सुनीता विलियम्स की नौ महीने बाद धरती पर वापसी, ह्वाइट हाउस ने कहा- ट्रंप सरकार ने वादा निभाया

सुनीता विलियम्स समेत अन्यअंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी पर हुई देरी का मुख्य कारण था बोइंग के परीक्षण यान स्टारलाइनर में खराबी. यह यान इन लोगों को वापस धरती पर लाने वाला था,लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से इन अंतरिक्ष यात्रियों को इतना लंबा इंतज़ार करना पड़ा.

फ़िलिस्तीनी समर्थक महमूद ख़लील को अमेरिका से निर्वासित करने की तैयारी, हमास के समर्थन का आरोप

ख़लील ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से बीते साल स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है. उनकी गिरफ़्तारी ट्रंप प्रशासन के उस अभियान का हिस्सा है, जो फिलिस्तीन समर्थक छात्र आंदोलनों को दबाने और कथित ‘यहूदी-विरोधी’ गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है.

भारत ने बलूच ट्रेन हमले पर टिप्पणी को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

पाकिस्तान के एक अधिकारी ने भारत पर 'आतंकवाद को प्रायोजित करने' और अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं के लिए दूसरों पर उंगली उठाने और दोष मढ़ने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए.

कोलंबिया विश्वविद्यालय की भारतीय छात्रा ने किया स्व-निर्वासन, हमास के कथित समर्थन के चलते वीज़ा रद्द हुआ

रंजनी एफ-1 स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका गई थीं. कैंपस में फ़लस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शनों और हमास का समर्थन करने को लेकर कथित तौर पर 5 मार्च को उनका वीज़ा रद्द कर दिया गया था. हमास को अमेरिका और कई अन्य देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है.

पाकिस्तान: बलूचिस्तान ट्रेन की घेराबंदी समाप्त, दर्जनों बंधकों की हत्या

पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने 11 मार्च को सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला किया था. अधिकारियों ने बताया कि 30 घंटे तक चले अभियान में 300 से अधिक बंधकों को मुक्त कराया गया है. इस दौरान 21 बंधक और 33 विद्रोही मारे गए.

पाकिस्तान ट्रेन हमला: उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए क़रीब सौ यात्री बचाए गए, 16 आतंकियों की मौत

पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने 11 मार्च को सैकड़ों लोगों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला कर करीब सवा चार सौ यात्रियों को बंधक बनाया है. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 16 आतंकवादी मारे गए और 104 यात्रियों को बचा लिया गया.

अमेरिका: कैलिफ़ोर्निया के हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की भारत ने की निंदा, कड़ी कार्रवाई की मांग

बीएपीएस ने शनिवार को जानकारी दी कि चिनो हिल्स में श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया है. संस्था ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिंदू समुदाय इस नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुट होकर खड़ा है. चिनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम कभी भी नफ़रत को पैर नहीं जमाने देंगे.

यूएई में हत्या के आरोप में दो अन्य भारतीयों को फांसी दी गई, शहजादी ख़ान को दफ़नाया गया

विदेश मंत्रालय को 28 फरवरी को बताया गया कि संयुक्त अरब अमीरात में हत्या के आरोप में दो भारतीयों को फांसी दे दी गई. उनकी पहचान केरल के दो निवासियों के तौर पर हुई है. उसी दिन यूपी निवासी शहजादी खान को फांसी दिए जाने की भी जानकारी दी गई.

यूरोप की राजनीति में हलचल क्यों मची है?

यूरोप अचानक चुनौतियों की एक ऐसी श्रृंखला का सामना कर रहा है, जिसकी शुरुआत यूक्रेन संकट से हुई थी, और यह जर्मनी में दक्षिणपंथी पार्टी के उभार के साथ डोनाल्ड ट्रंप की विघटनकारी नीतियों तक जा रही है. इस बारे में ज़ीशान कास्कर से बात कर रहे हैं द वायर हिंदी के संपादक आशुतोष भारद्वाज.

विदेश मंत्रालय ने हाईकोर्ट को बताया- यूएई में भारतीय महिला को पिछले महीने फांसी दी गई

यूपी के बांदा ज़िले की शहजादी खान दिसंबर 2021 में क़ानूनी वीज़ा पर अबू धाबी गईं थीं. फरवरी 2023 में चार महीने के बच्चे की कथित हत्या के आरोप में उन्हें गिरफ़्तार किया गया. उनके पिता की याचिका की सुनवाई में विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि शहजादी को 15 फरवरी को फांसी दे दी गई.

अमेरिका: ओवल ऑफिस में ट्रंप-ज़ेलेंस्की के बीच टकराव के बाद ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकी

अमेरिका द्वारा यूक्रेन तो दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई गई अस्थाई रोक तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे यूक्रेन को भेजे जाने वाले करोड़ों डॉलर के हथियार प्रभावित होंगे. ट्रंप ने इस संबंध में करोड़ों डॉलर की आपूर्ति भी रोक दी है, जो यूक्रेन को दी जानी थी.

अमेरिका: ओवल ऑफिस में ट्रंप, वेंस के साथ तीखी बहस के बाद ज़ेलेंस्की ने ह्वाइट हाउस छोड़ा

ज़ेलेंस्की एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए वाशिंगटन दौरे पर थे, जिस दौरान ओवल कार्यालय में उनके, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद ज़ेलेंस्की को ओवल ऑफिस छोड़ने के लिए कहा गया.

एस. जयशंकर की टिप्पणी के बाद बांग्लादेश ने कहा- अल्पसंख्यकों पर हमले भारत की चिंता का विषय नहीं

बीते दिनों विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों पर चिंता जताई थी. अब बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा की घटनाएं भारत के लिए चिंता का विषय नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है, यह नई दिल्ली का आंतरिक मामला है.

एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद एक्स पर हेट स्पीच कम से कम आठ महीने तक बढ़ी: अध्ययन

एक नए शोध में पाया गया है कि टेक अरबपति एलन मस्क द्वारा एक्स को खरीदने के बाद कम से कम आठ महीनों तक मंच पर हेट स्पीच की मात्रा लगातार 50% अधिक रही. रिसर्च में नस्लवादी, समलैंगिकता-विरोधी और ट्रांसफोबिक गालियों के साथ खुले तौर पर हेट स्पीच में वृद्धि पाई गई.

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश प्रमुख का दावा- अल्पसंख्यकों पर हमले की ख़बरें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने के संबंध में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी ने कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.

1 13 14 15 16 17 201