एसआईआर को लेकर द्रमुक और आप समेत 23 विपक्षी दलों ने सीजेआई को संयुक्त पत्र लिखा

यह पत्र उस घटनाक्रम के कुछ सप्ताह बाद आया है, जब 8 जून को 'इंडिया' गठबंधन की 25 विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई थी. उस बैठक में दलों ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए एसआईआर तथा चुनावों की निष्पक्षता के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया था. हालांकि, इस बैठक में आम आदमी पार्टी और द्रमुक शामिल नहीं हुई थीं, पर पत्र भेजने वाले दलों में वे शामिल हैं.

फिर विपक्षी नेता पर ईडी की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता गिरफ़्तार

ईडी ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले एक मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को गिरफ़्तार किया है. इससे पहले ईडी ने आप नेता और पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फ़र्ज़ी निर्यात और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में गिरफ़्तार किया था. आप ने सिंगला की गिरफ़्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है.

राज्यसभा के उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा बोले- ख़ामोश किया गया, हारा नहीं हूं

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सदन के उप-नेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर अशोक मित्तल को नियुक्त किया है. चड्ढा ने पार्टी पर कथित तौर पर उन्हें राज्यसभा में बोलने से रोकने का आरोप लगाया और कहा कि सदन में उनके मुद्दों को उठाने से देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ है, लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ.

दिल्ली: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया गया

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सभी 23 आरोपियों- जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं- को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन एजेंसी के साक्ष्यों का समर्थन करने के लिए आरोपियों के ख़िलाफ़ कोई ठोस सामग्री नहीं मिली है.

दिल्ली सीएम ने कहा- भगत सिंह ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बम फेंका था, विपक्ष बोला- इतिहास का रीमिक्स

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा था कि दिल्ली ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की क्रांति को सुना है, जब उन्होंने बहरी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बम फेंका था. आम आदमी पार्टी ने उन पर तंज़ कसते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने इतिहास का ‘अपडेटेड’ संस्करण पेश किया है.

जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव: उमर अब्दुल्ला के सामने पहली राजनीतिक परीक्षा

मध्य कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है. बडगाम को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए पहली राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

धुंध भरे आसमान में 1.2 करोड़ रुपये की क्लाउड सीडिंग के बावजूद दिल्ली में नहीं हो सकी कृत्रिम बारिश

मंगलवार को धुंध से घिरे दिल्ली में बेहद ख़राब वायु गुणवत्ता के बीच 1.28 करोड़ रुपये की लागत से क्लाउड सीडिंग परीक्षण के ज़रिए कृत्रिम वर्षा कराने का प्रयास विफल रहा. आम आदमी पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब एजेंसियों ने पहले कह दिया था कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग नहीं की जा सकती, तो रेखा गुप्ता सरकार ने कृत्रिम बारिश के सर्कस पर दिल्लीवालों का पैसा क्यों बर्बाद किया?

आप सांसद का यूपी की मतदाता सूची में बड़ी अनियमितता का दावा, कहा- एक ही घर में 4,271 वोटर

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि महोबा ज़िले में एक ही घर में 4,271 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूपी में ‘वोट चोरी’ भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से शुरू हुई है.

जम्मू-कश्मीर: विधायक की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन रोकने के लिए डोडा में कर्फ़्यू, शहर सील

जम्मू-कश्मीर की चिनाब घाटी में आप विधायक मेहराजुद्दीन मलिक की हिरासत के ख़िलाफ़ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए बुधवार को डोडा ज़िले में कर्फ़्यू लगा दिया. वहीं, पड़ोसी किश्तवाड़ ज़िले में भी मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है.

जम्मू-कश्मीर: आप विधायक की हिरासत पर विरोध प्रदर्शन, कुछ इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट पर रोक

जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज-उद-दीन मलिक को पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है. उनकी हिरासत के विरोध में मंगलवार (9 सितंबर) को आप के गढ़ वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. इस बीच डोडा ज़िले के कुछ हिस्सों में हाई स्पीड इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है.

पंजाब: दशकों की सबसे भीषण बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत, हज़ारों गांव प्रभावित

पंजाब में भारी बारिश जारी है. भाखड़ा सहित विभिन्न बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है. बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

पंजाब: ‘ड्रग मनी’ मामले में शिअद नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ़्तारी से उठा राजनीतिक तूफान

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 25 जून को अमृतसर में उनके घर से गिरफ़्तार किया गया है. यह कार्रवाई 2021 की उस एफआईआर से जुड़ी है, जिसमें मजीठिया को तीन महीने के लिए जेल भेजा गया था. विपक्ष ने इस कार्रवाई को पंजाब सरकार की हताशा और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताया है.

विधानसभा उपचुनाव: आप ने पांच सीटों में से दो, कांग्रेस, भाजपा, टीएमसी ने एक-एक सीट जीती

बीते 19 जून को हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लुधियाना पश्चिम, गुजरात के विसावदर में जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस को केरल के नीलांबुर, टीएमसी को पश्चिम बंगाल के कालीगंज और भाजपा को गुजरात के कादी में जीत मिली.

दिल्ली: साल 2020 की तुलना में 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40% अधिक ख़र्च किया

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पर 57.65 करोड़ रुपये ख़र्च किए - जो 2020 के 41.06 करोड़ रुपये से 40% अधिक है. पार्टी ने इस ख़र्च का अधिकांश हिस्सा मीडिया विज्ञापन पर व्यय किया. वहीं, इसी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14.5 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 46.18 करोड़ रुपये ख़र्चे.

यूपी: रामनवमी पर सभी ज़िलों में 24 घंटे रामचरितमानस के पाठ का आदेश, मीट बिक्री पर पाबंदी

उत्तर प्रदेश सरकार के नवरात्रि के दौरान मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश की आलोचना करते हुए विपक्षी दलों ने इसे भाजपा के नेतृत्व वाली 'डबल इंजन सरकार का दोहरा मापदंड' और लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास बताया है.

1 2 3 22