शिक्षा जो मैंने हासिल की: वंचित और असहाय के प्रति करुणा सबसे बड़ा मूल्य है

कई दशक पहले हर्ष मंदर ने मध्य भारत के ग्रामीण तथा आदिवासी इलाक़ों में कई बरस प्रशासनिक अधिकारी बतौर काम किया था. इस संस्मरण में वे उन बरसों को याद करते हैं जब उन्होंने तमाम किस्म के आर्थिक स्वास्थ्य संकटों से जूझ रहे लोगों को क़रीब से देखा था, और दयालुता व करुणा के मूल्य को पहचाना था.

दिल्ली: दीपावली से पहले ही ख़राब हुई वायु गुणवत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरित पटाखों को मंज़ूरी

सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली के दौरान 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में 'ग्रीन पटाखों' को बेचने और जलाने की इजाज़त दी है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता 'ख़राब' श्रेणी में पहुंच गई है और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण-1 को लागू कर दिया गया है.

हरियाणा आईपीएस मौत: एक और पुलिसकर्मी की ख़ुदकुशी, दिवंगत अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

हरियाणा के दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है. रोहतक में तैनात एक एएसआई ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और पीछे छोड़े गए एक वीडियो और सुसाइड नोट में दिवंगत अधिकारी पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.

केरल: इंजीनियर ने आरएसएस शाखा में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए की ख़ुदकुशी, जांच की मांग

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेड्यूल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि बचपन में आरएसएस के सदस्यों द्वारा उनका यौन शोषण किया गया था, जिसके चलते वे आजीवन अवसाद में रहे.

तालिबान द्वारा महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखने पर भारत सरकार का विरोध

भारत तालिबान की दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, वैश्विक राजनीति में पुराने समीकरण बदल रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान के साथ भारत की नजदीकी महत्वपूर्ण है. लेकिन क्या मजबूरी है कि सरकार तालिबान को अपनी महिला-विरोधी नीतिओं का भारत में भी पालन करने की इजाज़त दे रही है?

एनसीआरबी के 2023 डेटा में हिंसाग्रस्त मणिपुर में हुए महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध ही दर्ज नहीं

हिंसाग्रस्त मणिपुर में 2023 के जातीय संघर्ष के चरम के दौरान एनसीआरबी के डेटा में तमाम तरह की हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार, उत्पीड़न के कई मामले सामने आए. हालांकि एनसीआरबी रिपोर्ट में इसके उलट महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों को सूचीबद्ध करने वाली अधिकांश श्रेणियों में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है.

न्यायपालिका पर जूते से प्रहार: आस्था की आड़ में संविधान पर आघात

किसी इंसान पर जूता फेंकना तिरस्कार का चरम है. चमड़े का वह प्रहार किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि समानता के उस विचार पर लक्षित था, जो संविधान की आत्मा है. ऐसा लगा जैसे मनु का भूत राष्ट्र को फुसफुसाकर याद दिला रहा हो कि जातिगत पदानुक्रम आज भी जीवित है, भले ही आकाश धर्मनिरपेक्षता के रंग में रंगा हो.

भारत में एआई का उदय: अवसर, डर और नेतृत्व की परीक्षा

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस भारत के युवाओं, किसानों और पेशेवरों के जीवन को गहराई से बदल रही है. क्या भारत तकनीक की इस क्रांति को अवसर में बदलेगा, या असमानता और बेरोज़गारी के नए दौर में फंस जाएगा?

चिकित्सा जगत में साफ़ लिखावट को लेकर पर्याप्त जागरूकता और सतर्कता क्यों नहीं है?

हाल में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में डॉक्टरों की लिखावट का मामला किसी मरीज़ ने नहीं उठाया. रेप, धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े एक मामले की सुनवाई में जज साहब ने इसका स्वत: संज्ञान-सा लिया, जब वे सरकारी डॉक्टर द्वारा लिखी पीड़िता की मेडिको-लीगल रिपोर्ट का एक शब्द भी नहीं समझ पाए. ये लापरवाही है या संवेदनहीनता?

पीएम मोदी द्वारा निंदा किए जाने के बाद भी नहीं थमा सीजेआई पर हिंदुत्व समूहों का हमला

हिंदुत्व समर्थक सोशल मीडिया हैंडल लगातार सीजेआई बीआर गवई पर ‘एंटी-हिंदू’ होने के आरोप लगा रहे हैं, जातिवादी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और यहां तक कि सीजेआई पर हुए हमले की निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना कर रहे हैं. एक एआई वीडियो में तो सीजेआई के गले में मिट्टी का घड़ा टंगा दिखाया गया है. यह वही प्रतीक है जो सदियों से दलितों को अपमानित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.

राजस्थान की कल्याणकारी योजनायें: तकनीक पर निर्भरता बढ़ा रही है कमज़ोर वर्ग की मुश्किलें

ऑनलाइन बायोमेट्रिक सत्यापन कई बार सेहत खराब होने, हाथ की लकीरों का या आंख का स्कैन न आने, स्मार्टफोन न होने इत्यादि वजहों से नहीं हो पाता है. इसकी वजह से कई पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता. लेकिन प्रशासन डिजिटल तकनीक की सीमाओं को समझने को तैयार नहीं है.

सांसद राजा राम सिंह ने आईटी सेक्टर में ‘अवैध छंटनी’ के ख़िलाफ़ केंद्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र

लोकसभा सांसद राजा राम सिंह ने आईटी सेक्टर में अवैध छंटनी पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आईटी सेक्टर में श्रम क़ानून के उल्लंघन, जबरन इस्तीफे और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया है. सांसद ने छह सूत्रीय मांग भी रखी हैं.

चरथ भिक्खवे-2 : ‘बुद्ध की नदी’ के तट पर जीवन की तलाश

‘चरथ भिक्खवे’ का अर्थ है: बुद्ध जिस पथ पर गए, उस पर चलना. चरथ भिक्खवे-2, पांच अक्टूबर को रोहिन के मुहाने पर कविता पाठ से आरंभ होकर अगले दिन भारत में प्रवेश करेगी. आयोजक सदानंद शाही कहते हैं कि हमारा जीवन नदियों से जुड़ा हुआ है पर जैसे-जैसे यह जुड़ाव विच्छिन्न हुआ हमारे जीवन से नमी लुप्त होती गई है. यह यात्रा उस लुप्त नमी के पुनराविष्कार और बुद्ध की महाकरुणा के अवगाहन का प्रयास है.

एसिड अटैक के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक: एनसीआरबी

एनसीआरबी की क्राइम रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पश्चिम बंगाल में देश के सबसे ज़्यादा एसिड अटैक के मामले दर्ज किए गए हैं. देश में एसिड अटैक के मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. इन हमलों में पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है.

मुहम्मद पोस्टर विवाद: बरेली में इंटरनेट पर रोक जारी, 4 अक्टूबर तक बंद रहेगा

बीते हफ्ते बरेली में हुए बवाल के बाद दशहरा के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनज़र राज्य गृह विभाग ने 4 अक्तूबर दोपहर 3 बजे तक मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं निलंबित करने का आदेश जारी किया है. पुलिस ने 26 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अब तक कुल 82 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

1 7 8 9 10 11 399