छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हसदेव अरण्य क्षेत्र के एक गांव के निवासियों को दिए गए सामुदायिक वन अधिकारों को रद्द करने पर सवाल उठाने वाली याचिका ख़ारिज कर दी है. इसी क्षेत्र में अडानी समूह की एक सहायक कंपनी दो कोयला खदानों का संचालन करती है.
केंद्र सरकार ने अडानी पावर के गोड्डा प्लांट को भारतीय ग्रिड से जोड़ने की अनुमति दे दी है. अब तक यह प्लांट केवल बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करता था. इस फैसले से कंपनी को भारत की वितरण कंपनियों को भी बिजली बेचने का रास्ता मिल गया है.
आयकर विभाग ने आय के गलत विवरण देने के लिए अडानी समूह की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड पर असेसमेंट ईयर 2015-16 और 2018-19 के लिए कुल 23.07 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. एसीसी ने कहा है कि वह इन आदेशों के ख़िलाफ़ अपील दायर करेगी और जुर्मानों पर स्टे मांगेगी.
केंद्र सरकार ने नया मसौदा नियम पेश किया है, जिसके तहत कैप्टिव पावर प्लांट के बिना काम करने वाले सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को पर्यावरण मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं होगी. इस प्रस्ताव से अडानी समूह की कल्याण (मुंबई) में 1,400 करोड़ रुपये की सीमेंट परियोजना आसान हो सकती है. स्थानीय लोग इस प्लांट का कड़ा विरोध कर रहे हैं.
दिल्ली की एक अदालत ने निचली कोर्ट को मामले की दोबारा सुनवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता अडानी से संबंधित रिपोर्टिंग करने से रोकने वाले एकपक्षीय आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं, जब तक कि न्यायाधीश द्वारा नए आदेश पारित नहीं किए जाते हैं.
दिल्ली की रोहिणी अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अडानी के ख़िलाफ़ रिपोर्टिंग पर रोक लगाने वाले एकपक्षीय गैग ऑर्डर के ख़िलाफ़ वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता और न्यूज़लॉन्ड्री की अपीलों को उस जज के पास भेजने से इनकार कर दिया जिन्होंने चार अन्य पत्रकारों के समान मामले में उक्त आदेश को रद्द कर दिया था.
जहां एक ओर दिल्ली की रोहिणी ज़िला अदालत ने चार पत्रकारों पर अडानी समूह संबंधी ख़बरों के प्रकाशन पर रोक लगाने के एकतरफ़ा आदेश को रद्द किया, वहीं इसी आदेश को चुनौती देने वाली पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता की याचिका पर इसी कोर्ट के अन्य जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो मीडिया संस्थानों और कई यूट्यूब चैनलों को नोटिस भेजकर अडानी समूह का उल्लेख करने वाले कुल 138 वीडियो और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने का आदेश दिया है. यह आदेश अडानी एंटरप्राइजेज द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में 6 सितंबर को दिल्ली ज़िला अदालत द्वारा जारी एकपक्षीय आदेश पर आधारित हैं.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने बिहार के भागलपुर ज़िले में अडानी समूह को पावर प्लांट लगाने के लिए 1,050 एकड़ ज़मीन 33 साल के लिए सिर्फ़ एक रुपये प्रतिवर्ष की दर से दी है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अडानी समूह को प्रोजेक्ट सौंपना भाजपा की पुरानी रणनीति है.
महाराष्ट्र के मोहोने और आसपास के लगभग 10 गांवों के लोग अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट द्वारा प्रस्तावित सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट का विरोध कर रहे हैं. यह प्रस्तावित प्लांट कल्याण शहर के पास स्थित है, जो दक्षिण मुंबई से 68 किलोमीटर दूर है. लोगों का मानना है कि यह प्लांट उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण लिए ख़तरा होगा.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि अडानी समूह ने मध्य प्रदेश की धीरौली कोयला खदान परियोजना के लिए सरकारी और वन भूमि पर बिना स्टेज-II मंज़ूरी और ग्राम सभा की सहमति के पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है. उन्होंने इसे वन अधिकार अधिनियम और आदिवासी स्वशासन प्रावधानों का उल्लंघन बताया.
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने सरगुजा ज़िले के हसदेव वन में प्रस्तावित कोयला खदान के लिए 1,742.60 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन की सिफ़ारिश की है. कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा करते हुए इसे पारिस्थितिक और लोकतांत्रिक मानदंडों का 'घोर उल्लंघन' बताया. वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' का नारा देने वाली भाजपा सरकार अब हसदेव में 6 लाख पेड़ों को काटने का रास्ता साफ़ कर रही है.
अमेरिका केसिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने न्यूयॉर्क की एक अदालत को बताया है कि भारत सरकार ने अब तक गौतम और सागर अडानी को समन नहीं सौंपा है, जबकि इसके लिए छह महीने पहले हेग कन्वेंशन के तहत भारतीय क़ानून मंत्रालय से औपचारिक अनुरोध किया गया था.
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ ज़िले की तमनार तहसील के मुड़ागांव और सरायटोला गांवों में कोयला खदान स्थापित करने के लिए ग्रामीणों के विरोध के बीच 26-27 जून को कम से कम 5,000 पेड़ काटे गए. यह खदान महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के लिए अडानी समूह द्वारा संचालित की जाएगी.
लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. यात्रियों और उनके परिजनों को जानकारी देने के लिए एयर इंडिया ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है.