केंद्र सरकार ने नया मसौदा नियम पेश किया है, जिसके तहत कैप्टिव पावर प्लांट के बिना काम करने वाले सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को पर्यावरण मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं होगी. इस प्रस्ताव से अडानी समूह की कल्याण (मुंबई) में 1,400 करोड़ रुपये की सीमेंट परियोजना आसान हो सकती है. स्थानीय लोग इस प्लांट का कड़ा विरोध कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी नुकसान का ब्यौरा देते हुए पहली सार्वजनिक टिप्पणी में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर तीन अलग-अलग स्थानों पर भारतीय हमलों के परिणामस्वरूप एक सी-130 विमान, एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्लू एंड सी) एयरक्राप्ट और हैंगर में खड़े 'चार से पांच लड़ाकू विमान, संभवतः एफ-16' क्षतिग्रस्त हो गए.
बरेली में पिछले हफ़्ते जुमे की नमाज़ के बाद 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर को लेकर हुए बवाल के बाद समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने संवेदनशील स्थिति का हवाला देते हुए वहां जाने से रोक दिया. वहीं, ज़िला प्रशासन ने शनिवार को शहर के कई इलाकों में कथित अवैध निर्माणों का हवाला देते हुए 'बुलडोज़र कार्रवाई' की.
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को चुनाव आयोग से आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि बुर्का पहनकर मतदान केंद्रों पर आने वाली महिलाओं के चेहरों का मिलान मतदाता पहचान पत्रों से किया जाए.
लोकसभा सांसद राजा राम सिंह ने आईटी सेक्टर में अवैध छंटनी पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आईटी सेक्टर में श्रम क़ानून के उल्लंघन, जबरन इस्तीफे और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया है. सांसद ने छह सूत्रीय मांग भी रखी हैं.
27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में टीवीके की एक रैली में भगदड़ के चलते 41 लोगों की जान चली गई थी. मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टीवीके के नेतृत्व, जिसमें इसके संस्थापक, अभिनेता से राजनेता बने विजय भी शामिल हैं, की करूर भगदड़ स्थल से 'भागने' के लिए कड़ी आलोचना की.
मध्य प्रदेश में हाल ही में कफ सीरप के सेवन से जुड़ी बच्चों की मौतों की एक श्रृंखला के बाद केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा जांचे गए नमूनों में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे टॉक्सिन (विषैले तत्व) पाए गए हैं. राजस्थान ने एक औषधि नियंत्रण अधिकारी को निलंबित कर दिया है और केयसंस फार्मा द्वारा निर्मित सभी दवाओं की आपूर्ति रोक दी है.
लद्दाख के निवासियों का कहना है कि संविधान की छठी अनुसूची में जोड़े बिना लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने से कोई लाभ नहीं मिला है. लद्दाख के भाजपा नेता भी यह मांग उठा रहे हैं.
इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान अब्दुल हफ़ीज़ और रणजीत पंडित अपने सीनियर जवाहरलाल नेहरू से बेहद प्रभावित हो चुके थे. नेहरू इनके ‘हीरो’ और ‘रोल-मॉडल’ थे. भारत लौटने पर स्वतंत्रता संग्राम की गतिविधियों में शामिल होना अगला स्वाभाविक क़दम था. उनके साथ तीसरे मित्र जवाहिर सिंह भी शामिल हो गए थे. तीनों गांधी के संपर्क में आए और उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तरह उनके रंग में रंग गए.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरएसएस शताब्दी पर जारी 100 रुपये का सिक्का और डाक टिकट विपक्ष के निशाने पर हैं. सीपीआईएम और केरल सीएम ने इसे संविधान का अपमान बताया है. वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने पूछा है कि क्या यह धर्मनिरपेक्ष संविधान के तहत वैध मुद्रा है? विपक्ष इसे स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति का अपमान मान रहा है.
केंद्र सरकार ने चुनिंदा सिख जत्थों को गुरुनानक देव के आगामी प्रकाश पर्व में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है. हालांकि, नए निर्देशों के अनुसार आवेदनों को अंतिम मंज़ूरी गृह मंत्रालय द्वारा विदेश मंत्रालय के परामर्श से दी जाएगी.
लद्दाख निवासी और जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थक स्टैनज़िन दोरजे, जो संवैधानिक सुरक्षा उपायों और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए चल रहे आंदोलन का हिस्सा थे, ने कथित तौर पर मंगलवार को आत्महत्या कर ली.
संभल ज़िले के राय बुज़ुर्ग गांव में 2 अक्टूबर को प्रशासन ने कथित तौर पर तालाब की ज़मीन पर बने एक अवैध मैरिज हॉल को ढहा दिया. वहीं इसी भूमि पर बनी एक मस्जिद को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने चार दिन का समय दिया है.
एल्गार परिषद मामले में आरोपी शिक्षाविद आनंद तेलतुम्बड़े ने कुछ व्याख्यान देने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली अपनी याचिका वापस ले ली, क्योंकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसकी अनुमति देने में अनिच्छा व्यक्त की थी. उन्हें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर व्याख्यान देने के लिए नीदरलैंड और यूनाइटेड किंगडम आमंत्रित किया गया है.
लद्दाख के शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत उनकी हालिया गिरफ़्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वांगचुक 26 सितंबर से राजस्थान के जोधपुर की जेल में बंद हैं.