लोकसभा में बिना चर्चा के पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक, 2026 मंगलवार को राज्यसभा से भी महज़ एक घंटे के भीतर सीमित चर्चा और विपक्षी दलों के सदन से वॉकआउट के बीच पारित कर दिया गया. विधेयक पर बोलते हुए केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस बिल में ट्रिब्यूनलों के अधिकारक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
महाराष्ट्र सरकार ने अडानी समूह की कंपनियों- अडानी सीमेंटेशन लिमिटेड और अडानी टोटल गैस लिमिटेड की दो परियोजनाओं लिए करीब 83,700 वर्ग फुट वन भूमि के डायवर्जन को मंज़ूरी दे दी है. सरकारी आदेशों में प्रतिपूरक वनीकरण के लिए किए जाने वाले उपायों व संबंधित अन्य शर्तों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है.
केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव की नियुक्ति में बदलाव करते हुए दीप्ति गौड़ मुखर्जी को इस पद पर नियुक्त किया है. 23 जुलाई को नरेश पाल गंगवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उनके परिवार को सरकारी योजना के तहत 1.16 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिलने को लेकर विवाद के बीच यह फैसला बदला गया.
भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक स्थलों के नाम बदलने के चीन के फैसले को ‘अवैध, निरर्थक और अमान्य’ बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों देश सीमा तनाव के बाद संबंध सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कथित फ्रंट यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) की ओर से धमकी भरा पत्र जारी किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीरी पंडितों की बस्तियों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कुछ समय के लिए घर से काम करने को कहा गया है. इस बीच कश्मीरी पंडित संगठनों ने सरकार से समुदाय के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
दिल्ली के 20 जुलाई के छात्र आंदोलन में पैलेट गन से घायल होने वालों की संख्या अब कम-से-कम 10 हो गई है. टीएमसी के पूर्व सांसद साकेत गोखले की आरटीआई के जवाब में लेडी हार्डिंग अस्पताल ने 9 और सफदरजंग ने एक घायल की पुष्टि की है. इससे पहले पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी.
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की अनुमति जनवरी 2026 में वापस ले ली थी. अब एक आरटीआई के जवाब में आयोग ने बताया है कि उसके पास यह तय करने वाला कोई अलग दस्तावेज़ नहीं है कि किस कमी पर चेतावनी दी जाए या अनुमति वापस ली जाए. ऐसे में संस्थान के ख़िलाफ़ की गई इस कार्रवाई के आधार पर सवाल उठते हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में संशोधन विधयेक पर चर्चा के दौरान ज़ोर देकर कहा कि इसमें यूपीआई पर किसी भी तरह के टैक्स या लेनदेन चार्ज का प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने सदन को बताया कि शुरुआत से यूपीआई उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रहा है और हर भारतीय बिना किसी लेन-देन शुल्क के आगे भी इस इंस्टेंट डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल करता रहेगा.
आरएसएस के एक पूर्व प्रचारक यशवंत सहदेव शिंदे ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार और विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे समेत कई वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 2000 के दशक में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए बम धमाकों में उनकी कथित भूमिका की जांच की जाए और उन्हें गिरफ़्तार किया जाए.
दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के ज़रिए अधिकारी इंटरनेट पर किसी भी यूज़र की गतिविधियों से जुड़े मेटाडेटा तक पहुंच सकते हैं. आईपीडीआर को कॉल डिटेल रिकॉर्ड, केवाईसी विवरण और मोबाइल टावर से मिले डेटा के साथ मिलाकर देखा जा सकता है, जिससे ‘किसी भी यूज़र की गतिविधियों की पूरी तस्वीर’ सामने आ सकती है.
हापुड़ ज़िले में कांवड़ियों के एक समूह द्वारा बुरी तरह पीटे गए 24 वर्षीय मुस्लिम शख़्स अज़ीम की 4 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई थी, जिसमें कांवड़िए सवार थे. इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई है. पहली मृतक के पिता ने दर्ज करवाई है. वहीं, दूसरी ऑटो चालक के पिता की शिकायत पर मृतक के ख़िलाफ़ दर्ज की
हैदराबाद की एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के छात्रों ने सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई है. छात्रों ने उनके हालिया बयानों और छात्र आंदोलनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट के रुख का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है.
मुंबई की एक सत्र अदालत ने जीएन साईबाबा की स्मृति में टिस के मुंबई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के मामले में दो पूर्व छात्र को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इनकार कर दिया था. इस फैसले के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया.
प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं ने बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक, बढ़ती फीस और छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई के अनुभव साझा किए. बिहार और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी समस्याएं बताईं. राहुल गांधी ने युवाओं के अनुभवों को एक वाक्य में समेटते हुए कहा, ‘दर्द आपका, डेटा आपका, दौलत उनकी.’
पाकिस्तान की मलिर जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों के परिवारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी रिहाई और स्वदेश वापसी की मांग की है. इनमें 178 मछुआरे सजा पूरी कर चुके हैं. परिवारों का कहना है कि कोविड के बाद से जेल में बंद उनके परिजनों से चिट्ठियों के जरिए संपर्क भी बंद हो गया है.