पेपर लीक और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई का विपक्ष ने किया विरोध; संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विपक्ष ने पेपर लीक और युवाओं के संसद चलो मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया, जिस पर दोनों सदनों में जमकर हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते लोकसभा-राज्यसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

इस्तीफ़े की मांग के बीच पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस पर साधा निशाना; पद छोड़ने के संकेत नहीं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके इस्तीफ़े की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कई सप्ताह बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने अपना पद छोड़ने के कोई संकेत नहीं दिए. इसके बजाय उन्होंने कांग्रेस पर ‘छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया है.

संसद मार्च में युवाओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने केंद्र पर निशाना साधा, कहा- छात्रों से माफ़ी मांगें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों और युवाओं के संसद मार्च के प्रयास के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई को लेकर विपक्ष दलों के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और पुलिस कार्रवाई के लिए गृह मंत्री शाह के साथ इस्तीफ़ा देना चाहिए.

केरल: ईसाई संगठन बोले- एफसीआरए बिल से जुड़ी चिंताएं मिटाने के वादे से पीछे हटे भाजपा नेता

केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल कहा कि केरल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए हस्तक्षेप करने की बात कही थी, लेकिन चुनावों के बाद किसी भी भाजपा नेता ने चर्च नेतृत्व से संपर्क नहीं किया.

सर्वदलीय बैठक: टीएमसी बागी सांसदों को बुलाने के विरोध में विपक्ष का वॉकआउट

संसद के मानसून सत्र के पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने पेपर लीक, शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने, राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन पर मोदी सरकार की चुप्पी और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की.

बिहार सरकार के मॉडल स्कूलों को भगवा रंग से रंगने के फैसले के विरोध में एनडीए सहयोगी

बिहार की भाजपा सरकार ने राज्य के 551 मॉडल स्कूलों, जिन्हें अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' नाम दिया गया है, को तुरंत भगवा रंग से रंगने का आदेश दिया है. एनडीए सहयोगी जदयू ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा का कोई रंग नहीं होता. उसका संबंध केवल संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल भावना से होना चाहिए, किसी खास रंग से नहीं. वहीं, विपक्षी दलों ने इस क़दम को बिहार में शिक्षा के भगवाकरण की शुरुआत क़रार दिया

छात्रों को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी- बीते दस साल में 152 पेपर लीक, सज़ा एक को भी नहीं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं के पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा ख़तरा बताते हुए कहा कि इसमें पूरा सिस्टम शामिल है. ऊपर से नीचे तक जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसके अलावा जिन छात्रों का पेपर लीक से नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवज़ा भी दिया जाना चाहिए.

मोदी सरकार का तानाशाही रवैया: सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा

सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल ले जाने पर विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की है. सोनम वांगचुक आइसा के छात्र कार्यकर्ताओं के साथ पिछले 21 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया- एसआईआर से नाम हटने पर नागरिकता नहीं जाएगी; पर अन्य अधिकारों के बारे में नहीं दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में नाम हटाने से जुड़े एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नागरिकता की स्थिति तय करने का संवैधानिक अधिकार चुनाव आयोग के पास नहीं है. चुनाव आयोग का अधिकार केवल मतदाता सूची तक सीमित है. लेकिन अदालत ने सरकारों को नागरिक अधिकारों में बाधा न डालने का निर्देश नहीं दिया.

सरकार के मानसून सत्र के संभावित एजेंडे में परिसीमन विधेयक शामिल नहीं

विवादास्पद परिसीमन विधेयक अप्रैल में विपक्षी एकजुटता के चलते संसद से पारित नहीं हो सका था. इस बार सरकार ने इसे आगामी सत्र के विधायी एजेंडे से दूर रखा है. फिलहाल इस सूची में विवादित 130वां संविधान संशोधन विधेयक, विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, जिस पर भाजपा शासित राज्यों ने भी आपत्ति जताई है – समेत कई अन्य विधेयक शामिल किए गए हैं.

‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ न करने के सवाल से प्रधानमंत्री मोदी का पीछा कब छूटेगा

ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज़ ने मेलबर्न के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां के भारतीय प्रवासियों से मुलाकात वाले कार्यक्रम की आलोचना की है.' वहीं, न्यूज़ीलैंड में मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'मोदी 'बिचौलियों' के ज़रिये बात करने के बजाय जनता से सीधे बात करना पसंद करते हैं.

एक देश-एक चुनाव: जेपीसी प्रमुख बोले- 2029 आम चुनाव तक व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने की संभावना

संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि देशभर में एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयकों की समीक्षा कर रही संसदीय समिति ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रही है, जिससे ‘एक देश, एक चुनाव’ सुधार को 2029 के आम चुनाव तक पूरी तरह लागू किया जा सके.

अयोध्या: ‘येलो ज़ोन’ के पास में विसंगति को लेकर यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से जुड़े एक वाहन पर लगे 'येलो ज़ोन' पास पर ‘गोपाल राव’ का नाम और ‘ट्रस्ट एसोसिएट, श्री राम जन्मभूमि’ का पद लिखा था, पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति का है. येलो ज़ोन मंदिर परिसर के प्रतिबंधित ‘रेड जोन’ के चारों ओर स्थित उच्च सुरक्षा वाला बफर क्षेत्र है.

लद्दाख: करगिल के मौजूदा सीईसी के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय में देरी से नाराज़ सांसद और पार्षद

लद्दाख में इस वक़्त स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण संस्था करगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद अभूतपूर्व संकट से गुज़र रही हैं. परिषद के मौजूदा मुख्य कार्यकारी पार्षद के ख़िलाफ़ 'इंडिया' गठबंठन के पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में देरी को लेकर पार्षदों और स्थानीय सांसद ने सूबे के प्रशासन पर इस इलाके में लोकतंत्र की 'बची-खुची निशानियों' को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है.

कर्नाटक एसआईआर: विरोध में एनडीए, कांग्रेस बोली- हिम्मत है तो प्रक्रिया को ‘ग़लत व अलोकतांत्रिक’ कहें

कर्नाटक में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भाजपा और जेडीएस ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस विरोध को भाजपा और एनडीए का दोहरा रवैया बताया है. यह पहली बार जब भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन एसआईआर का खुलकर विरोध कर रहा है.