पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते मार्च 2026 की शुरुआत से विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), जो किसी एयरलाइन की परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है, की आपूर्ति में रुकावटों के कारण क़ीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसके चलते एयर इंडिया समूह ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर चरणबद्ध तरीके से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है.
पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने रक्षा तैयारी पर हो रहे ख़र्च को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में रक्षा आवंटन बढ़ा ज़रूर है, लेकिन विस्तृत आंकड़ों से पता चलता है कि यह अतिरिक्त ख़र्च उन क्षेत्रों में नहीं जा रहा है जो भारत की वास्तविक सैन्य क्षमता को मज़बूत करें.
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडरों को लेकर चिंता बढ़ गई है. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. हालांकि सरकार ने देश में गैस की कमी से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति घबराहट में बढ़ी बुकिंग और वितरण बाधाओं से बनी है.
ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार पर संकट छाने लगा है. भारत ने प्राकृतिक गैस आपूर्ति नियंत्रित कर प्राथमिकता तय की है, जबकि कई शहरों में होटल-रेस्तरां गैस संकट से जूझ रहे हैं. एशिया के कई देशों ने ईंधन बचाने के लिए आपात क़दम उठाए हैं.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में बताया कि जून 2024 से अब तक राज्य में 54 सांप्रदायिक दंगे और सात मॉब लिंचिंग की घटनाएं दर्ज की गई हैं. सबसे अधिक 24 सांप्रदायिक दंगे बालासोर ज़िले में दर्ज किए गए, जबकि 16 मामले खुर्दा ज़िले में सामने आए. हालांकि इन मामलों में 50 प्रतिशत से भी कम मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है.
दिल्ली की एक अदालत ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च तक दस दिनों की अंतरिम ज़मानत दी है. जनवरी 2020 को बिहार के जहानाबाद स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किए जाने के बाद से इमाम को पहली बार ज़मानत मिली है.
भारत सरकार के पूर्व सचिव ईएएस शर्मा ने अडानी समूह, एनएमडीसी और ब्राज़ील की कंपनी वेल एसए के बीच हुए समझौते पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इससे विशाखापत्तनम पोर्ट और स्टील प्लांट जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के हित प्रभावित होंगे. उन्होंने केंद्र से मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है.
ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर दिखने लगा है. कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है, जबकि व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है. पुणे नगर निगम ने एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए शहर के सभी 22 गैस आधारित शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम खेती के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार को उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार मक्का की फसल के बीच अफीम उगाई जा रही थी और जब्त फसल की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है.
जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को राजस्थान हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भरतपुर की सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है. गांव पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की मालाओं के साथ उसका स्वागत किया.
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति और उद्योगों पर दिखने लगा है. एलएनजी की कमी के कारण अडानी टोटल गैस ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए क़ीमतें बढ़ा दी हैं. वहीं, गुजरात के कई औद्योगिक क्षेत्रों में गैस सप्लाई 40-50 प्रतिशत तक घटने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है.
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट के फैसले में आंशिक संशोधन करते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में बरी कर दिया है. हाईकोर्ट के फैसले को राम चंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने 'बड़ा झटका' बताते हुए कहा है कि वे इसके ख़िलाफ़ सर्वोच्च न्यायालय का रुख़ करेंगे.
वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत करण सिंह, पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह और संघ परिवार के विचारक केएन गोविंदाचार्य सहित अन्य लोगों ने एक पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि चारधाम राजमार्ग के अंतर्गत उत्तरकाशी में दो परियोजनाओं को दी गई वन मंज़ूरी रद्द की जाए और धराली में आई बाढ़ जैसी आपदाओं के मद्देनज़र ऐसे सभी कार्यों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने केरल उच्च न्यायालय में जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर मेमोरियल व्याख्यान देते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि न्यायाधीशों को राजनीतिक दबाव, संस्थागत हस्तक्षेप या लोकप्रियता से मुक्त होकर फैसला देना चाहिए. उन्होंने न्यायिक स्वतंत्रता में जजों की असहमति को भी महत्वपूर्ण बताया.
ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमलों बीच भारत ने खाड़ी में रह रहे एक करोड़ नागरिकों और ऊर्जा आपूर्ति पर खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने के बावजूद सरकार ने ईंधन भंडार को पर्याप्त बताया है, जबकि तेल की कीमतों में उछाल और आयात लागत बढ़ने की आशंका बनी हुई है.