विदेश मंत्रालय ने ज़ोहरान ममदानी द्वारा उमर ख़ालिद को लिखे पत्र पर आपत्ति जताई 

भारतीय मूल के न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने पिछले महीने अमेरिका में उमर ख़ालिद के माता-पिता से मुलाक़ात के दौरान उन्हें उमर के नाम लिखा एक पत्र दिया था. इस पर आपत्ति जताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे प्रतिनिधियों को अन्य लोकतांत्रिक देशों की न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए.

एनजीटी ने पाया- पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर बनी थी वाराणसी टेंट सिटी परियोजना, पीएम ने किया था उद्घाटन

एनजीटी ने अपने हालिया आदेश में कहा है कि वाराणसी में गंगा नदी के किनारे 2023 में टेंट सिटी का निर्माण पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था. बताया गया है कि निकाय ने इसके लिए 17.12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे अब तक वसूल नहीं किया गया है.

जम्मू-कश्मीर: भाजपा कार्यकर्ताओं के रतले परियोजना में बाधा डालने के बाद कंपनी की निषेधाज्ञा की मांग

किश्तवाड़ ज़िले में भाजपा के नेताओं द्वारा रतले विद्युत परियोजना के काम में बाधा उत्पन्न करने के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से निषेधाज्ञा लागू करने का आग्रह किया है. कंपनी ने इसके लिए 'कामगारों की सुरक्षा' और 'सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी चिंताओं' का हवाला दिया है.

कैग की रिपोर्ट में सामने आईं मोदी सरकार की कौशल विकास योजना की गंभीर ख़ामियां

कैग की एक रिपोर्ट में मोदी सरकार की प्रमुख योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर ख़ामियां सामने आई हैं. योजना के तहत 94.53% लाभार्थियों के बैंक खाते विवरण अमान्य या अनुपलब्ध मिले, साथ ही कई जगह किसी उम्मीदवार की एक तस्वीर की कई जगह लगी मिली, साथ ही फ़र्ज़ी मोबाइल नंबर जैसी गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं.

पंजाब: सीएम के हेलीकॉप्टर दुरुपयोग के दावे का मामला हाईकोर्ट में, पत्रकारों पर कार्रवाई के विरोध में प्रेस क्लब

पंजाब के मुख्यमंत्री की ग़ैर-मौजूदगी में उनके हेलीकॉप्टर के कथित दुरुपयोग को लेकर दर्ज एफआईआर के ख़िलाफ़ तीन पत्रकारों और एक आरटीआई कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख़ किया है. इस बीच, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

मनरेगा को ख़त्म करने के फैसले को क़ानूनी चुनौती देगी कर्नाटक सरकार

कर्नाटक मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि वीबी- जी राम जी अधिनियम को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी. नया क़ानून भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निहित काम के अधिकार का उल्लंघन करता है, संविधान द्वारा पंचायतों को प्रदत्त वैध अधिकारों को रौंदता है और 73वें तथा 74वें संवैधानिक संशोधनों की भावना के ख़िलाफ़ है.

राजस्थान: पुलिसकर्मी ने लगाया ‘अवैध’ खनन मामले में मारपीट, विधायक के दबाव का आरोप; निलंबन

केकड़ी सदर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी राजेश मीणा के निलंबन मामले को जहां शासन-प्रशासन उनके ख़िलाफ़ दर्ज मारपीट और पिस्तौल लहराने के आरोपों से जोड़ रहा है, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और खुद कॉन्स्टेबल मीणा इसे अवैध खनन गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय विधायक के दबाव में उठाया गया क़दम बता रहे हैं.

राजस्थान: अर्बन कंपनी की महिला कामगारों का धरना, ‘जबरन मज़दूरी’ जैसे हालात का आरोप

जयपुर में अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कामगार बीते दो दिनों से धरने पर हैं. इन कामगारों का आरोप है कि कंपनी उन्हें जबरन मज़दूरी जैसी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर कर रही है, आईडी ब्लॉक की जा रही हैं और शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही.

गुजरात में 50% से भी कम घरों तक गुणवत्तापूर्ण नल का जल पहुंचा: जल शक्ति रिपोर्ट 2024

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में गुजरात के 50 प्रतिशत से भी कम घरों को नल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पानी मिला, जबकि राष्ट्रीय औसत 76 प्रतिशत है. यह ऐसे समय सामने आई है जब गांधीनगर में पीने के पानी में बड़े पैमाने पर दूषण के चलते गांधीनगर के कुछ हिस्सों में टायफाइड फैला है.

बस्तर: स्थानीय लोगों के विरोध के बीच पर्यावरण मंत्रालय ने बैलाडीला वन क्षेत्र में खनन को मंज़ूरी दी

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में स्थित बैलाडीला आरक्षित वन के भीतर राज्य-स्वामित्व वाली एनएमडीसी को लौह अयस्क खनन के विस्तार के लिए 874.924 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्ज़न को पर्यावरणीय मंज़ूरी देने की सिफारिश की है. स्थानीय लोग खनन विस्तार का विरोध कर रहे हैं.

इंदौर दूषित पानी मौत: अपने ही आंकड़ों में उलझी सरकार, मृतक 8 बताए और मुआवज़ा 18 परिवारों को

इंदौर के भागीरथपुरा में 24 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच गंभीर उल्टी और दस्त के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में प्रशासन की ओर से 18 परिवारों को मुआवज़ा दिया जा चुका है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि मरने वालों की संख्या आठ है.

अडानी पावर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सेज़ से ली गई बिजली पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के 2019 के फैसले को पलटते हुए कहा कि विशेष आर्थिक जोन (सेज़) से डोमेस्टिक टैरिफ एरिया (डीटीए) को आपूर्ति की गई बिजली पर सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) नहीं लगाई जा सकती. साथ ही कोर्ट ने अडानी के मुंद्रा पावर प्लांट से वसूले गए शुल्क को वापस करने का निर्देश दिया.

भारत-पाक शत्रुता ख़त्म करने और शांति की इच्छा राजद्रोह नहीं: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट

पाकिस्तान के झंडे और हथियारों से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार व्यक्ति को ज़मानत देते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने और शांति बहाल करने की इच्छा को ‘राजद्रोह’ नहीं माना जा सकता.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेताओं की विदेश यात्रा पर रोज़ 73 लाख ख़र्च हुए, भारत को क्या मिला?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरकार ने 32 देशों में सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने पर 13 करोड़ रुपये से अधिक ख़र्च किए. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस महंगे कूटनीतिक अभियान से भारत को कोई ठोस अंतरराष्ट्रीय समर्थन या रणनीतिक लाभ मिला?

जलवायु कार्यकर्ता द्वारा संचालित एनजीओ पर विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोप में ईडी की छापेमारी

ईडी का कहना है कि जलवायु कार्यकर्ता हरजीत सिंह के संगठन सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड को प्राप्त कथित छह करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी धन की जांच कर रहा है. आरोप है कि इन पैसों का उपयोग ऊर्जा क्षेत्र में सरकारी नीतियों को प्रभावित करने के लिए नैरेटिव गढ़ने में किया गया.

1 7 8 9 10 11 1,837