‘बहाना हास्यास्पद है’: द वायर का कार्टून हटाने पर एडिटर्स गिल्ड ने आईटी मंत्रालय को घेरा

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा द वायर के इंस्टाग्राम से प्रधानमंत्री पर बने कार्टून हटाने के आदेश की निंदा की है. गिल्ड ने कहा कि बिना स्पष्ट कारण कंटेंट हटाना और पेज ब्लॉक करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

गुजरात: अडानी समूह द्वारा दायर आपराधिक मानहानि केस में पत्रकार रवि नायर को दोषी क़रार दिया गया

गुजरात की एक अदालत ने स्वतंत्र पत्रकार रवि नायर को अडानी समूह की कंपनी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया और एक साल की क़ैद पांच हज़ार जुर्माना लगाया. अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने आरोप लगाया था कि नायर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट्स मानहानिकारक थीं, जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा.

सालभर से ठप प्रेस काउंसिल, राज्यसभा में सांसद बोले- स्वतंत्र प्रेस के हित में फिर शुरू करें

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का कार्यकाल खत्म हुए एक साल से ज़्यादा हो चुका है और उसकी अध्यक्ष को पद छोड़े हुए भी क़रीब दो महीने बीत चुके हैं. बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति पूरी करने और नई परिषद के गठन के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए, क्योंकि यह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मीडिया की जवाबदेही को मज़बूत करने के

वॉशिंगटन पोस्ट में छंटनी: एक-तिहाई स्टाफ बाहर, कई विदेशी ब्यूरो और स्पोर्ट्स सेक्शन बंद

अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने कर्मचारियों के लगभग एक-तिहाई हिस्से की छंटनी करते हुए स्पोर्ट्स सेक्शन और कई विदेशी ब्यूरो बंद कर दिए हैं. आलोचकों का कहना है कि यह क़दम न सिर्फ पत्रकारिता, बल्कि लोकतांत्रिक विमर्श को भी कमज़ोर करेगा.

मुक़दमों के ज़रिये पत्रकारों को ‘चुप’ करा रहा है अडानी समूह: आरएसएफ

मीडिया पर निगरानी रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह 2017 से खोजी पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के ख़िलाफ़ दीर्घकालिक, महंगे और डराने वाले मुक़दमे दायर कर रहा है. संस्था ने इन मामलों को प्रेस की आज़ादी के लिए गंभीर ख़तरा बताया है.

मार्क टली: बीबीसी की आवाज़ और भरोसेमंद पत्रकारिता का एक दौर

बीबीसी से अपने लगभग तीन दशक के कार्यकाल (1964-94) के दौरान मार्क टली ने भारतीय उपमहाद्वीप की शायद ही ऐसी कोई बड़ी घटना हो जिसे उन्होंने कवर न किया हो. मार्क टली ने अपनी रिपोर्टिंग के ज़रिए जो साख बनाई वह बहुत कम लोगों को नसीब हो पाती है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस पर अडानी समूह का पूर्ण नियंत्रण

अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है. इससे पहले समूह ने दिसंबर 2023 में 50.50 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसे जनवरी 2024 में बढ़ाकर 76 प्रतिशत कर दिया गया था.

कश्मीरी पत्रकारों पर पुलिसया कार्रवाई के विरोध में पत्रकार संगठन, कहा- दमन के व्यापक पैटर्न का हिस्सा

पत्रकार संगठनों ने श्रीनगर के पत्रकारों पर हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और अधिकारियों से इसे तुरंत रोकने का आग्रह किया है. वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स के संपादकीय में इस संबंध में सख़्त रुख़ अपनाते हुए कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सामान्य ख़बरों को लेकर पत्रकारों को तलब कर 'हद पार कर दी है.' अखबार ने यह भी जोड़ा कि वह केवल अपने पाठकों के प्रति जवाबदेह है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक और प्रमुख राष्ट्रीय अख़बार के पत्रकार को तलब किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा देश के प्रमुख अख़बारों- इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के कश्मीर ब्यूरो में काम करने वाले पत्रकारों को तलब किए जाने के बाद अब द हिंदू के पत्रकार पीरज़ादा आशिक को भी पुलिस ने थाने मिलने बुलाया है. वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों तथा प्रेस संगठनों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने राष्ट्रीय अख़बारों के पत्रकारों को ‘समन’ किया, एक से बॉन्ड पर साइन करने को कहा गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ कश्मीरी पत्रकार बशारत मसूद और हिंदुस्तान टाइम्स के श्रीनगर स्थित संवाददाता आशिक हुसैन को उनकी ख़बरों के संबंध में 'तलब' किया. मसूद को एक उनकी कथित ग़लती के लिए एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने को भी कहा गया, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया.

एडिटर्स गिल्ड ने भारत-पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे की न्यूज़ वेबसाइट ब्लॉक किए जाने की निंदा की

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों द्वारा एक-दूसरे के न्यूज़ वेबसाइट को अपने देश में लगातार ब्लॉक किए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए अपील की है कि वे एक दूसरे की समाचार वेबसाइटों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाएं और सीमा-पार पत्रकारिता की पहुंच बहाल करें.

असम सरकार ने नए साल पर तोहफ़े में पत्रकारों को बांटे मोबाइल फोन, दो ने लौटाए

असम सरकार की तरफ से नए साल के उपहार के तौर पर पत्रकारों को मोबाइल फोन दिए गए थे, जिसे द टेलीग्राफ के उमानंद जैसवाल और द इकोनॉमिक टाइम्स के बिकाश सिंह ने वापस लौटा दिया. अधिकारियों ने बताया है कि 2,200 से अधिक पंजीकृत पत्रकारों को मोबाइल फोन उपहार के रूप में दिए जाने हैं.

1 2 3 119