‘गोली नहीं चली’ से ‘सुप्रीम कोर्ट की समिति जांच कर रही है’: दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर भाजपा नेताओं के बदलते सुर

पिछले एक महीने के दौरान तीन केंद्रीय मंत्रियों- रविशंकर प्रसाद, मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने संसद के भीतर और बाहर दिए बयानों में छात्र आंदोलन दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की बात से इनकार किया था. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस पर अब तक ख़ामोश रहे हैं. सरकार ने इस बात का स्पष्ट खंडन नहीं किया है बल्कि सुप्रीम कोर्ट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हवाला दिया, जो पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी.

राहुल गांधी के थाने के बाहर धरने के कुछ घंटे बाद 20 जुलाई को पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर एफआईआर दर्ज

20 जुलाई को नई दिल्ली में हुए संसद मार्च के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार (21 अगस्त) को पैलेट गन से घायल हुए युवाओं में से एक, साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने पर धरने पर बैठ गए. जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ से रिजिजू का इनकार, कहा- पीएलए की बढ़ी गतिविधि चिंता का विषय

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीनी सैनिकों द्वारा अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र में घुसने की ख़बरों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हालांकि, सबसे ऊपर ऊंची पहाड़ी चोटियों पर चीनी सैन्य गतिविधियां निश्चित रूप से बढ़ी हैं… हमारे ग्रामीणों ने इसे लेकर जो चिंताएं जताई हैं, वे जायज़ हैं और हमें उन्हें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए.

मानसून सत्र की उत्पादकता का सवाल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पूछा जाना चाहिए, विपक्ष से नहीं

विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्रवाई रोकना संसद की कार्रवाई का हिस्सा ही है और यह सुनिश्चित करना सत्ता पक्ष का काम है कि संसद में हंगामे की नौबत न आए और वह सुचारु रूप से चलती रहे. विपक्ष का काम ही सरकार से सवाल पूछना है, अपने सवालों के जवाब न पाकर विरोध प्रदर्शन के अलावा वह और क्या करता? हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार से सवाल पूछने और जवाब पाने की संसद के अलावा कोई और जगह है

पटना: प्रदर्शनकारियों पर एके-47 के इस्तेमाल के विरोध में राजद का मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में लिए गए

बिहार के सीवान में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एके-47 के इस्तेमाल के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना में लोक भवन तक मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व तेजस्वी यादव ने किया, जिन्हें हिरासत में लिया गया. राजद ने घटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की है.

जंतर-मंतर पर पुलिसिया कार्रवाई के बचाव में बोले रिजिजू- ‘एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई’

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में युवा आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है. वहीं, आरटीआई के जवाब से पता चला था कि पैलेट गन से 10 लोग घायल हुए थे. दिल्ली पुलिस ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 200 प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि बिहार सरकार ने एक हलफनामे में सीवान में एके-47 राइफल के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है.

दिल्ली जल बोर्ड मामले में आप के सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ़्तार, पार्टी ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली एसीबी ने गिरफ़्तार किया है. वहीं, पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार सत्येंद्र जैन को निशाना बना रही है. जैन पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी हैं.

देशभर में सांसदों और विधायकों के ख़िलाफ़ 4,192 मामले लंबित, कुछ एक दशक से ज़्यादा पुराने

न्याय मित्र वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वर्तमान में मौजूदा और पूर्व सांसदों व विधायकों के ख़िलाफ़ 4,192 मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं. इनमें से 519 मामले 10 साल से अधिक समय से लंबित हैं. मुख्यमंत्रियों के ख़िलाफ़ लंबित मामलों में सबसे अधिक 89 मामले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के ख़िलाफ़ लंबित हैं. उनके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं, जिनके ख़िलाफ़ 29 मामले लंबित हैं.

झारखंड छात्र आंदोलन: राहुल गांधी ने सीएम सोरेन को लिखा- छात्रों की बात सुनें और उचित कार्रवाई करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके आंदोलन को शांतिपूर्ण और उनकी मांगों को जायज बताया है. साथ ही सीएम सोरेन से छात्रों की बात सुनने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया. राज्य में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है.

महुआ मोइत्रा का सर्किट हाउस ख़ाली करवाए जाने का दावा, लोकसभा अध्यक्ष से की सुरक्षा की मांग

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के प्रशासन ने शुक्रवार देर रात उन्हें राज्य सरकार के गेस्ट हाउस को ख़ाली करने का आदेश दिया, जबकि शुरू में उन्हें वहां ठहरने की अनुमति दी गई थी. वहां से जाने से इनकार किया तो बाहर भीड़ जमा हो गई और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए. मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महिला सांसदों की गरिमा की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की

कांग्रेस के कार्यक्रम में इटली की पीएम पर टिप्पणी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा- संबंधों में ‘सम्मान’ ज़रूरी

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी कांग्रेस के एक कार्यक्रम में हुई उस बातचीत के बाद आई, जिसमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का ज़िक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी इटली की समकक्ष की हालिया ‘मेलोडी’ केमिस्ट्री पर कटाक्ष किया गया था.

यूपी में चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 50,000 रुपये की सहायता योजना पर विचार: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए प्रस्तावित सहायता योजना की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, इससे पहले महिलाओं के लिए ऐसी नकद हस्तांतरण योजनाएं भाजपा के लिए चुनावी फ़ायदे का ज़रिया बनी हैं. इनमें 2023 में मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना योजना’, 2024 में महाराष्ट्र की ‘लाडकी बहिन योजना’ और 2025 में बिहार में एनडीए सरकार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना’ शामिल हैं.

सरकार अरुणाचल में चीनी गतिविधियों की ख़बरों को दबाने की कोशिश कर रही है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सुरक्षाबलों को चीन द्वारा कथित तौर पर गश्त करने से रोका जाना 'चिंताजनक' है. उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री और उनके शीर्ष सहयोगी इस मुद्दे पर क्या कर रहे हैं.

संसद का मानसून सत्र समाप्त; राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मुझे अछूत मानकर शुद्धिकरण किया गया

सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के बीच मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा और लोकसभा दोनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर कराए गए ‘शुद्धिकरण’ हवन को लेकर सदन में कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि इसे लेकर एफआईआर होनी चाहिए.

एफसीआरए बिल: सरकार पर हमलावर विपक्ष ने कहा- संघ ले रहा विदेशी चंदा, वहीं अल्पसंख्यकों व एनजीओ पर निशाना

विपक्ष ने 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026' को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की. उसका आरोप है कि प्रस्तावित क़ानून ख़ासतौर पर अल्पसंख्यकों द्वारा संचालित गैर-सरकारी संगठनों को निशाना बनाता है, जबकि आरएसएस जैसे संगठनों को नज़रअंदाज़ करता है. विपक्ष के विरोध के बीच विधेयक को जेपीसी के पास भेज दिया गया है.

1 2 3 724