रण में है. राज्य इकाई के पास अनुशासनात्मक मामलों पर फ़ैसले लेने का अधिकार भी नहीं है.
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ ज़िले में चीन सीमा से लगे क्षेत्र में प्रस्तावित है. 4,176.26 करोड़ रुपये की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना लोहित नदी पर बनाई जानी है, जो लुप्तप्राय 'ह्वाइट-बेलीड हेरॉन' पक्षी का आवास है. हालांकि, प्रस्ताव के साथ जमा की गई एक निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘प्रस्तावित क्षेत्र में कोई भी दुर्लभ या लुप्तप्राय पेड़-पौधे या जीव-जंतु मौजूद नहीं हैं.’
मणिपुर में 3 मई 2023 को भड़की जातीय हिंसा को तीन वर्ष पूरे हो गए, लेकिन केंद्र सरकार का जांच आयोग अब तक रिपोर्ट नहीं दे सका है. चार बार समयसीमा बढ़ चुकी है. हिंसा में 270 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि राज्य में तनाव अब भी बना हुआ है.
इस सप्ताह नॉर्थ ईस्ट डायरी में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिज़ोरम के प्रमुख समाचार.
मणिपुर की राजधानी इंफाल के बाबूपाड़ा इलाके में स्थित मुख्यमंत्री युमनम खेमचंद सिंह के बंगले की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं. कम से कम 22 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, कांगपोकपी ज़िले में कुकी संगठन ने उखरुल में संदिग्ध नगा उग्रवादियों के गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के विरोध में 10 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया था.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और मेघालय के प्रमुख समाचार.
8 जून 2018 को बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक वाहन से एक संगीतकार और उनके दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वे दोनों पिकनिक से लौट रहे थे. अब नगांव की एक विशेष अदालत ने 20 आरोपियों को दोषी ठहराया है. सजा 24 अप्रैल को सुनाई जाएगी.
कांग्रेस ने मणिपुर में में हुई हालिया हत्याओं, जिनमें दो बच्चों की हत्या भी शामिल है, की तत्काल और समयबद्ध जांच की मांग की. मणिपुर से कांग्रेस सांसद ए. बिमोल अकोइजाम ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने शांति बहाल करने और लोगों की जान बचाने की अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है.
मणिपुर में बढ़ती हिंसा के बीच कोकोमी ने भाजपा के बहिष्कार का ऐलान किया है और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है. वहीं, नगा संगठन ने दो लोगों की हत्या के विरोध में तीन दिन के बंद की घोषणा की है. हालिया घटनाओं में कई लोगों की मौत और कई दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है.
असम के कार्बी आंगलोंग में चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता पोलिंग अधिकारी कॉर्नेलियस किंडू का शव 10 दिन बाद नग्न और सड़ी-गली हालत में मिला है. पुलिस ने शुरुआती तौर पर बीमारी और जंगल में भटकने की आशंका जताई है, हालांकि स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.
मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में बीते 7 अप्रैल को दो बच्चों की हत्या हुई थी, जिसके विरोध में बड़े स्तर पर प्रदर्शन जारी है. ताज़ा हिंसा की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है.